Aaj ka Rashifal: आजकल के खराब और दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है।
मेष
आज के दिन आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहेगा। आज कोई बड़ी बीमारी परेशानी का कारण नहीं बनने वाली है। शायद आज आपको सिर में दर्द और शरीर में हल्का दर्द हो सकता है।
वृषभ
आपको सबसे पहले अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए। इस राशि कुछ लोगों को आज पेट में संक्रमण और सीने में तकलीफ़ की शिकायत हो सकती है।
मिथुन
मिथुन राशि के जातकों को सुबह की सैर के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए। आपको अपने जीवन में ज्यादा स्ट्रेस लेने की जरूरत नहीं है। आज आपको पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए।
कर्क
कर्क राशि के कुछ लोगों को आज सांस लेने में कठिनाई हो सकती है। वहीं, कुछ लोग आज पाचन संबंधी समस्याओं और सीने में तकलीफ की शिकायत कर सकते हैं।
सिंह
आज के दिन आपको स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को धीरे-धीरे पीछे छोड़ना है। सिंह राशि के लोग सांस संबंधी समस्याओं और के साथ ही शरीर से जुड़ी अन्य समस्याओं के शिकार हो सकते हैं।
कन्या
आपका आज का दिन बेहतर बीत सकता है बसर्ते आपको इसके लिए जंक और प्रोसेस्ड फूड्स को पूरी तरह से त्यागना पड़ेगा। साथ-साथ धूम्रपान से बचें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
तुला
आज के दिन आपको कुछ छोटी-मोटी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। इसके लिए खांसी, माइग्रेन या गले में दर्द की समस्या हो सकती है।
वृश्चिक
इस राशि की गर्भवती महिलाओं के लिए एडवेंचर स्पोर्ट्स करना आज के लिए वर्जित हैं। आज के दिन सीढ़ियां चढ़ते समय आपको सावधान रहना चाहिए। धनु
धनु
धनु राशि के कुछ लोगों को आज हार्ट से जुड़ी परेशानियों से पीड़ित हो सकते हैं। आपको अपने खान-पान का बहुत ध्यान रखना चाहिए। आज के दिन शराब से दूर रहें।
मकर
आज के दिन आपको गले या कान के संक्रमण से होकर गुजरना पड़ सकता है। आज के दिन शराब से दूर रहें और देर रात तक गाड़ी चलाने से बचें।
कुंभ
आज के दिन आपको अपनी शारीरिक गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि की महिलाओं को पीठ दर्द या माइग्रेन की समस्या हो सकती है।
मीन
मीन राशि के लोगों को सुबह जल्दी उठकर बाहर टहलना चाहिए ताकि ताजी और शुद्ध हवा में उन्हें मानसिक शांति मिल सके।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version