Fri Sep 11, 2026 | 09:55 PM IST

Medically Reviewed by Dr M B Kavita , Ayurveda Expert

Star Anise: हार्मोनल गड़बड़ियों का तोड़ है ये 1 जड़ीबूटी, सदियों से महिलाओं के लिए फायदेमंद मानी गई

Star anise benefits for female: महिलाओं के लिए अक्सर हार्मोन हेल्थ को सही रखना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में चक्र फूल इस स्थिति में कैसे मददगार हो सकता है, जानते हैं इस बारे में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट की राय।

Star anise benefits for female: महिलाओं में आजकल हार्मोनल समस्याएं बढ़ गई हैं। ज्यादातर महिलाएं असंतुलित पीरिड्स, पीसीओडी, पीसीओएस और तमाम प्रकार की हार्मोनल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं से गुजर रही हैं। ऐसे में सबसे जरूरी हो जाता है कि आप अपने हार्मोनल हेल्थ को सही रखें और इसके लिए आप कुछ देसी उपचारों को आजमा सकते हैं। दरअसल, हार्मोनल हेल्थ को सही रखने के लिए आज हम जिस चीज की बात कर रहें ये हमारी रसोई का मसाला है। हालांकि, असल में ये एक जड़ीबूटी है जिसका इस्तेमाल , वियतनाम और दक्षिणी चीन में उपचार के लिए किया जाता था। भारत में इसे एक गरम मसाले के रूप में देखते हैं जिसकी खुशबू से हमारे खाने में सुगंध आ जाती है। हम बात कर रहे हैं स्टार अनीस या चक्रफूल की जो कि कई प्रकार से सेहत के लिए लाभकारी है लेकिन आज हम सिर्फ हार्मोनल हेल्थ और महिलाओं की सेहत के लिए इसके फायदे की बात करेंगे जिसके लिए हमने Dr. Pooja B और Dr. MB Kavita, Assistant Professor, SDM College of Ayurveda and Hospital, Hassan और से संपर्क किया और सही जानकारी ली।

क्या स्टार अनीस हार्मोन को संतुलित करता है-Dose Star Anise or Chakraphool balance hormones?

Dr. Pooja B कहती हैं कि चक्रफूल के नाम से मशहूर स्टार अनीस, महज एक सुगंधित मसाला नहीं है। इसे पारंपरिक चिकित्सा में लंबे समय से हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में सहायक माना जाता रहा है, खासकर महिलाओं में। इसमें प्राकृतिक रूप से फाइटोएस्ट्रोजेन पाए जाते हैं। ये प्लांट बेस्ड कंपाउंड हैं जो एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं और शरीर को हार्मोनल बदलावों से निपटने में मदद करते हैं। माना जाता है कि एनेथोल नामक यौगिक इन लाभकारी प्रभावों का मुख्य कारण है और यही हार्मोनल गड़बड़ियों से बचाव में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: सर्दियों में चक्र फूल की चाय क्यों है जरूरी? आयुर्वेदाचार्य से जानें इसके फायदे और बनाने का तरीका

महिलाओं के लिए चक्र फूल के फायदे-Star anise benefits for female

डॉ. पूजा कहती हैं विभिन्न संस्कृतियों में, चक्रफूल का सेवन नई माताओं में स्वस्थ स्तनपान को बढ़ावा देने से जुड़ा हुआ है। कुछ पारंपरिक मान्यताएं महिलाएं (Star anise benefits for female fertility) और पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य में भी इसकी भूमिका की ओर इशारा करती हैं, हालांकि वैज्ञानिक प्रमाण अभी भी विकसित हो रहे हैं। साथ ही महिलाओं की सेहत के लिए इसके खास फायदे देखे जा सकते हैं जैसे कि

क्या स्टार अनीस मेनोपॉज के लिए अच्छा है?

पारंपरिक चिकित्सा में, चक्रफूल का उपयोग मेनोपॉज के लक्षणों जैसे कि गर्मी लगना, थकान और मनोदशा में बदलाव को कम करने में सहायक होता रहा है। इसमें फाइटोएस्ट्रोजेन होते हैं जो एस्ट्रोजन की तरह काम करते हैं, मेनोपॉज के दौरान घटते स्तर को संतुलित करने में मदद करते हैं और हॉट फ्लैशेस जैसे दुष्प्रभावों को संभावित रूप से कम करते हैं। इसका अर्क मेनोपॉज के दौरान होने वाले हॉट फ्लैशेस की आवृत्ति और तीव्रता को काफी हद तक कम कर सकता है। ये नींद की गुणवत्ता में सुधार करने और मेनोपॉज से संबंधित अवसाद को कम करने में मददगार है।

hormonal_health

पीरियड्स में ऐंठन को कम करने वाला

डॉ. पूजा कहती हैं कि पीरियड्स में ऐंठन को कम करके और मेंस्ट्रुअल साइकिल को नियमित करके आराम पहुंचाने में भी चक्रफूल सहायक माना जाता है। इससे पीसीओडी (PCOD) और पीसीओएस (PCOS) की स्थिति में भी सुधार आता है। इसके सूजनरोधी और ऐंठनरोधी गुण, विशेष रूप से एनेथोल से प्राप्त गुण, पीरियड्स में ब्लोटिंग और पेट दर्द को कम करने में मददगार है।

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में हॉट फ्लैशेज को ट्रिगर करती हैं ये 5 चीजें, बरतें जरूरी सावधानियां

चक्र फूल का सेवन कैसे करें-How to use Star anise

चक्र फूल का सेवन आप चाय के रूप में कर सकते हैं । इसके लिए 10 मिनट तक गर्म पानी में चक्र फूल को पकाएं और इसे छान लें। इसमें शहद मिलाएं पाचन या आराम के लिए गर्म ही पिएं। आप पीरियड्स के दौरान चक्रफूल के पाउडर को सूप में मिलाकर पी सकती हैं।

अंत में, हार्मोनल सहायता के अलावा, चक्र फूल एंटीऑक्सीडेंट, जीवाणुरोधी और सूजनरोधी गुणों वाले बायो एक्टिव गुणों से भरपूर है। इसका उपयोग आमतौर पर प्रतिरक्षा बढ़ाने, खांसी को शांत करने, पाचन संबंधी परेशानी को दूर करने और पेट फूलने को कम करने के लिए घरेलू उपचारों में भी किया जाता है। जब सीमित मात्रा में और रोजमर्रा की खाना पकाने की प्रक्रिया के हिस्से के रूप में उपयोग किया जाता है, तो स्टार ऐनीज एक संतुलित स्वास्थ्य दिनचर्या में एक सौम्य, सहायक तत्व हो सकता है।

FAQ

  • स्टार ऐनीज़ का उपयोग किसे नहीं करना चाहिए?

    अगर आपका पित्त बढ़ा हुआ है तो स्टार ऐनीज का उपयोग नहीं करना चाहिए। इससे शरीर की गर्मी बढ़ सकती है और आपको सेहत से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • क्या स्टार अनीस एंटी-एजिंग है?

    स्टार अनीस में फ्लेवोनोइड्स और पॉलीफेनॉल जैसे एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं, जो फ्री रेडिकल्स और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने के साथ एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  • चक्रफूल और शहद के फायदे

    अगर आपको सर्दी-जुकाम की समस्या है फिर आपके शरीर में सूजन है तो आपको चक्रफूल के पाउडर को पीसकर और इसे शहद में मिलाकर इस्तेमाल करना चाहिए।

Read Next

महिलाओं में अचानक बहुत ज्यादा बाल क्यों झड़ने लगते हैं? जानें इसके 3 बड़े कारण

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Pallavi Kumari

Pallavi Kumari

चीफ सब-एडिटर

पल्लवी,  हेल्थ और लाइफस्टाइल पत्रकारिता में करीब 8 साल का अनुभव रखती हैं। शुरुआती कई सालों तक All India Radio में सक्रिय रहीं, फिर विभिन्न वेब पोर्ट्ल्स जैसे TheHealthsite, Indiatv और Jansatta के लिए हेल्थ, लाइफस्टाइल, धर्म, स्त्री विमर्श और साहित्य से जुड़े विषयों पर खूब लिखा और संपादन किया। फिलहाल ओनलीमायहेल्थ में चीफ सब एडिटर के पद पर रहते हुए ये हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े गंभीर विषयों को आमजन की सरल-सहज भाषा में परोसने का काम कर रही हैं। इन लेखों को विश्वसनीय और तथ्यपरक बनाने के लिए ये न सिर्फ विषयों पर गहन शोध करती हैं बल्कि, एक्सपर्ट्स और डॉक्टर्स से बात भी करती हैं। Editorial Policy: पल्लवी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 31, 2025 15:06 IST

    Modified By : Pallavi Kumari
  • Dec 31, 2025 15:06 IST

    Published By : Pallavi Kumari
    Reviewed By : Dr M B Kavita

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content