How Low Hemoglobin Affect Periods in Hindi: हीमोग्लोबिन, रेड ब्लड सेल्स में पाए जाने वाला एक प्रोटीन है, जो शरीर में ऑक्सीनज ले जाने और कार्बन डाइऑक्साइड को वापस फेफड़ों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाता है। महिलाओं के शरीर के लिए भी हीमोग्लोबिन पर्याप्त में होना बहुत जरूरी है। महिलाओं में, हीमोग्लोबिन पीरियड्स, प्रेग्नेंसी और डिलिवरी के दौरान भी अहम भूमिका निभाता है। ऐसे में महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन का कम स्तर थकान, कमजोरी, चक्कर आना और सांस फूलने जैसी समस्याओं का कारण बनता है। लेकिन, महिलाओं के मन में अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या हीमोग्लोबिन की कमी के कारण क्या महिलाओं के पीरियड्स भी प्रभावित करता है या नहीं, आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन (Dr. (Col.) Gunjan Malhotra Sareen, Senior Consultant, Obstetrics and Gynecologist, Gynecology: Every Woman Matters Clinic, located in Anand Niketan, Delhi) से जानते हैं-
क्या हीमोग्लोबिन पीरियड्स को प्रभावित करता है? - Does Low Hemoglobin Affect Periods in Hindi?
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन के अनुसार, शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी, जो अक्सर शरीर में आयरन की कमी से होने वाले एनीमिया के कारण होता है, महिलाओं के पीरियड्स के प्रभावित कर सकता है, जिससे महिलाओं को अनियमित पीरियड या पीरियड न आने की समस्या हो सकती है। दरअसल महिलाओं के शरीर में आयरन हीमोग्लोबिन के प्रोडक्शन के लिए जरूरी होता है, जो पूरे शरीर में और प्रजनन अंगों में भी ऑक्सीजन पहुंचाता है। इसलिए, समय के साथ महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के कारण ब्लड के द्वारा पूरे शरीर में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन नहीं पहुंचा पाता है, जिससे पीरियड्स के दौरान ब्लड फ्लो प्रभावित हो सकता है, जो अनियमित पीरियड्स का कारण बन सकता है।
नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन के अनुसार, "महिलाओं में हैवी पीरियड्स और आयरन की कमी में गहरा संबंध है। हैवी पीरियड्स के कारण शरीर में आयरन की कमी हो सकती है, जिससे शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इतना हीन हीं आयरन की कमी के कारण प्रेग्नेंसी में भी समस्याएं आ सकती हैं।"
इसे भी पढ़ें: बार-बार चक्कर आना कहीं शरीर में खून की बढ़ी मात्रा तो नहीं? जानें क्या है हीमोग्लोबिन ज्यादा होने के संकेत
हीमोग्लोबिन की कमी के कारण - Causes Of Hemoglobin Deficiency in Hindi
गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन के अनुसार महिलाओं के शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी के क्या कारण हो सकते हैं, जिसमें-
- आयरन फोलेट और कई अलग-अलग विटामिन जैसे जरूरी पोषक तत्वों की कमी और खराब डाइट शामिल है।
- शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी या किसी बीमारी से शरीर में खून की कमी होने का नतीजा है। खासकर जिन महिलाओं को हैवी पीरियड्स होते हैं, उनमें भी हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है।
- प्रेग्नेंसी, ब्रेस्टफीडिंग, तेजी से वजन बढ़ना आदि तरीकों से शरीर में बदलाव होने के कारण भी हीमोग्लोबिन की कमी हो सकती है।
- जिन लोगों को सिकल सेल डिजीज या थैलेसीमिया जैसे बीमारी होती है, उनमें भी हीमोग्लोबिन की कमी होना आम बात है।
- महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी भी हीमोग्लोबिन कम होने का एक बड़ा कारण है।
- कीमोथेरेपी या खून पतला करने वाली दवाओं के सेवन के कारण भी खून में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम हो सकती है।
इसे भी पढ़ें: हीमोग्लोबिन से जुड़े इन 5 मिथकों पर न करें भरोसा, डॉक्टर से जानें सच्चाई
हीमोग्लोबिन की कमी कैसे पूरी करें? - How To Increase Hemoglobin in Hindi?
- आयरन की कमी शरीर में हीमोग्लोबिन कम होने का सबसे बड़ा कारण है, इसलिए आप अपनी डाइट में आयरन के सेवन को बढ़ाएं। इसके लिए आप अपनी डाइट में मांस और मछली, टोफू, अंडे, खजूर, ब्रोकोली, हरी बीन्स, ड्राई फ्रूट्स और नट्स आदि चीजें शामिल करें।
- आयरन के अवशोषण में विटामिन सी अहम भूमिका निभाता है, इसलिए आप अपनी डाइट में विटामिन सी से भरपूर संतरा, नींबू, कीवी, पपीता और शिमला मिर्च शामिल करें।
- हीमोग्लोबिन के उत्पादने के लिए फोलेट एक जरूरी पोषक तत्व है। इसलिए आप अपनी डाइट में हरी पत्तेदार सब्जियां, मूंगफली, चावल, राजमा, एवोकाडो, केले और ब्रोकोली शामिल कर सकते हैं, जो फोलेट के बेहतरीन स्रोत हैं।
- अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन का लेवल बहुत कम है तो आप डॉक्टर की सलाह पर हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन सप्लीमेंट्स भी ले सकते हैं।
निष्कर्ष
हीमोग्लोबिन की कमी के कारण महिलाओं के पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं। इसके कारण उन्हें अनियमित पीरियड्स या पीरियड्स न आने की समस्या हो सकती है। बता दें कि हैवी पीरियड्स के कारण भी महिलाओं के शरीर में खून की कमी हो सकती हैं। हालांकि, अपने शरीर में खून की कमी को पूरा करने के लिए आप अच्छी डाइट ले सकती हैं, या आयरन सप्लीमेंट का भी सेवन कर सकती हैं।
Image Credit: Freepik
FAQ
हीमोग्लोबिन की कमी से क्या परेशानी होती है?
शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी से एनीमिया की समस्या हो सकती है, जिससे थकान, कमजोरी, सांस लेने में समस्या, स्किन का पीला पड़ना और चक्कर आना शामिल है।तुरंत हीमोग्लोबिन कैसे बढ़ाएं?
शरीर में हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए आयरन और विटामिन सी से भरपूर खाद्य पदार्थों का सेवन करना जरूरी है, जिसमें आप हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, और दालें शामिल हैं।सबसे जल्दी खून बढ़ाने वाला फल कौन सा है?
शरीर में सबसे जल्दी खून बढ़ाने वाला फल अनार माना जाता है। अनार में विटामिन सी और आयरन की मात्रा ज्यादा होती है, जो शरीर में हीमोग्लोबिन के लेवल को बढ़ाने में मदद मिलती है।