Rosemary Tea for High Cholesterol: खानपान में गड़बड़ी और खराब जीवनशैली के कारण शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने लगती है। बहुत ज्यादा तला-भुना और फैटी खाना खाने की वजह से आपके शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने लगता है। हमारे शरीर में दो तरह के कोलेस्ट्रॉल बनते हैं- एक हाई डेंसिटी लिपोप्रोटीन (HDL) जिसे गुड कोलेस्ट्रॉल कहा जाता है और दूसरा लो डेंसिटी लिपोप्रोटीन (LDL) जिसे बैड कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति हो ही हाई कोलेस्ट्रॉल कहते हैं। शरीर में बढ़े बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए रोजमेरी की चाय पीना फायदेमंद होता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में रोजमेरी की चाय पीने के फायदे- Rosemary Tea for High Cholesterol in Hindi
रोजमेरी एक प्राकृतिक हर्ब है, जिसका इस्तेमाल कई तरह की समस्याओं में औषधि के रूप में किया जाता है। नोएडा स्थित आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "रोजमेरी में मौजूद समस्याओं के उपचार में मदद कर सकता है। रोजमेरी में कार्नोसिक एसिड और रोसमारिनिक एसिड सहित शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव तनाव से निपटने में मदद करते हैं। रोजमेरी की चाय का सेवन करने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद मिलती है।"
इसे भी पढ़ें: क्या कोलेस्ट्रॉल को जड़ से खत्म किया जा सकता है? डॉक्टर से जानें जवाब
टॉप स्टोरीज़
हाई कोलेस्ट्रॉल में रोजमेरी चाय के फायदे
1. कोलेस्ट्रॉल को कम करना: रोजमेरी में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं।
2. हार्ट के लिए फायदेमंद: रोजमेरी में मौजूद गुण हार्ट को हेल्दी बनाने और इससे जुड़ी बीमारियों के खतरे को कम करने में मदद करते हैं।
3. शारीरिक और मानसिक तनाव को कम करना: रोजमेरी का सेवन तनाव को कम करने में मदद कर सकता है और मानसिक संतुलन को बनाए रखने में मदद कर सकता है।
हाई कोलेस्ट्रॉल में कैसे करें रोजमेरी चाय का सेवन?
रोजमेरी की चाय का सेवन नियमित रूप से खाली पेट करने से हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद मिलती है। इसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं। रोजमेरी की चाय तैयार करने के लिए रोजमेरी के 4 से 5 पत्ते लें और इसे धीमी आंच पर कुछ देर तक पानी में डालकर उबालें। उबालने के बाद इसे छान लें और शहद मिलाकर इसका सेवन करें। नियमित रूप से खाली पेट इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।
इसे भी पढ़ें: क्या हाई कोलेस्ट्रॉल की वजह से फैटी लिवर की समस्या हो सकती है? जानें बचाव
जीवनशैली में कुछ बदलाव करके आप कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रण में रख सकते हैं। इसके लिए आप रेग्युलर एक्सरसाइज करें। इससे एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद मिलती है। अगर आप शराब का सेवन करते हैं, तो इसे नियंत्रित करें। रोजाना हाई फाइबर फूड्स, सब्जियां और फलों का सेवन करें। हाई कोलेस्ट्रॉल के लक्षण दिखने पर सबसे पहले डॉक्टर की सलाह लें।
(Image Courtesy: freepik.com)