High Cholesterol Symptoms in Hair: खानपान में गड़बड़ी और जीवनशैली का ध्यान न रखने वाले लोगों में हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी का खतरा रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से ही हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में मुख्य रूप से दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एलडीएल कोलेस्ट्रॉल और एचडीएल कोलेस्ट्रॉल, इन्हें बैड कोलेस्ट्रॉल और गुड कोलेस्ट्रॉल भी कहा जाता है। बैड कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। बहुत ज्यादा फैटी फूड्स का सेवन और निष्क्रिय जीवनशैली अपनाने वाले लोगों में यह समस्या ज्यादा देखने को मिलती है। हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी में दिखने वाले लक्षणों को सही समय पर पहचानकर इलाज और बचाव अपनाने से मरीज गंभीर रूप से इसका शिकार होने से बच सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल में आपके बालों में भी बदलाव देखने को मिलते हैं। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं इसके बारे में।
बालों में नजर आते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hair in Hindi
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर कई बदलाव देखने को मिलते हैं। इन्हीं बदलाव या संकेतों को सही समय पर पहचानकर इलाज लेने से मरीज गंभीर बीमारियों का शिकार होने से बच सकते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से ही आपको हाई ब्लड प्रेशर, कोरोनरी आर्टरी डिजीज समेत हार्ट अटैक जैसी जानलेवा बीमारियों का सामना करना पड़ता है। लखनऊ के मशहूर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. के के कपूर करते हैं कि हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण बालों में भी दिखाई देते हैं। कई शोध और अध्ययन भी इस बात की पुष्टि कर चुके हैं। अगर आप बालों में दिखने वाले हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षणों को पहचान लेते हैं, तो इस गंभीर परेशानी से बच भी सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में ये लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, जानें बचाव
बालों में हाई कोलेस्ट्रॉल के ये लक्षण दिखाई देते हैं-
1. असमय तेजी से बालों का सफ़ेद होना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत माना जाता है। वैसे तो बाल कई कारणों से सफेद होने लगते हैं, लेकिन अगर आपको तेजी से इस समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो इसे हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत माना जाता है।
2. बालों का तेजी से टूटना या झड़ना भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से बालों की जड़ों को नुक्सान पहुंचता है।
3. बालों में कमजोरी की समस्या भी हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत हो सकती है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है और इसकी वजह से आपके बाल कमजोर होने लगते हैं।
4. बालों में डैंड्रफ की समस्या गंदगी के कारण होती है। अगर आपको यह समस्या लगातार हो रही है और कई तरह के उपाय अपनाने के बाद भी आपको छुटकारा नहीं मिलता है, तो इसे हाई कोलेस्ट्रॉल का संकेत माना जाता है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए खाएं ये अंकुरित अनाज, तेजी से मिलेगा फायदा
हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण- High Cholesterol Symptoms in Hindi
- वजन बढ़ना
- सीने या छाती में दर्द
- त्वचा के रंग में बदलाव
- सिरोसिस की समस्या
- मतली और उल्टी की समस्या
- सांस लेने में तकलीफ
- बहुत ज्यादा थकान महसूस होना
- अधिक पसीना आना
हाई कोलेस्ट्रॉल से बचाव के टिप्स- High Cholesterol Prevention in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या के कारण आपको दिल का दौरा पड़ सकता है और कार्डियक अरेस्ट के शिकार हो सकते हैं। शरीर में कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को नजरअंदाज करना आपकी सेहत के लिए हानिकारक होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। इसके लक्षण दिखने पर डॉक्टर से सलाह बहुत जरूरी है।
(Image Courtesy: Freepik.com)