Reasons Behind Weakness of Uterus in Hindi: बच्चेदानी या गर्भाशय (Uterus) महिलाओं की शरीर का एक अहम हिस्सा है। बच्चेदानी में कई बार गांठ हो जाती है या किसी अन्य कारण के चलते बच्चेदानी कई बार निकलवानी भी पड़ती है। कुछ महिलाओं में बच्चेदानी कमजोर होती है। बच्चेदानी कमजोर होने के पीछे भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। अगर आपकी बच्चेदानी कमजोर है तो ऐसे में आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। बच्चेदानी कमजोर होने के पीछे कई बार शारीरिक कमजोरी और मानसिक तनाव भी जिम्मेदार हो सकता है।
कई बार महिलाओं को बच्चेदानी में कैंसर और एंडोमेट्रियोसिस की भी समस्या रहती है। कई बार खराब खान-पान फॉलो करने से भी कई बार बच्चेदानी में कमजोरी आ सकती है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने Mumma's Blessing IVF और वृंदावन स्थित Birthing Paradise की Medical Director and IVF Specialist डॉ. शोभा गुप्ता से बातचीत की। आइए जानते हैं बच्चेदानी कमजोर होने के कारण।
बच्चेदानी कमजोर होने के कारण
1. मोटापा
अगर आप मोटापे से पीड़ित हैं तो ऐसे में यह भी बच्चेदानी कमजोर होने का एक बड़ा कारण हो सकता है। दरअसल, शरीर में फैट बढ़ने पर पेल्विक फ्लोर पर जोर पड़ता है, जिससे पेल्विक फ्लोर के आस-पास की मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं। इससे आपकी बच्चेदानी कमजोर पड़ सकती है और कुछ मामलों में बच्चेदानी में गांठ बनने जैसी भी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए आपको अपने वजन को नियंत्रित जरूर रखना चाहिए ताकि आपको ऐसी समस्या न हो सके।
2. गलत खान-पान रखना
अगर आपकी बच्चेदानी कमजोर है तो ऐसे में गलत या खराब खान-पान भी एक बड़ा कारण माना जाता है। बच्चेदानी कमजोर होने पर आपको अपने आहार को संतुलित रखना चाहिए। ज्यादा जंक फूड्स, तला-भुना और अन्य नुकसानदायक फूड्स खाने से बच्चेदानी कमजोर हो सकती है। बच्चेदानी की कमजोरी को सही करने के लिए आपको अपने आहार को संतुलित रखना चाहिए और ऐसे फूड्स खाने चाहिए, जो वाकई पोषक तत्वों से भरपूर हों।
3. खराब लाइफस्टाइल
अगर आपका लाइफस्टाइल खराब है तो संभव है कि आपको बच्चेदानी कमजोर होने की समस्या हो सकती है। अगर आप शारीरिक गतिविधियां कम करते हैं तो ऐसे में पेल्विक फ्लोर पर बुरा असर पड़ता है। अगर आप किसी भारी सामान को उठाते हैं तो इससे भी कई बार पेल्विक फ्लोर पर दबाव पड़ता है, जिससे बच्चेदानी कमजोर हो सकती है। पेल्विक फ्लोर कमजोर होना बच्चेदानी में कमजोरी होना एक बड़ा कारण माना जाता है।
इसे भी पढ़ें - बच्चेदानी में होने वाली इन 4 समस्याओं से परेशान रहती हैं महिलाएं, डॉक्टर से जानें इनके लक्षण
4. बार-बार प्रेग्नेंसी होना
अगर आप बार-बार प्रेग्नेंट हो रही हैं या आपके गर्भधारण या गर्भपात का इतिहास रहा है तो कहीं न कहीं यह भी आपकी बच्चेदानी को कमजोर कर सकता है। कई बार भ्रूण का आकार बड़ा होता है, जिसके चलते पेल्विक फ्लोर पर ज्यादा दबाव पड़ता है और बच्चेदानी कमजोर पड़ सकती है। इसलिए, बच्चेदानी को मजबूत बनाने के लिए आपको अपनी प्रेग्नेंसी के बारे में जरूर सोचना चाहिए। इसके साथ ही साथ कुछ मामलों में महिलाओं की शरीर में एस्ट्रोजन का लेवल कम हो सकता है या उम्र बढ़ने पर मसल स्ट्रेंथ भी कम होने लगती है। यह भी बच्चेदानी में कमजोरी का एक बड़ा कारण हो सकता है।
FAQ
बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए कौन से घरेलू उपाय हैं?
बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए कोई घरेलू उपाय तो नहीं हैं, लेकिन एक अच्छा लाइफस्टाइल मेनटेन करके बच्चेदानी को मजबूत बनाया जा सकता है या कमजोरी से बचाया जा सकता है।बच्चेदानी क्यों खराब होती है?
बच्चेदानी में गांठ (यूट्रस में गांठ), एंड्रियोमेट्रोसिस और बच्चेदानी में फाइब्रॉइड आदि होने के चलते बच्चेदानी कमजोर हो सकती है साथ ही साथ कुछ मामलों में खराब भी हो सकती है।बच्चेदानी में दर्द होने के क्या कारण हैं?
बच्चेदानी (गर्भाशय) में दर्द के कई कारण हो सकते हैं। आमतौर पर फाइब्रॉएड, एंडोमेट्रियोसिस होने के साथ ही साथ मासिक धर्म में समस्या होने पर भी बच्चेदानी में दर्द हो सकता है।