घर पर इस तरीके से करें शरीर में आयरन की कमी की पहचान, एक्सपर्ट से जानें

शरीर में आयरन की कमी होने पर स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। आइये जानते हैं घर पर आयरन की कमी को किस तरह पहचानें। 
  • SHARE
  • FOLLOW
घर पर इस तरीके से करें शरीर में आयरन की कमी की पहचान, एक्सपर्ट से जानें

How to Detect Iron Deficiency: स्वस्थ रहने के लिए शरीर में पोषक तत्वों का बैलेंस रहना बेहद जरूरी होता है। न्यूट्रिएंट्स की कमी होने से कई बार आयरन की कमी हो सकती है। कुछ लोगों की शरीर में आयरन की कमी होने के बावजूद वे इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। अगर आप भी इन्हीं में से एक हैं तो इस लेख के माध्यम से आज हम आपको घर पर आरयन की कमी पहचानने के तरीकों के बारे में बताएंगे। जिससे आप आसानी से आयरन की कमी का पता लगा पाएंगे। आइये हेल्थ और ब्यूटी एक्सपर्ट  डिंपल जांगड़ा से जानते हैं इसके बारे में। 

घर पर कैसे लगाएं पता? 

  • शरीर में आयरन की कमी का पता आप अपनी आंखें देखकर लगा सकते हैं। इसके लिए अपनी आखों के नीचे के हिस्से को नीचे की ओर लेकर आना है। अगर आपको आंखों में लालिमा नजर आती है तो कई बार यह आयरन की कमी का संकेत हो सकता है। अगर आंखों में पीलापन या फिर आंखें ज्यादा पीली हैं तो यह भी आयरन की कमी की ओर इशारा हो सकता है।आंखों का नक्शा देखकर आप आसानी से समझ सकते हैं कि आपको आयरन की कमी या एनीमिया है कि नहीं। 
 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Dimple Jangda (@dimplejangdaofficial)

आयरन की कमी को दूर करने के तरीके 

  • आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने खान-पान को बेहतर रखने की जरूरत है। 
  • इसके लिए आपको हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, केल, गाजर आदि का सेवन करना चाहिए। 
  • ऐसे में आपको ड्राई फ्रूट्स, मछली और सी फूड्स और स्ट्रॉबेरी खानी चाहिए। 
  • अगर आप किसी बीमारी से जूझ रहे हैं तो सबसे पहले इसे ठीक करें। इससे आयरन की कमी दूर होगी। 
  • अगर आपकी शरीर में खून की कमी है तो अपने हीमोग्लोबिन को बैलेंस रखें। 

आयरन की कमी से होने वाली समस्याएं 

  • शरीर में आयरन की कमी होने पर आपको हार्ट से जु़ड़ी समस्याएं हो सकती हैं। 
  • इससे आपको सांस लेने में कठिनाई होने के साथ ही थकान भी महसूस हो सकती है। 
  • ऐसे में शरीर में सुस्ती और कमजोरी महसूस हो सकती है साथ ही छाती में भारीपन महसूस हो सकता है। 
  • इससे हेयर लॉस होने के साथ ही साथ भूख की कमी भी महसूस हो सकती है। 

Read Next

किडनी हेल्थ को बेहतर रखने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 7 बदलाव, नहीं होगी कोई समस्या

Disclaimer