Doctor Verified

क्या कमजोर हिप्स के कारण फ्लैट फुट की समस्या होती है? डॉक्टर से जानें

हिप्स में दर्द औऱ कमजोरी की समस्या को अक्सर हम नजरअंदजा कर देते हैं, जो कई स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बनता है। आइए जानते हैं क्या हिप्स कमजोर होने से फ्लैट फुट की समस्या होती है?
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या कमजोर हिप्स के कारण फ्लैट फुट की समस्या होती है? डॉक्टर से जानें


पैरों से जुड़ी समस्याओं की बात आती है, तो लोग अक्सर घुटनों में दर्द और अकड़न की समस्या समझते हैं। इतना ही नहीं, कई बार पैरों में होने वाली कई समस्याओं को हम आम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका असर हमारे संपूर्ण स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। हमारे पैरों की सेहत का असर सीधा हमारे शरीर के कई अंगों से होता है, जिसमें हिप्स और पेल्विक फ्लोर भी शामिल है। ऐसे में कई बार हिप्स में दर्द की समस्या को लोग नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन ऐसा माना जाता है कि हिप्स में लगातार दर्द की समस्या फ्लैट फुट की समस्या को जन्म दे सकता है। तो आइए नोएडा के मेट्रो अस्पताल के डायरेक्टर और हैड- स्पाइन, ओर्थोपेडिक्स और जॉइंट रिप्लेसमेंट डॉ. विशाल अग्रवाल (Dr. Vishal Agrawal, Director & Head - Spine, Orthopedics & Joint Replacement, Metro Hospital, Noida) से जानते हैं कि क्या हिप्स कमजोर होने पर फ्लैट फुट की समस्या हो सकती है?

क्या कमजोर हिप्स के कारण फ्लैट फुट की समस्या होती है?

डॉ. विशाल अग्रवाल के मुताबिक, फ्लैट फुट की समस्या एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पैरों का आर्च ठीक तरह से विकसित नहीं हो पाता है या समय के साथ बिगड़ सकता है, जिसके कारण जब आप जमीन पर खड़े होते हैं तो आपका पूरा पैर जमीन पर छूटा है। फ्लैट फुट के कारण पैर जल्दी थक जाते हैं, एड़ी और घुटनों में दर्द होना, ज्यादा देर खड़े रहने में तकलीफ होना, चाल में बदलाव आना जैसे लक्षण नजर आते हैं।

इसे भी पढ़ें: जांघों की चर्बी कम करने के लिए मलाइका अरोड़ा करती हैं ये एक्सरसाइज, एप्पल हिप्स पाने में मिलती है मदद

डॉ. विशाल अग्रवाल के अनुसार, कई बार फ्लैट फुट की समस्या का असली कारण हमारे हिप्स की मांसपेशियों का कमजोर होना हो सकता है। हमारे हिप्स और पेल्विक शरीर का केंद्र माने जाते हैं, जो शरीर के पूरी पोश्चर और मूवमेंट को कंट्रोल करते हैं। जब हिप्स की मांसपेशियां जैसे ग्लूटियस मेडियस और ग्लूटियस मैक्सिमस कमजोर हो जाते हैं तो पैरों की सही लाइनिंग को बनाए रखने में मुश्किल हो सकती है।

हिप्स कमजोर होने से क्या होता है?

डॉ. विशाल अग्रवाल बताते हैं कि, हिप्स में कमजोरी के कारण चलने के दौरान शरीर का भार बराबर तरीके से बंट नहीं पाता है, जिसके कारण पैर अंदर की ओर मुड़ने लगते हैं और पैरों की आर्च को नीचे गिराने लगते हैं, जिससे फ्लैट फुट की समस्या होने लगती है या जिन लोगों को पहले से फ्लैट फुट की समस्या है उनकी ये समस्या बढ़ने लगती है। ऐसे में जिन बच्चों की हिप मसल्स कमजोर होते हैं, उनमें किशोरावस्था में फ्लैट फुट और घुटनों से जुड़ी समस्याएं होना आम हो जाता है।

weak-hips-cause-flat-feet-inside

हिप्स कमजोर होने के लक्षण

डॉ. विशाल अग्रवाल का कहना है कि हिप्स कमजोर होने पर आपके शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आ सकते हैं जिसमें-

  • चलते समय जल्दी थकान महसूस होना
  • एड़ियों, घुटनों या कमर में बार-बार दर्द होना
  • पैरों का अंदर की ओर मुड़ना
  • बहुत देर तक खड़े रहने में कमजोरी या पैरों में ज्यादा दर्द महसूस होना
  • चाल में बदलाव होना या असंतुलन महसूस होना

इसे भी पढ़ें: हिप्स की चर्बी कम करना इतना मुश्किल क्यों? जानें कारण और इसे कम करने के असरदार तरीके

कमजोर हिप्स की समस्या कैसे दूर करें?

डॉ. विशाल अग्रवाल की माने तो हिप्स के कमजोर होने की समस्या को दूर करने के लिए आप कई उपायों को आजमा सकते हैं, जिनमें-

  • फिजियोथेरेपी और एक्सरसाइज: हिप्स और पैरों को मजबूत करने के लिए आप फिजियोथेरेपिस्ट की मदद ले सकते हैं और कुछ एक्सरसाइज को अपने फिजिकल एक्टिविटी में शामिल कर सकते हैं, जिसमें ग्लूट ब्रिज, क्लैमशेल, हिप एब्डक्शन, कफ रेजेज आदि।
  • सही जूते पहनना: कमजोर हिप्स का कारण गलत जूते पहनना भी हो सकता है। इसलिए, आर्च को सपोर्ट के लिए सही जूते पहनें, जो फ्लैट फुट की समस्या में मदद कर सके। बिना सपोर्ट वाले चप्पल या जूते पहनने से बचें।
  • वजन कंट्रोल करें: ज्यादा वजन के कारण भी पैरों और हिप्स पर ज्यादा दबाव पड़ता है, जिससे हिप में दर्द और फ्लैट फुट की समस्या हो सकती है। इसलिए, हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज की मदद से अपने वजन को कंट्रोल में रखने की कोशिश करें।

निष्कर्ष

कमजोर हिप्स के कारण फ्लैट फुट की समस्या होना आम है। इसलिए आप अपने हिप्स की मांसपेशियों को मजबूत रखने और कमजोरी दूर करने के लिए सही एक्सरसाइज को चुनने की कोशिश करें और फ्लैट फुट की समस्या से निपटने के लिए डॉक्टर या एक्सपर्ट से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik

FAQ

  • हिप्स में दर्द क्यों होता है?

    हिप्स में दर्द कई कारणों से हो सकता है, जिसमें गठिया, हिप्स में चोट, फ्रैक्चर, मांसपेशियों में खिंचाव, इंफेक्शन आदि समस्याएं शामिल हैं।
  • किसकी कमी से हड्डियों में दर्द होता है?

    हड्डियों में दर्द का एक बड़ा कारण विटामिन डी और कैल्शियम की कमी है। इन दोनों ही पोषक तत्व की कमी से हड्डियों के कमजोर होने और फ्रैक्चर आने की समस्या बढ़ सकती है।
  • कूल्हे का दर्द घर पर कैसे ठीक करें?

    हिप्स में होने वाले दर्द को घर पर ठीक करने के लिए आप पर्याप्त मात्रा में आराम करें, प्रभावित हिस्से पर बर्फ या गर्म सिकाई करें, स्ट्रेचिंग आदि गतिविधियां करें।

 

 

 

Read Next

सप्लीमेंट लेने के बावजूद हर 6 महीने बाद क्यों कम हो जाता है विटामिन D? डॉक्टर ने बताए इसके कारण

Disclaimer

TAGS