Sprouts Benefits To Lower High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और निष्क्रिय जीवनशैली की वजह से हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या होती है। हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से ही हार्ट अटैक और हार्ट से जुड़ी दूसरी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस गंभीर स्थिति से छुटकारा पाने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। कोलेस्ट्रॉल दरअसल लिवर द्वारा निर्मित एक तरह का फैट होता है, इसका काम शरीर में पाचन को ठीक रखना, कोशिकाओं को हेल्दी रखना और विटामिन डी आदि के लिए बहुत जरूरी होता है। कोलेस्ट्रॉल दो तरह के होते हैं- एचडीएल (HDL) कोलेस्ट्रॉल और दूसरा एलडीएल (LDL) कोलेस्ट्रॉल। एलडीएल कोलेस्ट्रॉल को ही बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाने पर हार्ट अटैक जैसी गंभीर और जानलेवा स्थिति का खतरा बढ़ जाता है। शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल करने के लिए या हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए अंकुरित अनाज (Sprouts) का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आइये इस लेख में जानते हैं हाई कोलेस्ट्रॉल में फायदेमंद स्प्राउट्स के बारे में।
हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये स्प्राउट्स- Sprouts To Lower High Cholesterol in Hindi
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या में दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस परेशानी में डॉक्टर भी खानपान और लाइफस्टाइल में जरूरी बदलाव की सलाह देते हैं। दरअसल, शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर आपके कार्डियोवैस्कुलर सिस्टम पर प्रभाव पड़ता है। बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा हो जाता है और इसकी वजह से नसों में ब्लड सर्कुलेशन खराब हो जाता है। इसकी वजह से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक जैसी परेशानियों का खतरा बढ़ जाता है। इस परेशानी में स्प्राउट्स खाने से बहुत फायदा मिलता है। स्प्राउट्स शरीर के लिए बहुत हेल्दी माने जाते हैं।
इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे करें जावित्री का इस्तेमाल? तेजी से मिलेगा फायदा
हाई कोलेस्ट्रॉल में खाएं ये स्प्राउट्स, तेजी से घटेगा कोलेस्ट्रॉल-
1. अंकुरित मसूर (Sprouted Lentils)
मसूर के स्प्राउट्स में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम रहता है। अंकुरित मसूर में मौजूद फाइबर की मात्रा शरीर के अंगों का कामकाज बेहतर बनाते हैं और ब्लड सर्कुलेशन भी ठीक रहता है। मसूर के स्प्राउट्स में कैलोरी, प्रोटीन, विटामिन डी, फोलेट और आयरन जैसे पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
2. सोयाबीन स्प्राउट्स (Soybean Sprouts)
अंकुरित सोयाबीन का सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा कम होता है। सोयाबीन में प्रोटीन, फाइबर, फोलेट, आयरन और विटामिन सी जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसमें मौजूद तत्व फाइटिक एसिड के स्तर को कम करने में मदद करते हैं और इससे शरीर में बड़ा हुआ बैड कोलेस्ट्रॉल कम होता है।
3. मूंग स्प्राउट्स (Moong Sprouts)
अंकुरित मूंग का सेवन करने से शरीर में पोषक तत्वों की आपूर्ति होती है। इसका सेवन करने से हार्ट को हेल्दी बनाने में मदद मिलती है। अंकुरित मूंग में विटामिन और खनिज जैसे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में होते हैं। इसमें मौजूद फाइबर शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है।
4. अंकुरित चना (Bengal Gram Sprouts)
अंकुरित चने का सेवन करने से शरीर को अनेकों फायदे मिलते हैं। इसमें विटामिन बी6, फाइबर, प्रोटीन जैसे पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है। इसका सेवन सुबह के समय करने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों में ये लक्षण हो सकते हैं हार्ट अटैक का संकेत, जानें बचाव
अंकुरित अनाज का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल तो कम होता ही है, इसके साथ ही शरीर को पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा मिलती है। हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन अंकुरित अनाजों का सेवन नियमित रूप से करें। इसके अलावा कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए नियमित रूप से एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट का सेवन करना चाहिए।
नोट: यह लेख आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लिनिकल डाइटिशियन डॉ. वी डी त्रिपाठी से मिले इनपुट्स पर आधारित है।
(Image Courtesy: Freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version