जिंदगी में सेहत का ख्याल रखना सबके लिए जरूरी होता है। हर इंसान अपने शरीर के हर हिस्से को अपने मन मुताबीक से रखने में ज्यादा दिलचस्पी रखता है। लेकिन, इन सबके बीच लोग अक्सर अपने दांतों का ध्यान रखना भूल जाते है। भारत में 50 प्रतिशत लोग किसी न किसी प्रकार की ओरल हेल्थ या साधारन शब्दों में कहें तो मुंह की समस्या से परेशान हैं। जिसके बाद भी लोग अपने दांतों को लेकर अक्सर लापरवार रहते है। जब तक किसी को बहुत ज्यादा दांत की समस्या न हो जाए, वह डॉक्टर के पास दांत दिखाने नहीं जाते। लेकिन अगर आप अपनी रोज की जिंदगी में कुछ खास बातों का ध्यान रखेंगे और साथ ही कुछ अच्छी आदतों को अपनाएंगे तो आसानी से दांतों को सेहतमंद रखा जा सकता है।
दांतों की देखभाल के लिए टिप्स
उम्र चाहें कोई भी हो दांतों का ख्याल रखना तो जरूरी होता है, क्योंकि बढ़ती उम्र के साथ समस्या भी बड़ी बन जाती है। ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि दांतों की परेशानी पूरी शरीर को इफेक्ट कर सकती है।
टॉप स्टोरीज़
सही मात्रा में पानी पिएं
पानी शरीर को कई बीमारियों से बचाता है इससे दिन में कम से कम 6 लीटर पानी पीना चाहिए। वहीं बात अगर दांत की करें तो पानी दांत साफ रखने में मदद करता है। कुछ भी खाने के बाद पानी से कुल्ला करना चाहिए, क्योंकि इससे दांत में फंसा खाना बहार निकल जाता है। और मुंह से बदबू भी नहीं आती।
खाने में फलों को जरूर शामिल करें
हर किसी को सेहतमंद रहने के लिए सेब, खीरा, गाजर जैसे फलों को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए। यह सारी चीजें आपके दांतों को प्राकृतिक रूप से साफ करते हैं। और मसूड़ों की समस्या को दूर करते हैं।
खाने में स्टार्च की मात्रा न के बराबर लें
हमें खाने में स्टार्च का मात्रा को कम से कम इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि स्टार्च से बैक्टेरिया पैदा होते हैं, तो दांतों को खराब करने की वजह बन सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: कीटाणुओं की वजह से जल्दी खराब होने लगते हैं बच्चों के दांत, जानिए कब और कैसे करें बच्चों के दांत साफ
ठंडे और गर्म भोजन ज्यादा मात्रा में न लें
हमेशा एक बात का ध्यान रहें कि किसी को भी न तो ज्यादा ठंडा और न ही ज्यादा गर्म चीज का सेवन करना चाहिए। क्योंकि इससे दांत जल्दी खराब हो सकते हैं। अगर आप कुछ ठंडा खा रहें हैं तो उसके एकदम बाद गर्म चीज खाने से बचें। इससे दांतों के नसों में समस्या हो सकती है।
पायरिया के लक्षण को पहचानें
जब भी किसी के मसूड़ों से खून आने लगे तो तुरंत डेंटिस्ट से संपर्क करें, क्योंकि मसूड़ों से खून आना पायरिया के लक्षण होते हैं। अगर आप सेहतमंद दांत चाहते हैं तो आपको कभी देर तक भूखे नहीं रहना चाहिए।
अच्छी तरह से दांत साफ करें
दांतों और मुंह को साफ करने के लिए फ्लोराइड युक्त टूथपेस्ट और माउथवॉश का इस्तेमाल करें। दांतों की सफाई के साथ रोजाना जीभ की भी सफाई जरूर करें। जीभ की सफाई के लिए आप टंग क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। रात के समय सोने से पहले अपने मुंह को अच्छे से साफ करके सोना चाहिए, ऐसा करने से दांतों में जमा खाना बहार निकल जाएगा। इसके अलावा रोजाना अपने मुंह की जांच करें। अगर आपको मुंह में किसी भी तरह की सूजन, कटने के निशान या कोई स्पॉट नजर आए, तो एक अच्छे डेंटिस्ट से संपर्क करें।
इसे भी पढ़ें: दांतों के पीलेपन से आप भी हैं परेशान? तो आज से इन तरीकों को अपनाएं और पाएं सफेद चमकदार दांत
समय पर दांत की जांच कराएं
साल में कम से कम दो बार जाकर किसी अच्छे डेंटिस्ट से अपने ओरल हेल्थ की जांच जरूर करवाएं। ऐसा इसलिए क्योंकि मुंह से हमें कई बीमारियों फैल सकती है, जिसे हम समय पर जांच कराकर रोक सकते हैं।
हमारा मुंह एक शिशे की तरह होता है, अगर शिशे पर एक भी दाग आ जाए तो वह चेहरे को थुनदुला दिखाता है ठीक वैसे ही अगर हामारे एक भी दांत खाराब हो जाए तो वह मुंह के सारे दांतों को नष्ट कर सकता है, इसलिए समय समय पर डेंटिस्य पर जांच के लिए जाना चाहिए।
Read More Articles On Other Diseases In Hindi