-1767093056327.webp)
Causes Of Rapid Hair Loss In Females: बाल झड़ना एक सामान्य प्रक्रिया होती है। American Academy Of Dermatology Association की मानें, तो एक दिन में 50 हेयर स्ट्रैंड्स झड़ना पूरी तरह नॉर्मल होता है। कुछ लोगों में यह 100 से 150 तक भी हो सकता है। इसे भी नॉर्मल रेंज का ही हिस्सा माना जाता है। हालांकि, हेयर फॉल एक कॉमन समस्या है, जिससे लगभग हर दूसरा शख्स परेशान रहता है। विशेषकर, महिलाओं में हेयर फॉल अधिक होता है। वैसे तो इसके पीछे खराब जीवनशैली और खानपान की बुरी आदतें जिम्मेदार हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि महिलाओं में हेयर फॉल होने के कुछ बड़े कारण भी जिम्मेदार हैं। अगर आप इनके बारे में जानना चाहते हैं, तो इस लेख को पूरा पढ़ें। इस संबंध में जानकारी के लिए हमने राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से बात की।
इस पेज पर:-
महिलाओं में अचानक बहुत ज्यादा बाल क्यों झड़ने लगते हैं?- Reason Of Sudden Hair Fall In Female
-1767093614002.jpg)
1. प्रेग्नेंसी
प्रेग्नेंसी के दौरान कई महिलाओं में हेयर फॉल बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि इस दौरान महिलाओं के शरीर में कई तरह के हार्मोनल बदलाव होते हैं। विशेषकर, एस्ट्रोजन के स्तर में जो बदलाव होता है, तो हेयर फॉल का मुख्य कारण बनता है। इसके अलावा, प्रेग्नेंसी के दौरान महिलाओं के शरीर में स्ट्रेस, थकान, पोषक तत्वों की कमी, जैसे आयरन, विटामिन और प्रोटीन के स्तर में गिरावट। हालांकि, ये सभी बदलाव अस्थाई होते हैं। डिलीवरी के बाद हार्मोन का स्तर सामान्य हो जाता है और हेयर फॉल कम होने लगता है।
इसे भी पढ़ें: 40 की उम्र के बाद महिलाओं के बाल क्यों झड़ने लगते हैं? डॉक्टर से जानें कारण
2. मेनोपॉज
जो महिलाएं मेनोपॉज के दौर से गुजर रही हैं, उन्हें भी हेयर फॉल का सामना करना पड़ता है। इसके लिए हार्मोनल बदलाव को ही जिम्मेदार माना जाता है। दरअसल, मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को नियमित रूप से पीरियड्स नहीं होते हैं। ऐसे में उनके शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्टेरोन का स्तर कम हो जाता है। नतीजतन, बालों की ग्रोथ कम हो जाती है और हेयर फॉल भी बढ़ने लगता है। यही नहीं, मेनोपॉज की वजह से महिलाओं के शरीर में एंड्रोजन का स्तर बढ़ जाता है, जिस वजह से महिलाओं के हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं।, जिससे बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं। मेनोपॉज के दौरान महिलाओं को अच्छी तरह से हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए।
3. पीसीओएस
पीसीओएस के कारण महिलाओं में एंड्रोजेनेटिक एलोपेसिया हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है, क्योंकि पीसीओएस होने की वजह से महिलाओं के पीरियड्स अनियमित हो जाते हैं, जिससे एंड्रोजन का स्तर बढ़ने लगता है। ऐसे में हेयर फॉलिकल्स सिकुड़ जाते हैं, बालों की ग्रोथ कम हो जाती है और हेयर फॉल भी तेजी से होने लगता है। यहां तक कि पीसीओएस के कारण कुछ महिलाओं में मेल-पैटर्न बाल्डनेस भी हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: हेयर फॉल से हैं परेशान? जानें किन कारणों से झड़ने लगते हैं बाल
हेयर फॉल कम करने के लिए क्या करें?
अगर प्रेग्नेंसी, पीसीओएस और मेनोपॉज की वजह से हेयर फॉल हो रहा है, तो आपको प्रॉपर हेयर केयर रूटीन को फॉलो करना चाहिए, जैसे-
- बढ़ते हेयर फॉल के लिए एक्सपर्ट से मिलें।
- अपनी ओवर ऑल हेल्थ का ध्यान रखें।
- बालों पर हीटिंग टूल का यूज न करें।
- हमेशा हाइड्रेटेड रहें।
- बालों में नियमित रूप से ऑयलिंग करें।
इसे भी पढ़ें: मेल पैटर्न बाल्डनेस क्या है? जानें इसके कारण और इलाज के तरीके
निष्कर्ष
वैसे तो हेयर फॉल के पीछे असंख्य कारण जिम्मेदार होते हैं, लेकिन प्रेग्नेंसी, पीसीओएस और मेनोपॉज में हेयर फॉल बढ़ जाता है। इसके पीछे हार्मोनल बदलाव को जिम्मेदार ठहराया जा सकता है। प्रेग्नेंसी के दौरान हो रहे हेयर फॉल को रोका नहीं जा सकता है और मेनोपॉज भी एक नेचुरल स्टेज है, जिसमें हार्मोन के स्तर में गिरावट आना स्वाभाविक है। वहीं, पीसीओएस एक मेडिकल कंडीशन है। इसलिए, अगर अचानक आपके बाल झड़ने लगे, तो इसे हल्के में न लें। आप डॉक्टर के पास जाएं और अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
हद से ज्यादा बाल क्यों झड़ते हैं?
हद से ज्यादा हेयर फॉल होने के पीछे कई कारण हैं, जैसे पोषक तत्वों की कमी, हार्मोनल बदलाव (थायराइड, गर्भावस्था), जेनेटिक और स्कैल्प से जुड़ी समस्याएं।कौन सी बीमारी की वजह से बाल झड़ते हैं?
एलोपेसिया एरीटा एक तरह की ऑटो इम्यून डिजीज है। इसकी वजह से पैचेज में हेयर फॉल होता है। एलोपेसिया तनाव, आनुवंशिकी, स्वास्थ्य समस्या (जैसे थायराइड) या दवाइयों के कारण हो सकता है।1 हफ्ते में कितनी बार बाल धोने चाहिए?
एक हफ्ते में आपको कम से कम दो बार बाल धोने चाहिए। हालांकि, आपका हेयर टाइप कैसा है, इस बात पर भी यह निर्भर करता है कि आपको एक सप्ताह में कितनी बार हेयर वॉश करना चाहिए।
Read Next
क्या महिलाओं में Low Testosterone है थकान और डिप्रेशन की वजह? डॉक्टर से समझें इसके 7 गंभीर लक्षण
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Dec 31, 2025 11:03 IST
Modified By : Meera TagoreDec 31, 2025 11:03 IST
Published By : Meera Tagore
