Doctor Verified

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे करें जावित्री का इस्तेमाल? तेजी से मिलेगा फायदा

Javitri Benefits To Lower Cholesterol: जावित्री में मौजूद औषधीय गुण कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते हैं, जानें कैसे करें सेवन?
  • SHARE
  • FOLLOW
कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए ऐसे करें जावित्री का इस्तेमाल? तेजी से मिलेगा फायदा


Javitri Benefits To Lower Cholesterol: शरीर में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। खानपान में गड़बड़ी और निष्क्रिय जीवनशैली के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल नसों में जमा हो जाता है। इसकी वजह से ब्लड सर्कुलेशन प्रभावित होता है। हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को डॉक्टर भी खानपान नियंत्रित करने और रोजाना व्यायाम या एक्सरसाइज करने की सलाह देते हैं। हाई कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए आप आयुर्वेदिक औषधियों का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए जावित्री (Javitri) का सेवन भी फायदेमंद माना जाता है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर मसाले के रूप में होता है, लेकिन आयुर्वेद में इसे औषधि माना गया है। आइये इस लेख में विस्तार से जानते हैं कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए जावित्री का इस्तेमाल कैसे करें और इसके फायदे।

हाई कोलेस्ट्रॉल में जावित्री के फायदे- Benefits Of Javitri To Lower Cholesterol in Hindi

जावित्री जायफल के पेड़ से मिलता है। इस पेड़ के बीज को जायफल कहते हैं और इसके छिलके को जावित्री कहा जाता है। जावित्री का इस्तेमाल खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए मसाले के रूप में किया जाता है। भारत में इसे गरम मसाले में शामिल किया गया है। लेकिन जावित्री में मौजूद औषधीय गुणों के कारण इसका इस्तेमाल औषधि के रूप में भी होता है। जावित्री में कई ऐसे गुण और पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। इसका सेवन करने से हार्ट से जुड़ी बीमारियों में फायदा मिलता है। शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने के लिए भी जावित्री का सेवन फायदेमंद माना जाता है। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के आयुर्वेदिक डॉ. एस के पांडेय कहते हैं कि आप डॉक्टर की सलाह लेकर कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए इसका सेवन कर सकते हैं।

Javitri Benefits To Lower Cholesterol

इसे भी पढ़ें: कोलेस्ट्रॉल बढ़ने पर चेहरे पर दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण

हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें जावित्री का सेवन?- How To Use Javitri To Lower Cholesterol in Hindi

हाई कोलेस्ट्रॉल के मरीजों को जावित्री का सेवन जरूर करना चाहिए। ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल करने के लिए इसका सेवन फायदेमंद होता है। रोजाना सुबह के समय आधा चम्मच जावित्री पाउडर पानी में डालकर पीने से कोलेस्ट्रॉल कम करने में फायदा मिलता है। इसके अलावा भोजन में जावित्री को मसाले के रूप में भी इस्तेमाल करने से फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से पहले मात्रा और फायदे-नुकसान से जुड़ी जानकारी के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए आपको खानपान और जीवनशैली का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस समस्या के कारण आपको दिल से जुड़ी बीमारियों का जोखिम रहता है। हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या फैटी फूड्स का सेवन, निष्क्रिय जीवनशैली और स्मोकिंग की वजह से होती है। खानपान में सुधार और नियमित रूप से एक्सरसाइज और वर्कआउट करने से आप इस समस्या का शिकार होने से बच सकते हैं।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

त्वचा की खुजली से छुटकारा दिला सकती हैं ये 5 जड़ी-बूटियां, जानें प्रयोग का तरीका

Disclaimer