Doctor Verified

क्या फ्लैट फुट के कारण नॉक नी की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें

कई लोगों के फ्लैट फुट रहता है। लेकिन क्या इसके कारण लोगों को नॉक नीज की समस्या हो सकती है? आइए लेख में जानें - 
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या फ्लैट फुट के कारण नॉक नी की समस्या हो सकती है? डॉक्टर से जानें


Do Flat Feet Cause Knock Knees In Hindi: कई लोगों को फ्लैट फूट की समस्या से परेशान रहते हैं। लेकिन इसके कारण लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती है? बता दें, फ्लैट फूट में लोगों के पैरों के तलवे एक दम चपटे होती हैं। ऐसे में अक्सर लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या इसके कारण परेशानियां हो सकती हैं और क्या इसके कारण लोगों को नॉक नीज जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं? ऐसे में आइए कोलकाता के सीएमआरआई के हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. अयान रॉय (Dr. Ayan Roy, Orthopedic Surgeon, CMRI Kolkata) से जानें क्या फ्लैट फुट के कारण नॉक नी की समस्या हो सकती है?

क्या फ्लैट फुट के कारण नॉक नी हो सकती हैं? - Can Flat Feet Cause Knock Knees?

डॉ. अयान रॉय के अनुसार, पहली नजर फ्लैट फूट और नॉक नी का कोई कनेक्शन नहीं लगता है, लेकिन दोनों के बीच कनेक्शन लोगों की समझ से ज्यादा सीधा है। एक व्यक्ति का पैर ट्राईपॉड की तरह होता है, जिसमें एक आर्च होता है, जो वजन को समान रूप से बंटता है, जिससे चलते समय बैलेंस बनाए रखने में मदद मिलती है। ऐसे में नेचुरल आर्च के नहीं होने या फ्लैट फूड की समस्या होने पर वजन उठने और बैलेंस बनाने की पुरी प्रक्रिया बाधित होती है, साथ ही, समय के साथ एलाइंमेंट के ऊपर की और बढ़ता है, जिसके कारण जोड़ों को नुकसान हो सकता है और कभी-कभी घुटनों के जोड़ में बदलाव भी आ सकता है।

इसे भी पढ़ें: फ्लैट फुट (सपाट पैरों) में टेपिंग करने से मिल सकता है आराम, एक्सपर्ट से सही जानें तरीका

do flat feet cause knock knees in hindi 01 (5)

फ्लैट फूट के क्या कारण हो सकते हैं? - What Could Be The Causes Of Flat Feet?

डॉ. अयान के अनुसार, फ्लैट फूट की समस्या व्यक्ति को कई अलग-अलग कारणों से हो सकती है। कुछ लोगों में ये समस्याएं जेनेटिक्स के कारण हो सकती है। इसके अलावा, गठिया, मोटापे और ब्लड शुगर जैसी कई अन्य कारण हो सकती हैं। किसी तरह का ट्रॉमा और पोस्टीरियर टिबिअलिस डिसफंक्शन में भी इसमें भूमिका निभाते हैं, जिससे आर्च को बनाए रखने वाले सट्रक्चर के कमजोर हो जाती है।

इसके अलावा, टर्सल कोएलिशन नामक समस्या के कारण भी हो सकती है। इस स्थिति में जहां पैर की छोटी हड्डियां आपस में जुड़ी जाती हैं। यह स्थिति भी फ्लैट फूट की समस्या का कारण बन सकता है। कारण कोई भी हो, लेकिन इसके कारण लोगों को प्राकृतिक सपोर्ट को खो देता है, जिससे हाइपरप्रोनेशन (Hyperpronation) कहा जा सकता है।

जेनेटिक्स के कारण

कई लोगों को पारिवारिक इतिहास यानी जेनेटिक्स के कारण लोगों को फ्लैट फूड की समस्या हो सकती है।

इसे भी पढ़ें: चमक जाएंगे आपके काले पैर, बस घर पर बनाकर लगाएं ये टैनिंग दूर करने वाला मास्क

गठिया के कारण

गठिया (Arthritis) जोड़ों या हड्डियों से जुड़ी समस्या है, इसके कारण लोगों को जोड़ों में सूजन आने और दर्द होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। ऐसे में गठिया के कारण भी लोगों को फ्लैट फूट की समस्या होती है।

मोटापे या ब्लड शुगर के कारण

लोगों को मोटापे या ब्लड शुगर जैसी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के कारण भी लोगों को फ्लैट फूट के बढ़ने की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

डॉ. अयान के अनुसार, जब पैर अंदर की ओर मुड़ता है, तो यह यहीं नहीं रुकता है। घुटने इस असंतुलित की कंपनसेट करते हैं। जिससे उनके कार्टिलेज और लिगामेंट्स पर दबाव बढ़ता है। यह दबाव, समय के साथ, दर्द और घुटनों में अकड़न जैसे स्ट्रक्चरल बदलावों का कारण बन सकती है। लेकिन कई मरीजों को अक्सर इस समस्या को घुटनों में लगातार होने वाली तकलीफ के रूप में देखते हैं, लेकिन इसका कारण पैरों में है।

फ्लैट फूट से राहत के उपाय - Remedies For Flat Feet In Hindi

डॉ. अयान बताते हैं कि फ्लैट फूट में सुधार लाने के लिए अपने जूते बदलें। इसके लिए अच्छी क्वालिटी वाले जूते पहनें। इसके अलावा, विशेष रूप से डिजाइन की गई हील्स, जो एड़ी के बाहर की ओर घूमने को सही करती हैं, जिससे पैरों के आर्च को सपोर्ट करने, बैलेंस करने और घुटनों से स्ट्रेस को कम करने में मदद मिल सकती है।

कस्टमाइज़्ड जूतों न होने पर अच्छी तरह से गद्देगार, सपोर्टिव जूते भी पैरों और घुटनों के बोझ को कम कर सकता है। इसके अलावा, हेल्दी लाइफस्टाइल के लिए को अपनाएं, जिसमें वजन कम करने की कोशिश करें, ब्लड शुगर को कंट्रोल करे, जोड़ों पर स्ट्रेस कम करें और गठिया से राहत के उपायों को अपनाएं।

निष्कर्ष

फ्लैट फूड एक छोटी समस्या लग सकती है, लेकिन अगर इसपर ध्यान न दिया जाए, तो यह घुटनों और उनके आगे के हिस्सों को प्रभावित कर सकती है। इसके कारण लोगों को नॉक नी की समस्या हो सकती है। ऐसे में फ्लैट फूड के कारण परेशानी होने या नॉक नीज की परेशानी होने पर डॉक्टर से सलाह लेते हुए, हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने की कोशिश करें।

All Images Credit- Freepik

FAQ

  • फ्लैट फुट होने से क्या होता है?

    फ्लैट फुट की समस्या होने के कारण लोगों को एड़ी में दर्द होने, पैरों के तलवों में दर्द होने, चलने में परेशानी होने, टखनों के अंदरूनी हिस्से में सूजन आने की समस्या, पीठ के निचले हिस्से, घुटनों और कूल्हों के निचले हिस्से में दर्द होने जैसे कई लक्षण हो सकते हैं।
  • नॉक नी सिंड्रोम के क्या लक्षण हैं?

    नॉक नी सिंड्रोम की समस्या होने पर लोगों को खड़े होने पर घुटनों का आपस में टकराव होता है, चलने-फिरने में परेशानी होने, जोड़ों में दर्द होने और स्पीड के स्लो होने जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
  • नॉक नीज को कैसे ठीक करें?

    नॉक नीज की समस्या से राहत के लिए फिजियोथेरेपी का सहारा लिया जा सकता है। इसके अलावा, सही जूते पहनें, ब्रिजिंग एक्सरसाइज, बटरफ्लाई स्ट्रेच, रेसिस्टेंस बैंड और क्रैब वॉक जैसी एक्सरसाइज को किया जा सकता है।

 

 

 

Read Next

लि‍वर की सूजन को कंट्रोल कैसे करें? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

TAGS