Does Skipping Meals Cause Weight Gain In Hindi: आपने अक्सर सुना होगा कि लोग वजन कम करने के लिए मील स्किप करते हैं। आमतौर पर लोगों के बीच यही अवधारणा है कि जितना कम खाना खाया जाता है, उतना वजन संतुलित रहता है। हालांकि, विशेषज्ञ ऐसा नहीं मानते हैं। उनका कहना है कि वजन कम करते हुए भी संतुलित डाइट फॉलो करना चाहिए। अगर कोई व्यक्ति लंबे समय तक मील स्किप करता है, तो इसकी वजह से उसकी एनर्जी का स्तर गिर सकता है, कमजोरी आ सकती है और इम्यूनिटी पर भी इसका बुरा असर पड़ सकता है। यहां तक कि बैलेंस्ड डाइट न लेने के कारण बीमार होने का जोखिम भी बना रहता है। बहरहाल, कुछ लोगों को आपने यह कहते भी सुना होगा कि मील स्किप करने से वजन कम नहीं होता, बल्कि वजन बढ़ने लगता है। तो क्या वाकई ऐसा होता है? क्या इस बात का सच्चाई से कोई वास्ता है? आइए, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं कि मील स्किप करने से वजन बढ़ता है या नहीं। (Kya Khana Na Khane Se Motapa Badhta Hai)
क्या मील स्किप करने से वजन बढ़ सकता है?- Does Skipping Meals Lead To Weight Gain In Hindi
कई लोगों को यह लगता है कि वजन कम करने के लिए मील स्किप करना जरूरी होता है। माना जाता है कि वजन कम करने के लिए यह इंस्टेंट तरीका है। जबकि, ऐसा नहीं होता है। मील स्किप करना कभी-कभी वजन कम करने के बजाय, वजन को बढ़ाने में योगदान दे सकता है। इस संबंध में डाइटीशियन का कहना है, "मील स्किप करना कभी भी अच्छा नहीं होता है। जो लोग लंबे समय तक मील स्किप करते हैं, उनका मेटाबॉलिज्म प्रभावित होता है। असल में, जो लोग अपना खाना छोड़ देते हैं, उतना मेटाबॉलिज्म स्लो डाउन हो जाता है। ऐसी स्थिति में लोग भूख लगने पर ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। यह सही नहीं है।"
इसे भी पढ़ें: एक टाइम का खाना छोड़ने पर आपके शरीर में कौन-कौन से बदलाव आते हैं?
मील स्किप करने का शरीर पर असर- How Does Skipping Meals Affect The Body In Hindi
मेटाबॉलिज्म पर असरः मील स्किप करने से मेटाबॉलिज्म डाउन हो जाता है। यह सही संकेत नहीं है। इसका मतलब है कि शरीर हर समय भूखा रहता है और यह शरीर को कमजोर कर सकता है। आपको बता दें कि मेटाबॉलिज्म रेट सही रहता है, तो इसकी वजह से व्यक्ति एनर्जेटिक रहता है, स्वास्थ्य में सुधार होता है और कामकाज करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं आती है।
ओवरईटिंग का रिस्कः जो लोग वजन कम करेन के लिए मील स्किप करते हैं, वे अक्सर तेजी से भूख लगने पर ओवर ईटिंग कर बैठते हैं। यह सही नहीं है। वजन कम करने के लिए भूखे रह रहे लोग, अक्सर भूख लगने पर अनहेल्दी विकल्प चुनते हैं। ऐसा करके वजन कम होने के बजाय वजन बढ़ने का जोखिम हो जाता है।
पोषक तत्वों की कमीः वजन कम करने की चाह में अगर लंबे समय तक कोई मील स्किप करता है, तो इस स्थिति में शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है। ध्यान रखें कि हमारे शरीर के लिए हर तरह के पोषक तत्व महत्वपूर्ण होते हैं, जैसे मिनरल्स, विटामिन। अगर शरीर में इस तरह के पोषक तत्वों की कमी हो जाती है, तो व्यक्ति के बीमार होने का रिस्क भी बढ़ जाता है। यह अन्य कई गंभीर समस्याओं की ओर भी इशारा कर सकता है।