Doctor Verified

मानसून में मुंह की सही सफाई है बेहद जरूरी, दांतों की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके

Dental Care Tips For Monsoon Season: मानसून अपने साथ दांतों की समस्याओं लेकर आता है। जानें मानसून में ओरल हेल्थ का ख्याल कैसे रखें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
मानसून में मुंह की सही सफाई है बेहद जरूरी, दांतों की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके


Dental Care Tips For Monsoon Season: मानसून गर्मी से राहत देने के साथ बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है। इस मौसम में अगर डाइट का ध्यान न रखा जाएं, तो कई तरह के वायरल इंफेक्शन हो सकते हैं। मानसून में स्किन और बालों को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती है। बारिश के कारण मानसून में उमस बढ़ जाती है। इससे स्किन ऑयली होने के साथ बाल भी ड्राई हो जाते हैं। इस मौसम में हाइजीन का भी विशेष तौर पर ख्याल रखना चाहिए। क्योंकि हाइजीन का ख्याल न रखने की वजह से बुखार, जुकाम, सर्दी और पेट खराब की समस्या हो सकती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मानसून में दांतों को भी विशेष देखभाल की जरूरत होती हैं। इस मौसम में लापरवाही बरतने से दांतों में कैविटी, मसूड़ों से खून, मसूड़ों में सूजन, दांत में दर्द जैसी समस्याएं हो सकती है। मौसम में नमी के कारण बैक्टीरिया काफी ज्यादा हो जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में ओरल हेल्थ का ख्याल रखना आवश्यक हो जाता है। मानसून में ओरल हेल्थ का ख्याल कैसे रखें। इस विषय पर जानकारी के लिए हमने बात की शारदा क्लीनिक के फिजिशियन डॉक्टर केपी सरदाना से।

टूथब्रश बदलें

मानसून में दांतों की देखभाल के लिए नए टूथब्रश का इस्तेमाल करें। कई बार पुराने टूथब्रश के ब्रिस्ल्स टूट जाते हैं। इस कारण टूथब्रश से सही से दांतों की सफाई नहीं होती है और दांतों में प्लाक जमने के साथ मुंह से दुर्गंध की समस्या भी हो जाती है। वहीं लंबे समय तक एक ही ब्रश के इस्तेमाल से उसमें बाक्टीरिया की समस्या भी हो जाती है।

toothbrush

गर्म भोजन और पेय पदार्थों से बचें

मानसून के दौरान गर्म चाय, कॉफी, तले हुए खाद्य पदार्थ के सेवन से बचना चाहिए क्योंकि यह चीजें दांतों में सेंसिटिविटी को बढ़ाती है। कई बार इन चीजों के सेवन से दांतों में कीड़े भी लग जाते हैं। ऐसे में मानसून में दांतों की देखभाल करने के लिए इन चीजों से बचना चाहिए।

इसे भी पढ़ें- बारिश और मानसून में बढ़ जाता है सांस से जुड़ी बीमारियों का खतरा, जानें बचाव के उपाय 

मौसमी फल और सब्जियां खाएं

मानसून में दांतों की देखभाल करने के लिए मौसमी फल और सब्जियों को खाना चाहिए। इन चीजों के सेवन से शरीर की इम्यूनिटी बढ़ने के साथ पाचन-तंत्र भी हेल्दी रहता हैं। डाइट में सेब, नाशपाती, स्ट्रॉबेरी, कटहल, दही, छाछ, करेला, लौकी, मूली, चुकंदर, खीरा, अंडा और भिंडी को शामिल करें।

माउथवॉश

माउथवॉश सांसों को ताजा करता है, प्लाक को बनने से रोकता है, मुंह में कणों को हटाता है और कैविटी बनने से रोकता है। मानसून में कई बार सांसों से बदबू आने की समस्या हो जाती है। ऐसे में माउथवॉश का प्रयोग करके इस समस्या से राहत पाई जा सकती है।

ड्राई टूथब्रश का इस्तेमाल करें

मानसून के मौसम में ब्रश को ड्राई रखना ओरल हेल्थ के लिए हानिकारक हो सकता है। ऐसे में टूथब्रश करने के बाद इसे ड्राई करने के लिए पंखे के नीचे या फिर 5 मिनट के लिए धूप में सुखाएं। क्योंकि कई बार मानसून में  टूथब्रश करके रख देते है। मौसम में नमी के कारण यह सूखता नहीं है और इसमें बैक्टारिया पनप जाते हैं, जो ओरल हेल्थ को नुकसान पहुंचाते हैं।

 मानसून में मुंह की सफाई के लिए इन तरीकों सो फॉलो किया जा सकता हैं। हालांकि, दांतों में समस्या होने पर डॉक्टर को अवश्य दिखाएं।

All Image Credit- Freepik

Read Next

एल्बुमिन टेस्ट क्या है? जानें कब और क‍िन मरीजों को पड़ती है इस जांच की जरूरत

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version