दांतों और मसूड़ों की सही देखभाल केवल ब्रशिंग से पूरी नहीं होती। दांतों के बीच फंसे छोटे-छोटे खाने के कण, प्लाक और बैक्टीरिया को हटाने के लिए डेंटल फ्लॉसिंग बेहद जरूरी है, लेकिन कई लोग इसे गलत तरीके से करते हैं, जिससे दांतों और मसूड़ों की सेहत बिगड़ सकती है। गलत फ्लॉसिंग से मसूड़ों से खून आना, दांत कमजोर होना, इंफेक्शन और बदबू जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। डेंटल एक्सपर्ट्स का कहना है कि सही फ्लॉसिंग का तरीका जानना उतना ही जरूरी है जितना रोजाना ब्रश करना। सही तकनीक अपनाने से आप दांतों को लंबे समय तक मजबूत और स्वस्थ रख सकते हैं। आइए जानते हैं गलत फ्लॉसिंग से होने वाले खतरे और सही फ्लॉसिंग का तरीका। इस विषय पर बेहतर जानकारी के लिए हमने लखनऊ के इन्दिरा नगर में स्थित शेखर डेंटल क्लीनिक के डॉ. अनुभव श्रीवास्तव से बात की।
1. गलत फ्लॉसिंग से मसूड़ों को नुकसान हो सकता है- Gum Damage Due To Wrong Flossing
डॉ. अनुभव श्रीवास्तव ने बताया कि गलत तरीके से फ्लॉस करने पर धागा मसूड़ों पर जोर से रगड़ता है, जिससे मसूड़ों में कट, सूजन या खून आने की समस्या हो सकती है। फ्लॉस को हल्के हाथ से स्लाइड करें और मसूड़ों पर दबाव न डालें।
2. दांतों के बीच गैप और कमजोरी- Weakness And Gap Between Teeth
ज्यादा जोर से फ्लॉस करने पर दांतों के बीच असामान्य गैप बन सकता है और दांत हिलने लगते हैं। दांत को ‘सी-शेप’ में फ्लॉस से घेरकर धीरे-धीरे साफ करें।
3. इंफेक्शन और बदबू का खतरा रहता है- Risk Of Infection And Bad Breath
डॉ. अनुभव श्रीवास्तव ने बताया कि गलत फ्लॉसिंग से बैक्टीरिया पूरी तरह साफ नहीं होते और मसूड़ों में इंफेक्शन व बदबू की समस्या बनी रहती है। रोजाना एक बार फ्लॉस करें और उसके बाद कुल्ला करना न भूलें।
इसे भी पढ़ें- दांतों से जुड़ी समस्याओं के लिए इन 5 तरीकों से करें नीम का इस्तेमाल, दर्द से मिलेगा आराम
4. फ्लॉसिंग का सही समय- Right Time For Flossing
कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद या हड़बड़ी में फ्लॉस करते हैं, जिससे दांतों को नुकसान होता है। रात में ब्रश करने से पहले फ्लॉस करें। यह प्लाक और कणों को हटाने का सबसे बेहतर समय है।
5. बच्चों और बुजुर्गों के लिए फ्लॉसिंग टिप्स- Flossing Tips For Kids And Elderly
बच्चों में नाजुक मसूड़े और बुजुर्गों में ढीले दांत गलत फ्लॉसिंग से ज्यादा प्रभावित होते हैं। बच्चों के लिए फ्लॉस पिक और बुजुर्गों के लिए सॉफ्ट फ्लॉस का इस्तेमाल करें।
निष्कर्ष:
गलत फ्लॉसिंग दांतों और मसूड़ों को फायदा पहुंचाने के बजाय नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए जरूरी है कि हम सही तकनीक को अपनाएं और इसे रोज की डेंटल केयर का हिस्सा बनाएं। याद रखें, ब्रशिंग और फ्लॉसिंग दोनों का सही तरीका ही आपको मजबूत, सफेद और स्वस्थ दांत दे सकता है।
उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 02, 2025 13:25 IST
Published By : Yashaswi Mathur