Remedy To Get Relief From White Discharge Problem in Hindi: महिलाओं में अक्सर स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं, जिसका प्रभाव उनके सेहत पर साफ देखा जा सकता है। ऐसे में कई बार महिलाएं अपनी सेहत को लेकर सामान्य या छोटी समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं। इन समस्याओं में महिलाओं में होने वाली सफेद पानी की समस्या है, जिसे व्हाइट डिस्चार्ज के रूप में जाना जाता है। महिलाओं में सफेद पानी की समस्या अक्सर हार्मोनल असंतुलन, इंफेक्शन, तनाव और अन्य शारीरिक समस्याओं के कारण होती है। ऐसे में अगर आपको भी सफेद पानी की समस्या है तो आप उडुपी (कर्नाटक) के मैत्रेय आयुर्वेद आश्रम के फिजिशियन और आयुर्वेदिक एक्सपर्ट तन्मय गोस्वामी के बताएं केले, आंवला, शहद और मिश्री के इस घरेलू नुस्खे को अपना सकते हैं? (white discharge remedy at home)
सफेद डिस्चार्ज के लिए आयुर्वेदिक उपाय - White Discharge Treatment in Ayurveda in Hindi
सफेद डिस्चार्ज की समस्या से राहत पाने के लिए केले, आंवला, शहद और मिश्री का मिश्रण एक बेहतरीन घरेलू उपाय है। यह नुस्खा हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने, शरीर को पोषण देने और संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। इसे बनाने के लिए आप-
- 1 केला छिलकर उसे अच्छी तरह मैश कर लें।
- अब इसमें 1 छोटा चम्मच आंवला पाउडर मिला लें या फिर अगर आप फ्रेश आंवला ले रहे हैं तो उसे पीसकर डालकर सकते हैं।
- इसके बाद इसमें 1 छोटा चम्मच शहद और 1 छोटा चम्मच मिश्री डालकर मिला दें।
- इन सभी सामग्री को अच्छे से मिलाएं और आपका नुस्खा तैयार है।
- इस मिश्रण को दिन में एक बार खाएं। आप इसे सुबह खाली पेट या फिर रात में सोने से पहले भी खा सकते हैं।

सफेद डिस्चार्ज की समस्या दूर करने में इस नुस्खे के फायदे
1. केला
केला पोषक तत्वों से भरपूर फल है, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह शरीर में पानी की कमी दूर करने, और पाचन क्रिया को बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। केला महिलाओं की योनि से जुड़ी समस्याओं को भी कम करने में मदद करात है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और पोषक तत्वों हार्मोनल असंतुलन को सुधारने में मदद करते हैं, जिससे सफेद डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है।
2. आंवला
आंवला विटामिन C का एक बेहतरीन सोर्स है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करने के साथ शरीर में मौजूद टॉक्सिक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। यह नेचुरल एंटीबायोटिक के रूप में काम करता है। आंवला का सेवन शरीर में हार्मोनल असंतुलन को कंट्रोल करने में मदद करता है, जिससे सफेद डिस्चार्ज की समस्या में राहत मिलती है।
3. शहद
शहद में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो इंफेक्शन को दूर करने में मदद करते हैं। यह महिलाओं के प्रजनन अंगों को साफ और स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। इस उपाय में शहद मिलाकर खाने से सफेद डिस्चार्ज की समस्या में राहत मिलती है, जो इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है।
इसे भी पढ़ें: प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या नहीं? समझें डॉक्टर से
4. मिश्री
मिश्री एक नेचुरल मिठास होती है, जो पाचन क्रिया को सुधारने के साथ-साथ शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करती है। महिलाओं में हार्मोनल असंतुलन की वजह से सफेद डिस्चार्ज की समस्या होती है। इसके नियमित सेवन से शरीर की पाचन क्रिया सुधरती है, जिससे हार्मोनल असंतुलन कम होता है और सफेद डिस्चार्ज की समस्या से आराम मिलता है।
निष्कर्ष
सफेद डिस्चार्ज की समस्या को दूर करने के लिए आप केले, आंवला, शहद और मिश्री का यह नुस्खा आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर नुस्खा आजमाने के कुछ दिनों में आपको इस परेशानी से राहत नहीं मिलती है तो आप किसी डॉक्टर से कंसल्ट करें।
Image Credit: Freepik