महिलाओं के शरीर में समय-समय पर कई तरह के बदलाव होते हैं। पीरियड्स, ओव्यूलेशन, प्रेग्नेंसी, मेनोपॉजी जैसे फेज महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े होते हैं। अगर इन चीजों में किसी तरह का बदलाव या समस्या होती है, तो आपके शरीर में कई तरह के लक्षण नजर आने लगते हैं। पीरियड्स होने पर अक्सर महिलाओं के पेट में दर्द और ऐंठन होने की समस्साय आम है। लेकिन, पीरियड न आना और इसके साथ पेट में ऐंठन की समस्या होने पर महिलाएं परेशान हो जाती है। अगर इसी के साथ सफेद डिस्चार्ज की समस्या भी बढ़ जाए तो ये महिलाओं के लिए कई समस्याओं का संकेत हो सकता है। ऐसे में आइए दिल्ली के आनंद निकेतन में स्थित गायनिका: एवरी वुमन मैटर क्लीनिक की सीनियर कंसल्टेंट, ऑब्सटेट्रिक्स और गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. (कर्नल) गुंजन मल्होत्रा सरीन (Dr. (Col.) Gunjan Malhotra Sarin, Senior Consultant, Obstetrics and Gynecologist, Gynecology: Every Woman Matters Clinic, located in Anand Niketan, Delhi) से जानते हैं कि पेट में क्रैम्प्स, पीरियड का न आना, और सफेद डिस्चार्ज की समस्या एक साथ होना किस समस्या का कारण हो सकता है।
पीरियड्स न आना, पेट में ऐंठन और व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या का कारण - Causes Of Cramps, No Period And White Discharge in Hindi
1. गर्भावस्था
पेट में क्रैम्प्स, पीरियड न आना और सफेद डिस्चार्ज एक साथ होने का सबसे आम कारण प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है। प्रेग्नेंसी के शुरूआत में जब आपको इम्प्लांटेशन क्रैम्प्स हो सकता है, क्योंकि जब फर्टिलाइज्ड एग गर्भाशय की दीवार से चिपकता है, तो पेट में हल्की मरोड़ और ऐंठन होती है। साथ ही, प्रेग्नेंसी में योनि से निकलने वाला सफेद डिस्चार्ज सामान्य होता है। यह शरीर को इंफेक्शन को बचाता है। इसलिए, अगर आपको पीरियड समय पर नहीं आए, और ये लक्षण हों, तो प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: क्या बेबी होने के 1 साल तक पीरियड्स न आना नॉर्मल है? जानें डॉक्टर से
2. पीसीओएस
PCOS यानी Polycystic Ovary Syndrome, एक हार्मोनल डिसऑर्डर है, जिसमें अंडाशय में छोटे-छोटे सिस्ट बन जाते हैं। इस समस्या में ओव्यूलेशन सही ढंग से नहीं होता, जिससे पीरियड रुक जाते हैं। इतना ही नहीं, हार्मोनल असंतुलन के कारण पेट में क्रैम्प्स हो सकते हैं। साथ ही, व्हाइट डिस्चार्ज भी इस दौरान हार्मोनल बदलाव का एक आम लक्षण है। PCOS के अन्य लक्षणों में वजन बढ़ना, एक्ने, चेहरे पर बाल आना और कंसी करने में मुश्किल होना शामिल है।
3. हार्मोनल असंतुलन
शरीर में एस्ट्रोजेन और प्रोजेस्टेरोन जैसे हार्मोन्स में असंतुलन भी इन तीनों लक्षणों का एक बड़ा कारण हो सकता है। ज्यादा तनाव लेने, नींद की कमी, अनियमित रूटीन या वजन में अचानक बदलाव होने के कारण हार्मोन प्रभावित हो सकता है। यह स्थिति ओव्यूलेशन को रोक सकती है, जिससे पीरियड न आने की समस्या हो सकती है। इसी दौरान पेट में दर्द और सफेद डिस्चार्ज हो सकता है।
4. ओव्यूलेशन
कुछ महिलाओं को ओव्यूलेशन के दौरान पेट के एक ओर हल्के क्रैम्प्स होते हैं, जिसे मरोड़ होती है, जिसे मिटेलशमेरज कहते हैं। इस समय भी सफेद डिस्चार्ज ज्यादा मात्रा में हो सकता है, जो हेल्दी हो सकता है। अगर आपका ओव्यूलेशन अनियमित है, तो पीरियड आने में देरी हो सकती है।
5. इंफेक्शन
कभी-कभी योनि संक्रमण (Vaginal Infection) भी पेट में क्रैम्प्स, पीरियड न आना और सफेद डिस्चार्ज का कारण बन सकता है। यीस्ट इंफेक्शन या बैक्टीरियल वेजिनोसिस में सफेद डिस्चार्ज होने के साथ खुजली और जलन भी हो सकती है। इतना ही नहीं इंफेक्शन के कारण पेट में हल्का दर्द या ऐंठन भी हो सकती है। साथ ही, पीरियड भी देरी से आ सकता है क्योंकि शरीर इंफेक्शन से लड़ रह होता है।
इसे भी पढ़ें: एमेनोरिया (पीरियड्स न आना) की समस्या दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू उपाय
6. थायराइड की समस्या
हाइपोथायराइडिज्म (Hypothyroidism) या हाइपरथायराइडिज्म से भी पीरियड अनियमित हो सकते हैं। थायरायड हार्मोन में असंतुलन ओव्यूलेशन को प्रभावित करता है, जिससे पेट में दर्द, पीरियड न आना और सफेद डिस्चार्ज की समस्या है।
निष्कर्ष
पेट में क्रैम्प्स, पीरियड न आना और व्हाइड डिस्चार्ज, ये तीनों लक्षण एक साथ होना सामान्य हो सकता है, लेकिन इनका कारण समझना बहुत जरूरी है। यह लक्षण प्रेग्नेंसी का संकेत हो सकते हैं, या किसी हार्मोनल असंतुलन, इंफेक्शन या PCOS जैसी समस्या के भी कारण हो सकते हैं। इसलिए, किसी भी तरह की समस्या नजर आने पर डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik
FAQ
सफेद पानी किसकी कमी से होता है?
सफेद पानी या लिकोरिया की समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें हार्मोनल बदलाव, इंफेक्शन, या अन्य स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं।पेट में ऐंठन के क्या कारण हैं?
पेट में ऐंठन होना कई कारणों से हो सकती है, जिसमें एसिडिटी, अपच, कब्ज, पीरियड्स, फूड एलर्जी और पेट में इंफेक्शन की समस्या शामिल है।पीरियड ना आने का मुख्य कारण क्या है?
आमतौर पर पीरियड न आने का मुख्य कारण प्रेग्नेंसी हो सकती है। लेकिन, इसके अलावा, कई अन्य कारण भी हो सकते हैं, जिसमें ब्रेस्टफीडिंग, मेनोपॉज, हार्मोनल असंतुलन और ज्यादा एक्सरसाइज शामिल है।