22 July 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन

न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आपका दैनिक स्वास्थ्य राशिफल आपके स्वास्थ्य और रिश्तों के बारे में।           
  • SHARE
  • FOLLOW
22 July 2024: पढ़ें आज का स्वास्थ्य राशिफल, जानें सेहत के लिहाज से कैसा रहेगा आज का दिन


Aaj Ka Rashifal: आज के समय में दूषित जीवनशैली और खराब खान-पान के बीच खुद को स्वस्थ रखना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन एक्सरसाइज और वर्कआउट करके आप खुद को फिट रख सकते हैं। कई बार गलत गतिविधियों में शामिल होने या फिर स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बरतने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। न्यूमेरोवाणी के फाउंडर और न्यूमेरोलॉजिस्ट सिद्धार्थ एस कुमार से जानते हैं, आज आपका Aaj Ka Rashifal आपके स्वास्थ्य, काम और रिश्तों के बारे में क्या कहता है। 

मेष 

आज के दिन मेष राशि के लोगों को दूसरों पर ज्यादा प्रतिक्रियाएं देने के अलावा अपने मन को स्थिर और शांत रखने की जरूरत है। आज आप सेहत के लिहाज से बेहतर महसूस कर सकते हैं। 

वृषभ 

वृषभ राशि के लोगों का दिन स्वास्थ्य के लिहाज से थोड़ा चुनाौतीपूर्ण हो सकता है। आज के दिन अपने सामाजिक सर्कल को बढ़ाएं। 

मिथुन 

मिथुन राशि वाले लोगों को सुबह जल्दी उठकर व्यायाम और प्राणायाम करना चाहिए। इसके लिए आज अपनी शरीर की समस्याओं को पहचानना चाहिए। 

कर्क 

कर्क राशि के लोगों को आज खुश रहने की जरूरत है, इससे न आपकी सेहत दुरुस्त रहेगी बल्कि, त्वचा पर निखार भी आएगा।  

सिंह 

सिंह राशि वाले लोगों को अपने स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के कार्डियो, ब्रिस्क वॉकिंग और स्विमिंग-साइकिलिंग करने की जरूरत है। 

कन्या 

कन्या राशि वालों आज खुद को व्यस्त रखने के साथ ही साथ संयम बरतने की भी जरूरत है। इससे आपकी शारीरिक गतिविधियों में सुधार हो सकता है। 

तुला 

आज का दिन आपकी सेहत के लिए बहुत अच्छा प्रतीत होता है। आज आपको अपनी शरीर को लेकर मेहनत करने की जरूरत है।   

वृश्चिक 

वृश्चिक राशि वालों को अपने विचार को तो काबु करना ही है साथ ही आहार को लेकर भी सतर्कता बरतनी चाहिए। इसके साथ ही वजन का भी ध्यान रखें। 

धनु 

धनु राशि के जातक के लिए आज अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देना चाहिए। इसके लिए आपको सुबह जल्दी उठकर हल्का गर्म पानी पीना है और दिन की शुरुआत योग और प्राणायाम के साथ करें।  

मकर 

आज के दिन आप लोगों को अपनी फिटनेस को अच्छी रखने के लिए काम और घर का ज्यादा तनाव लेने से बचना चाहिए। इससे आप स्वस्थ रहेंगे। 

कुंभ 

कुंभ राशि वालों को आज का दिन किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति परेशान नहीं होना चाहिए। छोटी-मोटी समस्याएं होने पर आप आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। 

मीन 

मीन राशि वालों को आज स्पोर्ट एक्टीविटीज में शामिल होने के साथ ही खेल-कूद वाली प्रतियोगिताओं में भी शामिल रहना चाहिए। इससे आप शारीरिक रूप से एक्टिव रहेगें। 

 

 

 

 

 

Read Next

आयुर्वेद के अनुसार छींक और हिचकी रोकने से सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर, जानें कैसे?

Disclaimer