ऑलिव ऑयल और सेब के सिरके से चमकाएं अपना चेहरा, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

Olive Oil And Apple Cider Vinegar Face Pack : चेहरे पर निखार लाने के लिए आप घर पर ही बना सकते हैं ऑलिव ऑयल और सेब के सिरके का फेस पैक। 

 

Vikas Arya
Written by: Vikas AryaUpdated at: Apr 08, 2023 07:30 IST
ऑलिव ऑयल और सेब के सिरके से चमकाएं अपना चेहरा, जानें फेस पैक बनाने का तरीका

मलेरिया और डेंगू दिवस 2023: बुखार के कारण, लक्षण और रोकथाम गाइड - Onlymyhealth

Olive Oil And Apple Cider Vinegar Face Pack For Skin Whitening In Hindi : हर किसी का सपना होता है कि उसकी त्वचा व चेहरा ग्लोइंग रहे। लेकिन आज के दौर में अनियमित खापान, खराब जीवनशैली और हवा में मौजूद प्रदूषण सेहत के साथ ही त्वचा और बालों पर भी नुकसान पहुंचाते हैं। इस वजह से आप हर दूसरा व्यक्ति दाग धब्बों, मुंहासों, झुर्रियों और टैनिंग की समस्या से ग्रस्त है। यदि आप त्वचा की समस्याओं को दूर करने के लिए बाजार में मिलने वाले ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं तो इससे आपकी त्वचा पर हानिकारक प्रभाव पड़ सकते हैं। साथ ही इनका लंबे समय तक उपयोग करने से त्वचा पर अन्य समस्याएं होना शुरू हो जाती हैं। लेकिन आप घरेलू उपायों का इस्तेमाल कर चेहरे पर बेदाग निखार पा सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऑलिव ऑयल और सेब के सिरके के फेस पैक के बारे में बता रहे हैं। ऑलिव ऑयल और सेब के सिरके से त्वचा के दाग धब्बे दूर होते हैं और चेहरा चमकदार बनाता है। आगे जानते हैं इन दोनों से फेस पैक किस तरह बनाएं।  

चेहरे के लिए ऑलिव ऑयल और सेब के सिरके के फायदे  - Olive Oil And Apple Cider Vinegar Benefits For Glowing Skin In Hindi 

ऑलिव ऑयल और सेब का सिरका त्वचा के लिए लाभकारी होता है। ऑलिव ऑयल और सेब के सिरके में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। ऑलिव ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व मौजूद होते हैं। इसके साथ ही विटामिन ए, विटामिन ई और ओमेगा 3 फैटी एसिड की भी पर्याप्त मात्रा होती है। ये त्वचा में मॉइस्चर को बनाए रखने और चेहरे से डार्क सर्कल्स, दाग, झाइयां, पिंपल्स और झुर्रियों को दूर करने का काम करते हैं।   

ऑलिव ऑयल और सेब के सिरका से कैसे बनाएं फेस पैक - How To Make Olive Oil And Apple Cider Vinegar Face Pack For Glowing Skin In Hindi 

अगर आप ग्लोइंग स्किन पाना चाहते हैं, तो ऑलिव ऑयल और सेब के सिरके से बनाए ये 3 फेस पैक -  

1. ऑलिव ऑयल, सेब का सिरका और एलोवेरा का फेस पैक 

सामग्री  

  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल  
  • 1 चम्मच सेब का सिरका  
  • 1 चम्मच एलोवेरा  

फेस पैक बनाने का तरीका 

  • फेस पैक कै तैयार करने के लिए आप एक कप में ऑलिव ऑयल लें।  
  • इसमें सेब का सिरका और एलोवेरा मिला लें।  
  • इन तीनों को अच्छे से मिक्स कर लें।    
  • आपका पैक तैयार है, इसे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।  
  • इसे 20 से 30 मिनट तक लगाकर सूखने दें।  
  • फेस पैक सूख जाए तो इसे पानी से साफ कर लें।   

इसे भी पढ़ें:  चुकंदर से दूर करें चेहरे की झाइयां, जानें इस्तेमाल का तरीका 

olive oil and apple cider vinegar for skin brightness

2. ऑलिव ऑयल, सेब का सिरका और शहद का फेस पैक 

सामग्री  

  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल 
  • 1 चम्मच सेब का सिरका  
  • 1 चम्मच शहद   

फेस पैक बनाने का तरीका  

  • पैक को तैयार करने के लिए एक कप में ऑलिव ऑयल लें।  
  • इसके बाद इसमें सेब का सिरका और शहद मिलाएं।   
  • इस पेस्ट को मिलाएं और चेहरे पर 20 से 30 मिनट के लिए लगाकर, सूखने दें। 
  • जब पैक हल्का सूख जाए, तो पानी से चेहरा धो लें। 

इसे भी पढ़ें: दूध में गुलाब जल मिलाकर लगाने से स्किन पर आएगी चमक, जानें इसे लगाने का तरीका 

3. ऑलिव ऑयल, सेब का सिरका और चंदन पाउडर का फेस पैक 

सामग्री  

  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल 
  • 1 चम्मच सेब का सिरका 
  • 1 चम्मच चंदन का पाउडर 

फेस पैक बनाने का तरीका  

  • इस पैक बनाने के लिए एक कप में ऑलिव ऑयल लें।   
  • इसके बाद इसमें सेब का सिरका और चंदन का पाउडर मिला लें।  
  • दिन में किसी भी समय आप इस पैक को चेहरे पर लगा सकते हैं। 
  • इसके बाद इसे चेहरे पर करीब 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें।  
  • सूखने पर पानी से चेहरा साफ कर लें।  

इस पैक का सप्ताह मे दो या तीन बार उपयोग करने से चेहरे पर आपको फर्क दिखने लगेगा। यदि पैक को लगाने के बाद किसी तरह की समस्या हो तो कुछ दिनों के लिए इसका उपयोग न करें।   

 

Disclaimer