Weak Bladder Causes in Hindi: शरीर के अन्य अंगों की तरह ही ब्लैडर का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी होता है। ब्लैडर का काम शरीर में यूरीन को स्टोर करके रखना और उसे निकालना है। लेकिन कई बार ब्लैडर अपना कार्य सुचारू रूप से करना बंद कर देता है। इसके पीछे हमारे द्वारा की गई कुछ गलतियां और खराब आदतें जिम्मेदार मानी जाती हैं। समय-समय पर यूरीन रिलीज करने के लिए ब्लैडर को स्वस्थ रखना जरूरी होता है। कई बार खराब आदतें आपके ब्लैडर को कमजोर बना सकती हैं। अगर आपका ब्लैडर भी कमजोर है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आपको ब्लैडर कमजोर होने के पीछे जिम्मेदार कुछ आदतों के बारे में बताएंगे। आइये फिटनेस एक्सपर्ट Luke Coutinho से जानते हैं इसके बारे में।
ब्लैडर कमजोर होने का कारण
कई बार लोग मीटिंग या ऑफिस में लंबे समय तक पेशाब रोककर बैठे रहते हैं। ज्यादा देर तक पेशाब को रोककर रखने की आदत आपके ब्लैडर पर जोर डालती है। इससे ब्लैडर की सेंस्टिविटी कम हो जाती हैं साथ ही ब्लैडर की मांसपेशियों पर भी असर पड़ता है, जिससे मसल्स कमजोर पड़ जाती हैं। ऐसा करने से पुरुषों और महिलाओं दोनों के ही ब्लैडर में समस्या आ सकती है इसके साथ ही आप यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (UTI) का भी शिकार हो सकते हैं। इसलिए लंबे समय तक यूरीन को रोककर न रखें।
View this post on Instagram
ब्लैडर कमजोर होने के अन्य कारण
- ज्यादा स्मोकिंग करने और शराब पीने से भी ब्लैडर कमजोर हो सकता है।
- कई बार मेनोपॉज होने के बाद महिलाओं का ब्लैडर कमजोर हो जाता है।
- ब्लैडर की मांसपेशियों में समस्या होना।
- ब्लैडर में इंफेक्शन होना भी इसके लिए जिम्मेदार माना जाता है।
इसे भी पढ़ें - क्या ओवरएक्टिव ब्लैडर की वजह से भी कब्ज की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें
ब्लैडर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?
- ब्लैडर को स्वस्थ रखने के लिए आपको अपने वाटर इनटेक पर ध्यान रखना चाहिए।
- इसके साथ ही पेशाब आने पर उसे ज्यादा देर तक न रोकें।
- ब्लैडर से सिग्नल मिलने पर आपके लिए ब्लैडर को खाली करना आवश्यक हो जाता है।
- इसके लिए आपको नमक और चीनी का सेवन कम मात्रा में करना चाहिए।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version