ऑलिव ऑयल की तरह, ऑलिव विनेगर भी काफी फायदेमंद होता है। ऑलिव विनेगर (Olive Vinegar) त्वचा और बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है। इसे जैतून का सिरका भी कहा जाता है। इसका इस्तेमाल करने से सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं। जैतून के सिरके का पानी पीने से कई तरह की बैक्टीरियों को नष्ट किया जा सकता है। ऑलिव विनेगर हृदय और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है। जैतून का सिरका, पाचन और लिवर हेल्थ में भी सुधार करता है। डायबिटीज रोगियों के लिए भी इसे लाभकारी माना जाता है। इससे कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। आरोग्य डाइट और न्यूट्रीशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं ऑलिव विनेगर के फायदे-
ऑलिव विनेगर के फायदे- Olive Vinegar Benefits in Hindi
1. बालों से जुड़ी समस्याएं
ऑलिव विनेगर बालों के लिए काफी लाभकारी होता है। ऑलिव विनेगर का इस्तेमाल करने से बालों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं। ऑलिव विनेगर ड्राई और बेजान बालों से छुटकारा दिलाता है। इस विनेगर को लगाने से बाल कोमल और चमकदार बनते हैं। ऑलिव ऑयल डैंड्रफ से निजात दिलाता है। यह बालों के विकास में भी मदद करता है।
2. डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
अगर आप डायबिटीज रोगी हैं, तो आपके लिए ऑलिव विनेगर फायदेमंद हो सकता है। ऑलिव विनेगर, ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है। लेकिन अगर आपका ब्लड शुगर लेवल ज्यादातर समय अधिक रहता है, तो ऑलिव विनेगर लेने से पहले एक बार डॉक्टर से जरूर कंसल्ट करें।
इसे भी पढ़ें- ऑलिव ऑयल और सेब के सिरके से चमकाएं अपना चेहरा, जानें फेस पैक बनाने का तरीका
3. वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ऑलिव विनेगर को शामिल कर सकते हैं। ऑलिव विनेगर वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। ऑलिव विनेगर कैलोरी और फैट को कम करने में मदद करता है। लेकिन सिर्फ ऑलिव विनेगर से वजन कम नहीं हो सकता है। इसके साथ आपको एक्सरसाइज भी जरूर करनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें- काले दाग-धब्बों से छुटकारा दिलाएगा ऑलिव ऑयल, इस तरह करें इस्तेमाल
4. त्वचा को मुलायम बनाए
त्वचा से जुड़ी समस्याओं में भी ऑलिव ऑयल फायदेमंद हो सकता है। चेहरे की चमक बढ़ाने के लिए आप ऑलिव विनेगर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे लगाने से त्वचा के दाग-धब्बे दूर होते हैं। इससे चेहरे के मुंहासों से भी छुटकारा मिलता है। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो चेहरे की तमाम समस्याओं से निजात दिलाता है।
5. शरीर को वायरस से बचाए
ऑलिव विनेगर में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह के रोगों से बचाता है। ऑलिव विनेगर सर्दी-खांसी और जुखाम को दूर करता है। बदलते मौसम में इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए आप ऑलिव विनेगर का उपयोग कर सकते हैं।
Read Next
Grains For Weight Loss: वजन घटाने के लिए कौन से अनाज खाएं और कौन से नहीं? जानें एक्सपर्ट से
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version