Can Masturbation Cause Muscle Loss: बहुत से लोग हस्तमैथुन या मास्टरबेशन करना पसंद करते हैं। हालांकि, यह शरीर की एक जरूरत और सामान्य प्रक्रिया है, जो आमतौर पर लोग करते हैं। लेकिन, अगर इसे जरूरत से ज्यादा किया जाए या गलत तरीके से किया जाए तो यह सेहत के लिए कई तरीकों से नुकसानदायक भी हो सकता है। कुछ लोग जरूरत से ज्यादा हस्तमैथुन करते हैं, जिसका सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या वाकई हस्तमैथुन करने से मसल लॉस होता है? क्या आपके मन में भी यह सवाल रहता है। अगर हां, तो आपके लिए यह आर्टिकल पढ़ना बेहद जरूरी है।
हालांकि, सीमित मात्रा में हस्तमैथुन करने से सेहत पर नकारात्मक असर नहीं पड़ता है। जरूरत से ज्यादा हस्तमैथुन करने से कुछ मामलों में आपको शारीरिक कमजोरी का एहसास हो सकता है। इस बारे में ज्यादा जानकारी लेने के लिए हमने यशोदा हॉस्पिटल के इंटरनल मेडिसिन के सीनियर कंसल्टेंट डॉ. एपी सिंह से बातचीत की। (Kya Masturbation Karne se Muscle Loss Hota Hai) -
क्या वाकई हस्तमैथुन करने से मसल लॉस होता है?
डॉक्टर के मुताबिक हस्तमैथुन करना शरीर की जरूरत है, लेकिन इसे सीमित मात्रा में किया जाए तो ही यह आपके लिए नुकसानदायक नहीं है। देखा जाए तो अगर आप सीमित मात्रा में या जरूरत के हिसाब से हस्तमैथुन कर रहे हैं तो इससे आपको मसल लॉस की समस्या नहीं होती है। यह एक प्रकार का मिथ या भ्रांति है कि हस्तमैथुन करने से मसल लॉस की समस्या होती है। इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि हस्तमैथुन करने की आदत मसल लॉस का कारण बनती है।
हस्तमैथुन से नहीं होता है मसल लॉस
आमतौर पर लोग इस एक-दूसरे की सेहत देखकर भी हस्तमैथुन करने का अंदाजा लगाते हैं। जब कोई व्यक्ति ज्यादा पतला या कमजोर होता है तो कई बार लोग इसे हस्तमैथुन के कारण मसल लॉस होना भी समझ लेते हैं। जबकि, मसल लॉस तब होता है, जब आपकी शरीर से प्रोटीन निकले। सीमन या स्पर्म में इतना प्रोटीन नहीं होता है, जिसके निकलने पर आपको मसल लॉस का सामना करना पड़े।
इसलिए अगर आप सीमित मात्रा में हस्तमैथुन कर रहे हैं तो आपको कुछ मामलों में शारीरिक कमजोरी का एहसास हो सकता है, लेकिन आपको मसल लॉस का सामना नहीं करना पड़ेगे। हस्तमैथुन करने से न तो आपकी मसल बढ़ती हैं और न ही कम होती है।
क्या हस्तमैथुन करने से वजन घटता है?
हस्तमैथुन करने से वजन घटने की बात को लेकर भी अक्सर लोग कंफ्यूज रहते हैं। जबकि, यह भी पूरी तरह से एक भ्रांति है कि हस्तमैथुन करने से वजन घटता है। हालांकि, जरूरत से ज्यादा हस्तमैथुन करने से आपकी फीजिकल एक्टिविटी बढ़ती और कैलोरी भी खर्च होती है, लेकिन इससे आपके वजन पर कोई असर नहीं पड़ता है। लेकिन, इसका यह मतलब नहीं है कि आपको ज्यादा मास्टरबेशन करना चाहिए। अगर मास्टरबेशन करके आपको शरीर पर कोई असर दिख रहा है तो ऐसे में आपको अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें - क्या हस्तमैथुन करने से वजन कम होता है? जानें डॉक्टर की राय
ज्यादा हस्तमैथुन करने के नुकसान
- जरूरत से ज्यादा हस्तमैथुन करना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है।
- ज्यादा हस्तमैथुन करने से आपको सिरदर्द और शारीरिक कमजोरी का एहसास हो सकता है।
- हस्तमैथुन करने से कई बार आपको शीघ्रपतन होने के साथ-साथ यौन संबंध बनाने की इच्छा में भी कमी आ सकती है।
- ज्यादा हस्तमैथुन करने से कई बार आपको इरेक्टाइल डिस्फंक्शन का भी सामना करना पड़ सकता है।
- ज्यादा हस्तमैथुन करना कई मामलों में तनाव का भी कारण बन सकता है।
FAQ
क्या हस्तमैथुन करने से पतले होते हैं?
हस्तमैथुन करने और वीर्य निकालने से आपके वजन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। इस बात का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि हस्तमैथुन करने से वजन कम होता है या पतले होते हैं।हस्तमैथुन करने से दिमाग पर क्या असर पड़ता है?
हस्तमैथुन का दिमाग से सीधा संबंध होता है। अगर आप ज्यादा हस्तमैथु करते हैं तो इससे दिमाग पर नकारात्मक असर पड़ता है और आपको स्ट्रेस हो सकता है।ज्यादा हस्तमैथुन करने से शरीर में क्या होता है?
ज्यादा हस्तमैथुन करने से शरीर को कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे कई बार आपको जरूरत से ज्यादा थकान, कमजोरी और यौन इच्छा में कमी भी हो सकती है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 05, 2025 18:00 IST
Published By : Kunal Mishra