क्या चक्रफूल के सेवन से वजन कम होता है? जानें इसके फायदे और इस्तेमाल के तरीके

चक्रफूल का उपयोग करने से आप अपने वजन को नियंत्रित कर सकते हैं। इससे मोटापे के लक्षण भी कम होते हैं। 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या चक्रफूल के सेवन से वजन कम होता है? जानें इसके फायदे और इस्तेमाल के तरीके


आमतौर पर हमारे घरों में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए कई तरह के मसालों का उपयोग किया जाता है। ये मसाले सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसा ही एक मसाला है चक्रफूल। चक्रफूल का उपयोग कई प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए किया जाता है। इससे खांसी-सर्दी, बुखार, इंफेक्शन और मौसमी बीमारियां ठीक हो सकती है। इसके अलावा इसका उपयोग कई लोग चाय और हर्बल चाय के रूप में भी करते हैं। आर्युवेद में इसके और अन्य कई लाभ है लेकिन क्या आपको पता है कि चक्रफूल का सेवन या उपयोग करने से आप अपने वजन को भी नियंत्रित कर सकते हैं। दरअसल चक्रफूल में विटामिन सी, ए, एंटीऑक्सीडेंट, एंटीइंफ्लेमेटरी और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो कई तरह से वजन घटाने में मददगार साबित हो सकते हैं। आइए इसके फायदे और उपयोग के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

वजन घटाने के लिए चक्रफूल के फायदे (Star Anise for Weight Loss)

1. विटामिन सी से भरपूर 

चक्रफूल विटामिन सी से भरपूर होता है। इसके सेवन से आपका इम्यून सिस्टम मजबूत होता है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता का विकास होता है। दरअसल विटामिन सी युक्त चीजों के सेवन से आपको वजन घटाने में मदद मिलती है। चक्रफूल के पानी का सेवन करने से आप अपने वेट कम कर सकते है और वजन को लंबे समय तक नियंत्रित भी रख सकते हैं। 

weight-loss-star-anise

Image Credit- Freepik

2. पेट की समस्याओं को दूर करे

गैस और कब्ज के उपाय के तौर पर भी आप चक्रफूल का इस्तेमाल कर सकते है। इसमें गैस रिलीजिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो पेट में गैस और एसिडिटी के लक्षण को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। कई प्रकार गैस और अपच की वजह से भी हम अपना वजन कम नहीं कर पाते हैं और लोग सोचते हैं कि वे कम खा रहे हैं। फिर भी उनका वजन कम नहीं हो रहा है। दरअसल कम खाने से ज्यादा जरूरी है कि आप जो खाएं, उसका पाचन बेहतर ढंग से हो और शरीर को सभी तरह के पोषक तत्व मिल पाएं। 

3. शरीर को डिटॉक्स करे

चक्रफूल के सेवन से शरीर को डिटॉक्स करने में भी मदद मिलती है। इससे शरीर से दूषित पदार्थ और अतिरिक्त तेल को निकालने में मदद मिलती है। इसकी मदद से आपके शरीर का कोलेस्ट्रोल लेवल भी कंट्रोल रहता है और अतिरिक्त वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा आप चक्रफूल का उपयोग सलाद और चाट मसाला के रूप में भी कर सकते है। 

इसे भी पढ़ें-  पेट और कमर की चर्बी से छुटकारा चाहते हैं तो डाइट में शामिल करे ये 6 फूड

4. पाचन तंत्र को ठीक करे

पाचन तंत्र ठीक करने के कई उपाय है लेकिन चक्रफूल की मदद से आप आसानी से अपना मेटाबॉलिक रेट बढ़ा सकते हैं। यह खाने को आसानी से पचाने में मदद करता है। साथ ही इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर की सूजन को कम करने में मदद करता है। इससे शरीर को फ्री रेडिकल्स से लड़ने में भी मदद मिलती है और वजन कम करने के दौरान आपकी त्वचा में भी निखार आता है। 

weight-loss-star-anise

Image Credit- Freepik

5. मोटापा कम करे

कई लोगों का यह सवाल रहता है कि मोटापा कैसे कम करें लेकिन लोग अपने खाने की आदतों पर कंट्रोल नहीं कर पाते हैं और शरीर में फैट बढ़ता जाता है। फैट बढ़ने के कारण कई और समस्याएं भी हो सकती है, जैसे हाई ब्लड प्रेशर और हृदय समस्याएं। जबकि चक्रफूल के सेवन से आपका फैट कम होता है और धीरे-धीरे शरीर सुडौल होने लगता है। साथ ही कई रोग भी दूर हो जाते हैं। 

चक्रफूल का उपयोग

1. चक्रफूल के पानी को आप रात भर भिगोने दे दें और फिर सुबह उठकर उसके पानी का सेवन करें। 

2. आप खाना में चक्रफूल पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बहुत लाभ होता है। 

3. इसके अलावा आप इसे चबाकर भी खा सकते हैं। 

4. साथ ही इसे आप मसाला पाउडर की तरह सलाद, चटनी और डिटॉक्स वाटर में भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 

Main Image Credit- Freepik

Read Next

वजन बढ़ाने चाहते हैं तो दूध में मिलाकर खाएं ये 5 चीजें, दुबलेपन से जल्द मिलेगा छुटकारा

Disclaimer