Doctor Verified

क्या वाकई किडनी स्टोन होने पर वजन घटने लगता है? जानें डॉक्टर से

Does Kidney Stone Cause Weight Loss in Hindi: किडनी स्टोन होने पर आपका वजन नहीं बढ़ता है। किडनी स्टोन और वजन का आपस में कोई लेना देना नहीं होता है। अगर आपको गुर्दे में पथरी की समस्या है तो ऐसे में वजन पर कोई खास प्रभाव नहीं देखा जाता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या वाकई किडनी स्टोन होने पर वजन घटने लगता है? जानें डॉक्टर से


Does Kidney Stone Cause Weight Loss in Hindi: आजकल के खराब और अनहेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करने से लोगों में किडनी स्टोन की समस्या बढ़ रही है। आमतौर पर यह समस्या जंक और प्रोसेस्ड फूड्स खाने से बढ़ती है। लेकिन, इसके पीछे अन्य भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं। जब पथरी का आकार बढ़ता है तो वह कई बार मूत्राशय में फंस जाती है, जिसके चलते न केवल आपको संक्रमण हो सकता है, बल्कि इससे मूत्र से जुड़ी अन्य प्रकार की समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। किडनी स्टोन होने पर शरीर में अन्य जटिलताएं भी हो सकती हैं।

कुछ लोगों के मन में यह शंका रहती है कि किडनी स्टोन होने पर वजन घटने लगता है? क्या आप भी ऐसा कुछ सोचते हैं? अगर हां, तो इस लेख को जरूर पढ़ें। इस लेख के माध्यम से हम आज आपको इस बारे में बताएंगे। हालांकि, किडनी स्टोन आपके वजन को प्रभावित नहीं करता है। आइये दिल्ली के अग्रवाल होम्योपैथी क्लीनिक के डॉ. पंकज अग्रवाल से जानते हैं क्या वाकई किडनी स्टोन होने पर वजन घटने लगता है? (Does Kidney Stone Cause Weight Loss in Hindi) -

क्या वाकई किडनी स्टोन होने पर वजन घटने लगता है?

डॉक्टर के मुताबिक किडनी स्टोन होने पर आपका वजन नहीं बढ़ता है। किडनी स्टोन और वजन का आपस में कोई लेना देना नहीं होता है। अगर आपको गुर्दे में पथरी की समस्या है तो ऐसे में वजन पर कोई खास प्रभाव नहीं देखा जाता है। किडनी स्टोन आमतौर पर वजन बढ़ने या घटने का कारण नहीं बनता है। बल्कि, अगर आप मोटापे से परेशान हैं या आपकी शरीर में जरूरत से ज्यादा फैट जमा है तो आप किडनी स्टोन के शिकार हो सकते हैं। अगर आपका वजन घट रहा है तो आप लाइफस्टाइल में बदलाव करके उसे ठीक कर सकते हैं। 

kidneyston-inside

किडनी स्टोन और वजन का क्या संबंध है? (Kidney Stone and Weight Connection in Hindi) 

किडनी स्टोन होने पर वजन कम तो नहीं होता है, बल्कि कुछ मामलों में आपका वजन सामान्य से बढ़ भी सकता है। दरअसल, किडनी स्टोन होने पर कई बार शरीर में फ्लूड रिटेंशन होने लगता है, जिसके चलते शरीर में पानी जम जाता है और वजन बढ़ सकता है। अगर आप किडनी स्टोन के साथ-साथ किसी अन्य किसी बड़ी बीमारी से जूझ रहे हैं तो भी कुछ मामलों में आपका वजन घट भी सकता है। मोटापा कम करने से किडनी स्टोन होने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। 

इसे भी पढ़ें - किडनी की पथरी का इलाज कैसे किया जाता है? एक्सपर्ट से जानें 

किडनी स्टोन से बचने के तरीके (How to Prevent Kidney Stone in Hindi)

  1. किडनी स्टोन से बचने के लिए आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है।
  2. किडनी स्टोन से बचाव करने के लिए आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
  3. इसके लिए आपको सोडियम और नमक आदि का सेवन कम करने की जरूरत है।
  4. इससे बचने या पथरी का पता लगाने के लिए आपको अपने पेशाब के रंग को भी देखते रहना चाहिए।
  5. इससे बचने के लिए आपको कैल्शियम के ज्यादा सप्लीमेंट्स लेने से परहेज करना चाहिए।

Read Next

ज्यादा परफ्यूम के इस्तेमाल से स्किन को हो सकता है नुकसान, जानें इससे होने वाली 5 समस्याएं

Disclaimer