Doctor Verified

शरीर में आयरन की कमी होने पर नजर आ सकते हैं ये 5 अजीब लक्षण, हाथ और पैर पड़ सकते हैं ठंडे

आयरन की कमी होने पर हाथ और पैरों का ठंडा होना या चॉक, मिट्टी जैसी चीजों की क्रेविंग हो सकती है, आइए जानते हैं इसके लक्षण और कमी दूर करने के उपाय।
  • SHARE
  • FOLLOW
शरीर में आयरन की कमी होने पर नजर आ सकते हैं ये 5 अजीब लक्षण, हाथ और पैर पड़ सकते हैं ठंडे


Khoon Ki Kami Ke Sanket: स्वस्थ रहने के लिए और शरीर को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करने के लिए आयरन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। आयरन एक ऐसा मिनरल है, जो हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी होता है, क्योंकि यह हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आवश्यक होता है। हीमोग्लोबिन,, रेड ब्लड सेल्स में पाए जाने वाला एक प्रोटीन है, जो हमारे ब्लड वेसल्स में ऑक्सीजन ले जाने का काम करता है। शरीर के स्वास्थ रहने, टिशू और मांसपेशिटों को बेहतर ढ़ग से काम करने के लिए हीमोग्लोबिन बहुत जरूरी है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन यानी खून की कमी (hemoglobin deficiency) हो जाए तो ब्लड में ऑक्सीजन के फ्लो के साथ कई अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। शरीर में आयरन होने पर ऐसे संकेत मिलते हैं, जिसे कई बार आप अनदेखा कर देते हैं। होम्योपैथ और न्यूट्रिशनिस्ट डॉ. स्मिता भोईर पाटिल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करके बताया कि हीमोग्लोबिन की कमी के लक्षण क्या है (Iron Deficiency Symptoms) और कैसे पता चलता है कि आयरन की कमी है?  

शरीर में आयरन की कमी होने पर क्या होता है?

1. आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया से पीड़ित व्यक्ति को कच्चे चावल, मिट्टी, चाक, पेंसिल और बर्फ जैसे पदार्थों की क्रेविंग बढ़ सकती है। 

2. आयरन की कमी रेस्टलेस लेग सिंड्रोम का एक बड़ा कारण है। 

3. एनीमिया में शरीर में खराब ब्लड सर्कुलेशन के कारण लगातार ठंडे हाथ-पैर हो सकते हैं। 

4. आयरन की कमी से नाखूनों के कमजोर, पतले और टूटने की संभावना बढ़ सकती है। 

इसे भी पढ़ें: बार-बार कम हो जाता है हीमोग्लोबिन का स्तर? जानें इसके कारण और बचाव 

5. आयरन की कमी से मुंह के दोनों कोनों में ड्राईनेस और दरारें हो सकती हैं। 

6. जूभ में सूजन और पीलापन अक्सर आयरन की कमी का लक्षण हो सकता है। 

7. आयरन की कमी के कारण इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है, जिससे बार-बार इंफेक्शन होने का जोखिम बढ़ जाता है। 

आयरन के स्तर को जल्दी कैसे बढ़ाएं? 

  • अपनी डेली डाइट में अलग-अलग प्रकार के आयरन युक्त खाद्य पदार्थ शामिल करें। 
  • विटामिन सी युक्त खाद्य पदार्थों के साथ पौधे आधारित आयरन सोर्स को भी मिलाएं। 

इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में फॉलो करें यह आयरन र‍िच डाइट प्‍लान, दूर होंगी एनीम‍िया और कमजोरी जैसी कई समस्‍याएं 

  • आयरन-फोर्टिफाइड अनाज के विकल्पों को चुनें। 
  • आयरन के अवशोषण में आ रही बाधा को रोकने के लिए भोजन के दौरान चाय और कॉफी का सेवन कम करें।
  • शरीर में ज्यादा खून की कमी होने पर डॉक्टर की सलाह पर आयरन सप्लीमेंट लें। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Dr. Smita Bhoir Patil- SKIN | HAIR | HORMONES | WEIGHT LOSS (@dr.smitabhoirpatil)

  • नियमित ब्लड टेस्ट के साथ आयरन के स्तर पर नजर बनाए रखें। 

शरीर में आयरन की कमी के लक्षणों को पहचानकर आप इसे ठीक करने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए, अगर आपको ये लक्षण नजर आए तो डॉक्टर से परामर्श करें और ब्लड टेस्ट जरूर करवाएं। 

Image Credit: Freepik 

Read Next

6 July 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version