Fri Sep 11, 2026 | 07:30 PM IST

Medically Reviewed by Dr Karuna Malhotra , Cosmetologist, Skin specialist & Homoeopath Physician

अचानक झड़ने लगी है भौहें? डॉक्टर बता रहे हैं इसके 5 बड़े कारण

Eyebrow Hair Loss In Hindi: अगर अचानक किसी के भौहें झड़ने लगे, तो इसे इग्नोर नहीं करना चाहिए। ऐसा पोषक तत्वों की कमी या ऑटोइम्यून डिजीज के कारण हो सकता है।

Causes Of Sudden Eyebrow Hair Loss In Hindi: हेयर फॉल को लेकर तो हर कोई परेशान रहता है, लेकिन शायद ही कोई ऐसा है, जिसे अपने भौहें के झड़ने की चिंता हो। आमतौर भौहें झड़ती भी कम हैं और महिलाएं इसे सही शेप देने के लिए हर महीने पार्लर जाती हैं। सही और घनी भौहें महिलाओं की खूबसूरती में चार चांद लगाती हैं। आपको यह जानकर हैरानी हो सकती है, लेकिन यह सच है कि जिन महिलाओं की भौहें कम होती हैं, वे पर्मानेंट आईब्रो ट्रीटमेंट करवाती हैं। जाहिर है, हर कोई ऐसा नहीं चाहता है, पर घनी और खूबसूरत भौहें सबको पसंद आती हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि कई बार भौहें अचानक झड़ने क्यों लगती हैं? राजौरी गार्डन स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानें इसके पीछे छिपे कारणों के बारे में।

अचानक भौहें झड़ने के कारण- Sudden Eyebrow Hair Loss Causes

ऑटोइम्यून डिजीज

अगर किसी व्यक्ति को ऑटोइम्यून डिजीज, जैसे एलोपेसिया एरिटा हो जाता है, तो इसकी वजह से उनकी भौहें अचाकन झड़ने लगती हैं। मुख्य रूप से इस बीमारी के तहत इम्यून सिस्टम हेयर फॉलिकल्स को अटैक करने लगता है। इसकी वजह से सिर में पैच के रूप में हेयर फॉल होने लगता है। भौहें भी इसके प्रभाव से अछूती नहीं होती हैं।

इसे भी पढ़ें: आपके बाल झड़ने की वजह बन सकते हैं ये 5 ऑटोइम्यून डिजीज, डॉक्टर से जानें

थायराइड डिसऑर्डर

causes of sudden eyebrow hair loss 1 (9)

वैसे तो थायराइड को हम अचानक वजन बढ़ने या घटने से जोड़कर देखते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो थायराइड डिसऑर्डर के कारण हार्मोनल बदलाव होने लगते हैं, जिसकी वजह से बालों का झड़ना भी प्रभावित होता है। यही नहीं, इसकी वजह से बालों का झड़ना, कमजोर होना और रूखे-बेजान होने की भी समस्या हो सकती है। इसका प्रभाव भौहें पर भी दिखता है।

एक्जिमा

यह भी एक तरह की स्किन कंडीशन है, जिसमें त्वचा शुष्क हो जाती है। अगर आंखों के आसपास इस तरह की समस्या अधिक होती है, तो भौहों के फॉलिकल्स डैमेज हो सकते हैं। यहां तक कि सोरायसिस और सेबोरिक डर्मेटाइटिस जैसी स्किन कंडीशन में भी भौहों के झड़ने वाली समस्या देखने को मिलती है। आपको बता दें कि स्किन कंडीशन की वजह से स्किन में रेडनेस, इचिंग और ड्राइनेस जैसी प्रॉब्लम देखने को मिलती है।

इसे भी पढ़ें: ऑटोइम्यून डिजीज क्यों होती हैं? डॉक्टर से जानें कारण और इलाज

इंफेक्शन

वैसे तो एचआईवी, एड्स, सिफलिस जैसी बीमारियां होने पर पूरे शरीर पर इसका नेगेटिव असर पड़ता है। इसकी वजह से भौहें भी झड़ने लगती हैं। हालांकि, एचआईवी या सिफलिस गंभीर बीमारियां हैं इसलिए इसके अन्य लक्षणों पर गौर करने की जरूरत होती है। इसके अलावा, फंगल और बैक्टीरियल इंफेक्शन के कारण भी भौहें भी झड़ने की समस्या हो सकती है।

पोषक तत्वों की कमी

कई बार अचानक भौहें झड़ने का एक कारण शरीर में पोषक तत्वों की कमी भी है। विशेषकर, आयरन, जिंक, बायोटिन और एसेंशियल एसिड की कमी भी बालों को कमजोर बना देती हैं और असयम हेयर फॉल होने लगता है। इसका नेगेटिव असर भौहों पर दिखने लगता है।

इसे भी पढ़ें: आइब्रो में होने वाले दर्द को न समझे मामूली, ये 5 समस्याएं हो सकती हैं कारण

निष्कर्ष

भले ही भौहों पर लोगों की ज्यादा नजर नहीं जाती है, लेकिन यह हमारे चेहरे और लुक्स के लिए बहुत जरूरी होते हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपकी भौहें खूबसूरत और आकर्षक नजर आएं, तो शरीर में पोषक तत्वों की कमी न होने दें और अन्य बीमारियों के लक्षणों पर भी पूरा गौर करें। हालांकि, कभी-कभी लंबे समय तक कोई दवा लेने या बहुत ज्यादा तनाव लेने की वजह से भी भौहें झड़ने लगती हैं। इसलिए, जब भी आपको लगे कि भौहें झड़ रही हैं, तो इस संबंध में तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और ट्रीटमेंट करवाएं।

All Image Credit: Freepik

FAQ

  • आइब्रो के बाल झड़ने के क्या कारण हैं?

    पोषक तत्वों जैसे जिंक, आयरन, बायोटिन, विटामिन की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव, एलोपेसिया एरीटा जैसे ऑटोइम्यून कंडीशन में भी आईब्रो झड़ सकते हैं।
  • बाल झड़ने का सबसे बड़ा कारण क्या है?

    हेयर फॉल के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे आनुवंशिकी, फंगल इंफेक्शन या कोई अन्य बीमारी। हालांकि, लगातार हीट हेयर टूल यूज करने की वजह से भी बाल झड़ सकते हैं।
  • ऐसा क्या खाएं जिससे बाल झड़ना बंद हो जाए?

    हेयर फॉल कम करने के लिए प्रोटीन युक्त डाइट जैसे अंडे, मछली, दालें खाएं। इसके अलावा, आयरन, जिंक, बायोटिन, विटामिन और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसी चीजों को भी अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इससे भी हेयर फॉल रुकता है।

Read Next

खराब AQI में रोज सुबह गर्म पानी से गरारा करती हूं, मिलते हैं ये 3 जबरदस्त फायदे

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Meera Tagore

Senior Sub Editor

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Jan 01, 2026 14:32 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Jan 01, 2026 14:32 IST

    Published By : Meera Tagore
    Reviewed By : Dr Karuna Malhotra

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content