Doctor Verified

पेल्विक मांसपेशियों को कमजोर बना सकते हैं रोजमर्रा के ये 3 काम, करने से बचें

महिलाओं में पेल्विक मसल्स कमजोर होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं। यहां जानें पेल्विक मसल्स कमजोर होने का क्या कारण है?
  • SHARE
  • FOLLOW
पेल्विक मांसपेशियों को कमजोर बना सकते हैं रोजमर्रा के ये 3 काम, करने से बचें


महिलाओं के शरीर में पेल्विक मसल्स कमजोर होने पर गर्भावस्था के दौरान कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा पेल्विक मांसपेशियों के कमजोर होने पर कमर और पीठ में दर्द के साथ खांसते या छींकते वक्त महिलाओं को अचानक यूरिन निकल जाने की शिकायत भी बढ़ जाती है। महिलाओं के शरीर में पेल्विक मांसपेशियां शरीर के बाकी अंगों को बांधे रखने का काम करती हैं लेकिन उम्र बढ़ने के साथ-साथ और कुछ रोजमर्रा के काम ऐसे होते हैं, जिनके कारण पेल्विक मसल्स कमजोर (pelvic floor muscles weakness) हो सकती हैं। इस लेख में प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर राखी समय से पहले महिलाओं की पेल्विक मांसपेशियां कमजोर होने के 3 कारण बता रही हैं।

पेल्विक मसल्स कमजोर होने का क्या कारण है? - Causes Of Pelvic Floor Muscles Weakness In Hindi

1. भारी वजन उठाना - Lifting Heavy Weights

आजकल महिलाएं फिटनेस को लेकर जागरुक हो रही हैं और हैवी वेट लिफ्टिंग करती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि हैवी वेट लिफ्टिंग एक्सरसाइज के कारण आपका पेल्विक फ्लोर कमजोर हो सकता है। खिंचाव और दबाव के कारण पेल्विक मांसपेशियों पर जोर पड़ता है, जिसके कारण अन्य स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ महिलाएं घर में रोजमर्रा के कामों में भारी वजन जैसे कि 10 या 15 किलो के डिब्बे उठाती हैं, जिसके कारण भी पेल्विक फ्लोर कमजोर हो सकता है। 

heavy weight

इसे भी पढ़ें: पेल्विक मसल्स को मजबूत बनाने के लिए रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, मिलेगा फायदा

2. हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज - High Intensity Exercise

महिलाओं को हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज किसी एक्सपर्ट की देखरेख में करनी चाहिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि कई बार महिलाएं बिनी किसी एक्सपर्ट की मदद के हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करना शुरू कर देती हैं, जिसके कारण पेल्विक फ्लोर की मांसपेशियां कमजोर हो सकती हैं। 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में पेल्विक फ्लोर को मजबूत बनाने के लिए क्या करें और क्या नहीं? एक्सपर्ट से जानें

हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने से पेल्विक मांसपेशियों पर दबाव पड़ता है। अगर इसे सही तरीके से न किया जाए, तो यह महिलाओं के लिए कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अगर आपको हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज करनी है तो एक्सपर्ट की देखरेख में करें और डाइट में सही मात्रा में प्रोटीन जरूर शामिल करें, जिससे कि मांसपेशियां मजबूत हो सकें।

3. कठोर मूवमेंट्स -Rigorous Movements

आजकल महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम करती हैं। लेकिन इसके लिए उन्हें दोगुनी मेहनत करनी पड़ती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि महिलाओं को ऑफिस के साथ घर भी संभालना होता है। ऐसे में कई बार महिलाएं जल्दबाजी में काम खत्म करने के चक्कर में तेजी से सीढ़ियां चढ़ने या तेजी से काम करने के चक्कर में अपने शरीर का ध्यान नहीं रखती हैं। जिसके कारण भी पेल्विक मसल्स कमजोर हो सकती हैं। महिलाओं को अपनी सेहत को ध्यान में रखते हुए कठोर कामों यानि जिन कामों से ज्यादा मेहनत लगे उन्हें आराम से करना चाहिए ताकि वह किसी भी तरह की समस्या से बच सकें।

ALL Images Credit- Freepik

 

Read Next

समय से दाढ़ी नहीं आने के पीछे जिम्मेदार हो सकते हैं ये कारण, डॉक्टर से जानें इसके बारे में

Disclaimer