Doctor Verified

क्या अचानक झड़ने लगे हैं बाल? कहीं हाई कोलेस्ट्रॉल तो नहीं कारण? जानें डॉक्टर से

Does High Cholesterol Cause Hair Loss In Hindi: अचानक बाल झड़ने की परेशानी हो, तो इसे हल्के में न लें। यह किसी अन्य बीमारी की ओर इशारा कर सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल भी इसका एक कारण माना जा सकता है। कैसे? जानें-
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या अचानक झड़ने लगे हैं बाल? कहीं हाई कोलेस्ट्रॉल तो नहीं कारण? जानें डॉक्टर से


Does High Cholesterol Cause Hair Loss In Hindi: बाल झड़ने की समस्या बहुत आम है। ऐसा किसी भी वजह से हो सकता है। जैसे हार्मोनल इंबैलेंस, एन्वायरमेंटल फैक्टर, खराब जीवनशैली और खानपान की बुरी आदतें। कभी-कभी हेयर फॉल जेनेटिक्स की वजह से भी होता है। इसलिए, बालों के झड़ने की समस्या का कोई एक समाधान नहीं है। हेयर फॉल के कारण पर ही इसका ट्रीटमेंट निर्भर करता है। हालांकि, हेयर फॉल को पूरी तरह रोका नहीं जा सकता है। यह भी माना जाता है कि हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण भी हेयर फॉल होता है। यह हम सभी जानते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल एक गंभीर समस्या है। आपको बता दें कि कोलेस्ट्रॉल एक तरह का वैक्स किस्म का सब्सटेंस होता है, जो हमारी बॉडी के लिए जरूरी होता है। यह ब्लड में पाया जाता है। अगर किसी वजह से ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ जाए, तो वह हाई कोलेस्ट्रॉल हो जाता है। दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कॉस्मेटिक स्किन क्लिनिक की कॉस्मेटोलॉजिस्ट और त्वचा रोग विशेषज्ञ, डॉ. करुणा मल्होत्रा से जानते हैं कि क्या वाकई हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) के कारण अचानक हेयर फॉल हो सकता है?

क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से हेयर फॉल होता है?- Does High Cholesterol Cause Hair Loss In Hindi

does high cholesterol cause hair loss 1

एनसीबीआई की रिपोर्ट की मानें, तो हाई कोलेस्ट्रॉल का कनेक्शन हेयर फॉल के साथ पाया जाता है। कई अध्ययनों से भी यह साबित हुआ है कि जिन लोगों को हाई कोलेस्ट्रॉल की दिक्कत होती है, उनमें बाल झड़ने की समस्या होती है। ऐसा मिडिल एज पुरुष और महिला दोनों के साथ होता है। हालांकि, हाई कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के बाद इसमें कई अन्य फैक्टर्स भी शामिल होते हैं, जो हेयर फॉल को ट्रिगर करते हैं। यही नहीं, एनसीबीआई की एक अन्य रिपोर्ट से भी यह स्पष्ट होता है कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर में बदलाव की वजह से सिकाट्रिशियल एलोपेसिया हो सकता है। यह एक ऐसी कंडीशन है, जिसमें बालों के रोम स्थाई रूप से नष्ट हो सकते है। असल में, यह एक सूजन संबंधी बीमारी है, जिसकी वजह से हेयर फॉल होने लगता है। सिकाट्रिशियल एलोपेसिया एक तरह की ऑटोइम्यून डिजीज है। ऐसा संक्रमण, केमिकल का इस्तेमाल या स्कैल्प में चोट लगने के कारण हो सकता है। कुल मिलाकर, आप कह सकते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल हेयर फॉल का कारण हो सकता है। लेकिन, इसी वजह से बाल झड़ने की प्रक्रिया में तेजी आ जाए, यह कहा नहीं जा सकता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर बालों में दिखते हैं ये लक्षण, जानें कैसे करें कंट्रोल

हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हेयर फॉल को कैसे रोकें

  1. हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण बाल झड़ने की समस्या को रोकने के लिए जरूरी है कि आप कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज करने की कोशिश करें।
  2. हाई कोलेस्ट्रॉल को मैनेज करने के लिए अपनी डाइट में सुधार करें।
  3. हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए डाइट में फाइबर, ओमेगा-3 फैटी एसिड और सैचुरेटेड फैट की मात्रा कम रखें। इससे हेयर फॉल में भी सुधार दिखेगा।
  4. हाई कोलेस्ट्रॉल के स्तर को मैनेज करने के लिए डॉक्टर से अपना प्रॉपर ट्रीटमेंट करवाएं।
  5. हाई कोलेस्ट्रॉल के कारण हो रहे हेयर फॉल को मैनेज करने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज करना चाहिए। यह कोलेस्ट्रॉल को कम करता है और बालों के झड़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकता है।
  6. हेयर फॉल बढ़ने पर लापरवाही न करें। इसका कारण जानना आवश्यक है। इसके लिए डॉक्टर के पास जाएं। अगर किसी पोषक तत्व की कमी की वजह से ऐसा हो रहा है, तो डॉक्टर आपको जरूरी सप्लीमेंट्स दे सकते हैं।

All Image Credit: Freepik

Read Next

शरीर के निचले हिस्से में ज्यादा फैट बढ़ने के क्या कारण हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें 

Disclaimer