वेट लॉस के लिए करते हैं हाई इंटेंसिटी वर्कआउट, तो आज ही छोड़ें, इस एक्सरसाइज को करने से बढ़ सकता है वजन: स्टडी

मेडिसिन एंड साइंस इन स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज में प्रकाशित हुई स्टडी की मानें तो ज्यादा हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने से वजन घटने के बजाय बढ़ भी सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
वेट लॉस के लिए करते हैं हाई इंटेंसिटी वर्कआउट, तो आज ही छोड़ें, इस एक्सरसाइज को करने से बढ़ सकता है वजन: स्टडी


आजकल के खराब खानपान और अनियंत्रित जीवनशैली को फॉलो करने से लोगों में वजन बढ़ने की समस्या तेजी से बढ़ रही है। बढ़ता वजन आपको कई बीमारियों का शिकार बना सकता है। कुछ लोग वजन घटाने के लिए स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और वेट लिफ्टिंग जैसी हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करते हैं। लेकिन यह तकनीक कई बार आपपर भारी पड़ सकती है। वैज्ञानिकों की मानें तो वजन घटाने के लिए की जाने वाला हाई इंटेंसिटी वर्कआउट वजन बढ़ने का कारण बन सकता है। आइये विस्तार से जानते हैं स्टडी के बारे में। 

बढ़ सकता है वजन 

स्टडी के शोधकर्ताओं की मानें तो यह स्टडी फिलहाल चूहों पर करके देखी गई है, जिसमें वैज्ञानिकों ने पाया कि बहुत ज्यादा हेवी वर्कआउट और इंटेंस एक्सरसाइज करने से शरीर का तापमान कम हो सकता है साथ ही आपकी शारीरिक गतिविधियों पर भी इसका असर पड़ता है। इस तरह की ट्रेनिंग करने से आपका वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है। आगे चलकर इंसानों पर भी यह स्टडी की जा सकती है। इस तरह की ट्रेनिंग करने से कई बार कार्डियक रिदम पर असर पड़ने के साथ ही आपके स्ट्रेस हार्मोन्स भी प्रभावित होने लगते हैं। 

कैसे बढ़ता है वजन 

मेडिसिन एंड साइंस इन स्पोर्ट्स एंड एक्सरसाइज में प्रकाशित हुई इस स्टडी के मुताबिक चूहों को तीन अलग-अलग भागों में बांटकर उनकी शारीरिक गतिविधियों पर नजर रखी गई। इस दौरान उन्हें हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज, थोड़ी एक्सरसाइज और कुछ को रेस्ट मोड पर रखा गया। इस दौरान उनके स्ट्रेस हार्मोन्स और शरीर के तापमान पर असर पड़ा था। जिससे वैज्ञानिकों ने इस बात का पता लगाया। 

इसे भी पढ़ें - जल्द वजन घटाने के लिए पिएं एप्पल और ड्राई फ्रूट्स से बनी ये स्मूदी, जानें बनाने का तरीका

हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने के नुकसान 

  • हाई इंटेंसिटी वर्कआउट करने से आपकी छाती पर प्रेशर पड़ता है, जिससे कई बार हार्ट से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • इस वर्कआउट को करने से शरीर में थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। 
  • इससे आपको इंजरी होने की आशंका भी बढ़ जाती है। 
  • ऐसे में कई बार आपको पेट से जुड़ी समस्याएं जैसे गैस बनना, अपच आदि हो सकता है। 

Read Next

लखनऊ के अस्पताल में सर्जरी के जरिए ठीक किया गया Trigeminal Neuralgia, जानें क्या है यह बीमारी

Disclaimer