Doctor Verified

वजन घटाने से लेकर डायबिटीज में रामबाण है ऑलिव ऑयल और ईसबगोल का सेवन, जानें तरीका

Olive Oil and Psyllium Husk Benefits: जैतून के तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और ईसबगोल में मौजूद फाइबर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं।
  • SHARE
  • FOLLOW
वजन घटाने से लेकर डायबिटीज में रामबाण है ऑलिव ऑयल और ईसबगोल का सेवन, जानें तरीका

Olive Oil and Psyllium Husk Benefits: शरीर को हेल्दी, फिट और बीमारियों से मुक्त बनाए रखने के लिए डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ी के कारण शरीर बीमारियों का शिकार हो सकता है। मानसिक और शारीरिक रूप से हेल्दी रहने के लिए प्राकृतिक चीजों का सेवन करने से फायदा मिलता है। जैतून के तेल और ईसबगोल का एक साथ सेवन करने से शरीर को कई गंभीर बीमारियों से राहत मिलती है। इनमें मौजूद गुण और पोषक तत्व पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी परेशानियों से लेकर वजन कम करने और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी के खतरे को कम करने में फायदेमंद होते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से समझते हैं, सेहत के लिए जैतून का तेल और ईसबगोल खाने के फायदे।

जैतून का तेल और ईसबगोल एक साथ खाने के फायदे- Olive Oil and Isabgol Benefits in Hindi

जैतून के तेल के साथ ईसबगोल का सेवन करने से शरीर को कई अनोखे फायदे मिलते हैं। इसका सेवन शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने से लेकर पेट और पाचन तंत्र से जुड़ी समस्या में बहुत फायदेमंद होता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "जैतून के तेल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट, विटामिन और ईसबगोल में मौजूद फाइबर शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इसका नियमित रूप से संतुलित मात्रा में सेवन करने से शरीर को अनोखे फायदे मिलते हैं।"

Olive Oil and Psyllium Husk Benefits

इसे भी पढ़ें: बढ़ती उम्र के कारण स्किन में आ गया ढीलापन? ऑलिव ऑयल से टाइट करें स्किन

जैतून के तेल के साथ ईसबगोल का सेवन करने से ये फायदे मिलते हैं-

1. पेट और पाचन तंत्र के लिए फायदेमंद

जैतून के तेल के साथ ईसबगोल का सेवन करने से कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं में बहुत फायदा मिलता है। इसका नियमित रूप से सेवन करे से पेट और पाचन तंत्र को बहुत फायदा मिलता है। ईसबगोल में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करता है।

2. अल्सर में फायदेमंद

पेट और आंत में अल्सर की समस्या में जैतून के तेल के साथ ईसबगोल का सेवन करने से फायदा मिलता है। इसका सेवन करने से अल्सर को कंट्रोल करने और इसे ठीक करने में मदद मिलती है।

3. वजन कम करने में फायदेमंद

बढ़ते वजन के कारण लोग कई गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। रोजाना जैतून के तेल के साथ ईसबगोल का सेवन करने से मोटापे को कंट्रोल करने में मदद मिलती है। जैतून और ईसबगोल में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और फाइबर वजन कम करने में मदद करते हैं।

इसे भी पढ़ें: पेट की हर समस्या का रामबाण इलाज है इसबगोल, जानें इसके सेवन का सही तरीका और 5 फायदे

4. स्किन के लिए फायदेमंद

स्किन को ग्लोइंग और हेल्दी बनाने के लिए जैतून के तेल के साथ ईसबगोल का सेवन करना चाहिए। इसका सेवन करने से स्किन पर मौजूद दाग-मुहांसे हटाने और ग्लो बढ़ाने में मदद मिलती है।

5. डायबिटीज में फायदेमंद

शरीर में बढ़े ब्लड शुगर के स्तर को कम करने के लिए जैतून के तेल के साथ ईसबगोल का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। इसका सेवन करने से पेट, वजन और ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

कैसे करें जैतून और ईसबगोल का सेवन?

जैतून के तेल का ईसबगोल के साथ सेवन करने से पहले आपको डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए। डॉक्टर की सलाह के आधार पर आप किसी भी समस्या में इसका सेवन कर सकते हैं। आमतौर पर सुबह के समय एक चम्मच जैतून के तेल में लगभग 2 चम्मच ईसबगोल की भूसी मिलाकर खाने से फायदा मिलता है।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

हाई कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के लिए पिएं रोजमेरी की चाय, मिलेंगे अनोखे फायदे

Disclaimer