
Difference Between Low Iron And Anemia: शरीर को हेल्दी और फिट रखने के लिए कई तरह के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण कई गंभीर बीमारियों का खतरा रहता है। आयरन की कमी भी शरीर में होने वाली गंभीर समस्या है, जिसकी वजह से कई गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आयरन की कमी और एनीमिया एक आम और गंभीर समस्या है, जिसका खतरा विशेष रूप से महिलाओं में बहुत ज्यादा रहता है। थायराइड, प्रेग्नेंसी, पीरियड्स आदि स्थितियों में एनीमिया और आयरन की कमी का खतरा बढ़ जाता है। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया के बीच अंतर और इससे बचाव के उपाय।
शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया में अंतर- Difference Between Low Iron And Anemia in Hindi
एनीमिया को शरीर में खून की कमी या हीमोग्लोबिन की कमी भी कहते हैं। यह समस्या कई कारणों से किसी भी उम्र के व्यक्ति में हो सकती है। कारणों के आधार पर एनीमिया की बीमारी को अलग-अलग तरह से देखा जाता है। आयरन शरीर में मौजूद एक पोषक तत्व होता है, जो खून का निर्माण और शरीर के कई फंक्शन को ठीक रखने में मदद करते हैं। शरीर में आयरन की कमी आमतौर पर डाइट और लाइफस्टाइल से जुड़ी गड़बड़ी के कारण होती है और इसकी वजह से एनीमिया जैसी गंभीर बीमारी का खतरा रहता है।
इसे भी पढ़ें: एनीमिया की जांच के लिए कौन सा टेस्ट होता है? जानें इसके बारे में
बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजीशियन डॉ समीर कहते हैं, "शरीर में आयरन की कमी होने की वजह से एनीमिया और हीमोग्लोबिन की कमी जैसी बीमारियां हो सकती हैं। यह दोनों स्थितियां हाइपोएक्टिव आयरन डेफिशेंसी एनीमिया (एचआईडी) की श्रेणी में आती हैं, जो शरीर के ब्लड में आयरन के स्तर को नियंत्रित करती है।
आयरन की कमी क्या है?- What is Iron Deficiency in Hindi
आयरन की कमी एक स्थिति है जिसमें शरीर में आयरन की मात्रा सामान्य से कम होती है। यह शरीर की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है। आयरन की कमी के कारण थकान, चक्कर आना, चिपचिपा त्वचा, नाखूनों में दरारें, बालों का झड़ना जैसी परेशानियां हो सकती हैं।
एनीमिया क्या है?- What is Anemia in Hindi
एनीमिया एक अवस्था है जिसमें रक्त में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम होती है, जो शरीर के लिए आवश्यक होता है। हीमोग्लोबिन का काम ऑक्सीजन को शरीर के अलग-अलग अंगों तक पहुंचाना होता है। यह ऑक्सीजन को आपके शरीर के अंगों और ऊतकों तक पहुंचाने में मदद करता है। एनीमिया होने पर दिल की धड़कन का तेज होना, सांस फूलना, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन समेत कई लक्षण दिखाई देते हैं।
इसे भी पढ़ें: शरीर में खून की कमी होने पर स्किन, नाखून और बालों में दिखाई देते हैं ये लक्षण
शरीर में आयरन की कमी और एनीमिया में कमजोरी, चक्कर आना, सांस लेने में परेशानी, दिल की धड़कन अनियमित होना आदि समस्याएं होती हैं। इस समस्या से बचाव के लिए आपको डाइट में आयरन से भरपूर फल, अनाज, सब्जियां आदि शामिल करनी चाहिए। इन स्थितियों के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर की सलाह लें।
(Image Courtesy: freepik.com)
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version