Doctor Verified

क्या किडनी में पथरी होने से किडनी डैमेज हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Do Kidney Stones Damage Kidneys in Hindi: अधिकांश लोग किडनी स्टोन की समस्या से निजात पा लेते हैं। अमूमन मामलों में यह समस्या दवाओं और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से ठीक हो जाती है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या किडनी में पथरी होने से किडनी डैमेज हो सकती है? जानें डॉक्टर से

Do Kidney Stones Damage Kidneys in Hindi: आजकल के खराब लाइफस्टाइल फॉलो करने और जंक फूड्स ज्यादा खाने से किडनी स्टोन के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। पिछले कुछ सालों में गुर्दे में पथरी होने के मामलों में तेजी देखी गई है। किडनी स्टोन होने के बाद कई बार मरीज को यूरिन में इंफेक्शन होने के साथ-साथ पेट में दर्द भी महसूस होता है। किडनी स्टोन के मरीजों में अक्सर अन्य भी कुछ समस्याएं देखी जाती हैं। वहीं, कुछ लोगों में यह शंका रहती है कि किडनी स्टोन होने पर किडनी डैमेज होने लगती है या गुर्दे को भारी नुकसान होता है। क्या आप भी ऐसा सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। हालांकि, ज्यादातर मामलों में किडनी स्टोन पेशाब के रास्ते निकल जाते हैं। वहीं, कुछ मरीजों में पत्थर का आकार बड़ा होता है, जिसके चलते वे नैचुरली नहीं निकल पाते हैं। इसलिए ऐसे में कई बार सर्जरी की भी जरूरत पड़ सकती है। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं क्या वाकई किडनी स्टोन होने पर किडनी डैमेज होने लगती है? (How do kidney stones affect kidney function) - 

क्या वाकई किडनी स्टोन होने पर किडनी डैमेज होने लगती है?

डॉक्टर के मुताबिक आमतौर पर अधिकांश लोग किडनी स्टोन की समस्या से निजात पा लेते हैं। अमूमन मामलों में यह समस्या दवाओं और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से ठीक हो जाती है। किडनी स्टोन होने पर किडनी में कोई गंभीर नुकसान या किडनी डैमेज नहीं होता है। इस स्थिति में मरीज का किडनी में किसी प्रकार का स्थायी डैमेज नहीं होता है। अगर आपके किडनी स्टोन का आकार बड़ा है और आप इसे नजरअंदाज कर रहे हैं तो इससे कई बार यूरिन का फ्लो ब्लॉक हो सकता है, जिससे इंफेक्शन हो सकता है और कुछ मामलों में किडनी को नुकसान भी हो सकता है। हालांकि, किडनी स्टोन से पीड़ित होने पर मरीजों को काफी तेज दर्द होता है। 

kidneydamage-inside

गुर्दे में पथरी होने पर किडनी पर क्या प्रभाव पड़ता है?

गुर्दे में पथरी होने पर आमतौर पर मूत्राशय तक पहुंचाने वाली नली (मूत्रवाहिनी) पर प्रभाव पड़ता है।
ऐसे में कई बार ग्रोइन यनि पेट के निचले हिस्से में दर्द महसूस होने लगता है।
इस स्थिति में कई बार यूरिन यानि पेशाब करने में मरीज को कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है।
कुछ मामलों में गुर्दे की पथरी होने पर मरीज में क्रॉनिक किडनी डिजीज होने का जोखिम भी बढ़ जाता है।
किडनी स्टोन होने पर किडनी वाले हिस्से पर भी प्रभाव पड़ सकता है। 

इसे भी पढ़ें - किडनी में फंगल इंफेक्शन के होते हैं ये 5 संकेत, डॉक्टर ने बताया नजरअंदाज करना कितना भारी पड़ सकता है 

किडनी स्टोन को ठीक करने के लिए क्या करें?

  1. किडनी स्टोन को ठीक करने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीने की जरूरत है।
  2. इसके लिए आपको सोडियम और नमक के सेवन पर रोक लगानी चाहिए।
  3. इसके लिए जंक और प्रोसेस्ड फूड्स का सेवन करने से बचें।
  4. ऐसे में आपको नींबू और संतरे जैसे खट्टे फलों का जूस पीना चाहिए।
  5. ऐसे में आपको अनार और व्हीटग्रास का जूस पीना चाहिए।

Read Next

क्या सिर्फ कार्ब्स से ही वजन बढ़ता है? डॉक्टर से जानें

Disclaimer