Doctor Verified

क्या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से किडनी डैमेज हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Can Too Much Exercise Damage Kidneys in Hindi: ज्यादा एक्सरसाइज करना भी हमारी शरीर के लिए ठीक नहीं है। इसलिए शरीर की जरूरत के हिसाब से ही एक्सरसाइज करें। ज्यादा एक्सरसाइज करना किडनी को प्रभावित कर सकती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से किडनी डैमेज हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Can Too Much Exercise Damage Kidneys in Hindi: एक्सरसाइज करना सेहत के लिए काफी जरूरी होती है, बल्कि स्वस्थ रहने के लिए हर व्यक्ति को एक्सरसाइज जरूर करनी चाहिए। नियमित तौर पर एक्सरसाइज करने से शरीर में न केवल फुर्ति और ऊर्जा रहती है, बल्कि आप कई शारीरिक समस्याओं के घेरे में आने से भी बचे रहते हैं। लेकिन, कुछ लोग एक्सरसाइज के इतने शौकीन और अनुशासित होते हैं कि कई बार उन्हें एक्सरसाइज और वर्कआउट करते हुए समय का ध्यान नहीं रहता है। कई बार जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना भी स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है।

कई बार ऐसा करने से किडनी पर भी असर पड़ सकता है। एक्सरसाइज के पसंदीदा लोगों में अक्सर यह सवाल रहता है कि कहीं जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से किडनी डैमेज तो नहीं होती है। अगर आपके मन में भी यह सवाल रहता है तो इस लेख को जरूर पढ़ें। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं क्या वाकई जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से किडनी डैमेज होती है? (Can Too Much Exercise Damage Kidneys in Hindi) 

क्या वाकई जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने से किडनी डैमेज होती है?

डॉक्टर के मुताबिक जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करना भी हमारी शरीर के लिए ठीक नहीं है। इसलिए शरीर की जरूरत के हिसाब से ही एक्सरसाइज करें। ज्यादा एक्सरसाइज करना किडनी को प्रभावित कर सकती है। दरअसल, जब हम जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने लगते हैं तो ऐसे में कई बार मसल सेल्स टूट जाती हैं और एक खून में एक पदार्थ को रिलीज करती हैं, जिसके चलते किडनी डैमेज या फेलियर तक हो सकता है। ऐसे में आप Rhabdomyolysis का शिकार हो सकते हैं। यह एक प्रकार का डिसऑर्डर होता है, जिसमें ज्यादा एक्सरसाइज के कारण किडनी पर चोट लगती है या किडनी डैमेज होने लगती है। आमतौर पर यह हेवी एक्सरसाइज करने के बाद होती है। 

exercisesforkidney-inside

ज्यादा एक्सरसाइज करने से कैसे डैमेज होती है किडनी?

अगर आप बिना रुके या आराम किए लगातार एक्सरसाइज करते हैं तो ऐसे में Rhabdomyolysis की समस्या हो सकती है। यह एक प्रकार का रेयर डिसऑर्डर है, जो बहुत कम लोगों को होता है। इससे मसल में इंजरी हो जाती है, जिससे कई बार जान तक जाने का जोखिम रहता है। यह सिंड्रॉम होने पर आपके पेशाब का रंग गाढ़ा हो सकता है साथ ही शरीर में दर्द भी होने लगता है। ऐसे में कई बार बुखार आने के साथ ही जी मचलाने की भी समस्या रहती है। 

इसे भी पढ़ें - किडनी को खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं ये 7 उपाय, नहीं होगी कोई दिक्कत 

दिनभर में कितनी एक्सरसाइज करनी चाहिए?

डॉक्टरों के मुताबिक अगर आप स्वस्थ रहने के लिए एक्सरसाइज कर रहे हैं तो ऐसे में दिनभर में 30 मिनट तक एक्सरसाइज करना फायदेमंद हो सकती है। अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो अपने एक्सरसाइज के समय को बढ़ा सकते हैं। वहीं, देखा जाए तो दिनभर में 150 मिनट की मॉडरेट इंटेंसिटी और 75 मिनट की विगोरस इंटेंसिटी एरोबिक एक्सरसाइज की जा सकती है। लेकिन, इसे फॉलो करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 

Read Next

20 पुश-अप्स से करें दिन की शुरुआत, सेहत को म‍िलेंगे ये 7 बड़े फायदे

Disclaimer