Doctor Verified

दांत में प्लाक जमने से किन समस्याओं का खतरा होता है? जानें डॉक्टर से

डेंटल प्लाक के कारण शरीर में गंदगी जाती है जिससे कई बीमारियां हो सकती हैं। जानें इससे किन समस्याओं का खतरा रहता है?
  • SHARE
  • FOLLOW
दांत में प्लाक जमने से किन समस्याओं का खतरा होता है? जानें डॉक्टर से


Can Dental Plaque Affect Your Health: क्या आप जानते हैं हेल्दी रहने के लिए डेंटल हेल्थ ठीक होना भी जरूरी है? हमारा खाना मुंह के जरिए ही शरीर में जाता है। ऐसे में अगर डेंटल हेल्थ ही ठीक नहीं होगी, तो शरीर में गंदगी जा सकती है। दांतों से जुड़ी समस्याएं कई बीमारियों की वजह भी बन सकती हैं जैसे कि डेंटल प्लाक की समस्या। डेंटल प्लाक यानी दांतों में पीली परत बन जाना। यह दांतों की साफ-सफाई ठीक से न होने के कारण जमने वाली परत होती है। अगर समय रहते इसे क्लीन न किया जाए, तो इससे कई परेशानियां हो सकती हैं। ये प्लाक क्यों जमता है और इससे किन समस्याओं का खतरा हो सकता है। इस बारे में जानने के लिए हमने इंदौर के आरोग्यम 32 डेंटल सर्जरी क्लिनिक से कंसल्टेंट ऑर्थोडॉन्टिस्ट डॉ कृतिका लालवानी से बात की।

01 (88)

दांतों पर प्लाक कैसे होता है?

दांतों पर प्लाक तब बनता है जब बैक्टीरिया दांतों की सतह पर चिपकने लगते हैं। प्लाक दांतों में जमना तब शुरू होते हैं, जब हम कार्बोहाइड्रेट, जैसे शुगर और स्टार्च के सेवन ज्यादा करते हैं। ये कार्बोहाइड्रेट मुंह में मौजूद बैक्टीरिया को एनर्जी देते हैं जिससे प्लाक सभी दांतों में फैलने लगता है। अगर समय रहते ये प्लाग न निकाला जाए तो इससे हटाना ज्यादा मुश्किल हो जाता है। ऐसे में डेंटल प्रोफेशनल क्लीनिंग की जरूरत हो सकती है।

इसे भी पढ़ें- क्या दांतों में प्लाक जमने के कारण मुंह से बदबू आ सकती है? बता रहे हैं डॉक्टर

दांतों पर प्लाक जमने से कौन-सी समस्याएं हो सकती हैं? Problems Caused By Dental Plaque

  • दांतों पर प्लाक जमने के कारण दांतों में कीड़ा लग सकता है। क्योंकि, दांतों की सफाई न हो पाने से बैक्टीरिया बढ़ सकते हैं जो कीड़ा लगने का कारण बन सकते हैं।
  • दांतों पर प्लाक जमने के कारण मसूड़ों से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। बैक्टीरिया बढ़ने के कारण मसूड़ों में सूजन आ सकती हैं।
  • डेंटल प्लाक के कारण दांतों में सेंसिटिविटी हो सकती है। प्लाक को जमे जितना समय हो जाता है उससे मुंह से बदबू आने की समस्या भी हो सकती है।

दांतों पर प्लाक जमना रोकने के लिए अपनाएं ये टिप्स- How To Prevent Teeth From Plaque

  • अगर ओरल हाइजीन का ध्यान रखा जाए और दिन में दो बार ब्रश करने की आदत बनाई जाए, तो इस कंट्रोल किया जा सकता है। दांतों को क्लीन करने के लिए रोज फ्लॉस करना जरूरी है। मुंह की बदबू से राहत पाने के लिए ब्रश के दौरान माउथवॉश इस्तेमाल करें। इससे मुंह में बैक्टीरिया कंट्रोल रहते हैं और स्मेल कम होती है।
  • डेंटल हेल्थ को मेंटेन करने के लिए बैलेंस्ड डाइट लें। अपनी डाइट में शुगरी और स्टार्च फूड्स कम करें, क्योंकि इनके सेवन से भी प्लाक जम सकता है। दांतों को स्वस्थ रखने के लिए फ्रूट्स, वेजिटेबल और डेरी प्रोडक्ट्स शामिल करें।
  • समय-समय पर डेंटल चेकअप करवाते रहें, जिससे डेंटल प्रॉब्लम्स का खतरा न हो। अगर आप स्मोकिंग करते हैं,तो इससे भी प्लाक और गम डिजीज बढ़ सकती हैं। इससे ओरल हेल्थ इंप्रूव होती है।
  • बॉडी को हाइड्रेट रखें और पानी पीते रहें। पानी पीते रहने से मुंह में फूड पार्टिकल्स और बैक्टीरिया जमा नहीं होते हैं। इसलिए खाना खाने के कुछ देर बार पानी पिएं या कुल्ला करके मुंह साफ करें।

इसे भी पढ़ें- नसों के प्लाक को दूर करने के लिए की जाती है Atherectomy surgery, जानें इसके फायदे

निष्कर्ष

दांतों में प्लाक की समस्या नॉर्मल लग सकती है। लेकिन इसके कारण कई समस्याओं का खतरा हो सकता है। इसके कारण दांतों से जुड़ी कई समस्याओं का खतरा हो सकता है। प्लाक के कारण मुंह से गंदगी शरीर में जाती है, जो डाइजेस्टिव इशुज और बॉडी में टॉक्सिन्स जमा होने की वजह बन सकता है। इसलिए डेंटल हाइजीन का ध्यान रखें और समय-समय पर डेंटल चेकअप करवाते रहें।

Read Next

ऑस्टियोआर्थराइटिस शरीर के किन हिस्सों को प्रभावित कर सकता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer