Doctor Verified

पीरियड्स खत्म होने के बाद सफेद पानी क्यों आता है? डॉक्टर से समझें

पीरियड्स के बाद सफेद पानी जाना क्या किसी समस्या का संकेत है? एक्सपर्ट से जानें यह क्यों होता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पीरियड्स खत्म होने के बाद सफेद पानी क्यों आता है? डॉक्टर से समझें


Causes of White Discharge: पीरियड्स से लेकर मेनोपॉज तक महिलाओं की वजाइनल हेल्थ में कई बदलाव आते हैं। इन्हीं बदलावों में से एक है वजाइनल डिस्चार्ज यानी सफेद पानी की समस्या होना। सफेद पानी जाना महिलाओं को होने वाली आम स्थिति है। इसे व्हाइट वजाइनल डिस्चार्ज भी कहा जाता है, जो पीरियड्स के दौरान होने वाले आम बदलावों का हिस्सा है। व्हाइट डिस्चार्ज वजाइनल हेल्थ को मेंटेन रखने में मदद करता है। इससे वजाइना को साफ रखने, मॉइस्चराइज रखने और संक्रमण से बचाने में मदद मिलती है। वजाइनल डिस्चार्ज ज्यादा और कम होना दोनों ही समस्या का संकेत होता है। ये शरीर में हो रहे हार्मोनल बदलावों से जुड़ा होता है। पीरियड्स खत्म होने के बाद भी सफेद पानी आना शुरू हो जाता है। लेकिन क्या यह स्थिति नॉर्मल होती है या किसी समस्या का संकेत होती है? आइए लेख में फरीदाबाद के यथार्थ हॉस्पिटल की ऑब्सटेट्रिक्स और गायनोकोलॉजी की एचओडी और सीनियर कंसल्टेंट डॉ चंचल गुप्ता से जानें इसका जवाब।

01 (11)

पीरियड्स खत्म होने के बाद सफेद पानी क्यों आता है? Reasons of White Discharge After Periods End

पीरियड्स के दौरान हार्मोन्स में बदलाव के कारण रिप्रोडक्टिव हेल्थ में भी कई बदलाव आते हैं। वजाइनल डिस्चार्ज हार्मोनल चेंजेस के कारण सर्विक्स और वजाइना में बनता है। कुछ महिलाओं को पीरियड्स खत्म होने के बाद व्हाइट डिस्चार्ज जाने लगता है। यह स्थिति बिलकुल नॉर्मल है और यह किसी बीमारी से जुड़ी नहीं होती है। पीरियड्स के बाद बॉडी में एस्ट्रोजन लेवल भी बढ़ जाता है और बॉडी को ओव्यूलेशन में मदद मिलती है।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में किस तरह का डिस्चार्ज होना सामान्य होता है? जानें कब जाना है डॉक्टर के पास

डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत कब हो सकती है? When To Take Doctor’s Advice

  • पीरियड्स के बाद व्हाइट डिस्चार्ज होना बिलकुल नॉर्मल है। लेकिन अगर इसके साथ आपको खुजली, जलन, दर्द या अलग रंग का डिस्चार्ज होता है, तो डॉक्टर से संपर्क करने की जरूरत हो सकती है।
  • अगर आपको ब्राइट येलो, ग्रीनिश या व्हाइट ग्रे डिस्चार्ज होता है, तो ऐसे में आपको चेकअप जरूर करवाना चाहिए।
  • अगर वजाइनल डिस्चार्ज बहुत ज्यादा होने के साथ बदबू भी ज्यादा है।
  • वजाइनल डिस्चार्ज के साथ वजाइनल पेन, बर्निंग और यूरिन पास करते वक्त पेन होना भी नॉर्मल नहीं है।
  • वजाइनल एरिया के आसपास सूजन, जलन, खुजली या रेडनेस होने पर तुरंत चेकअप करवाना जरूरी है।
  • अगर पीरियड्स लगातार कई बाज स्किप हो चुके हैं और डिस्चार्ज की समस्या काफी समय से बनी हुई है।
  • अगर डिस्चार्ज गाढ़ा है और रंग सफेद के बजाय पीला या ब्राउन है, तो इसे नजरअंदाज न करें।

इसे भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी में व्हाइट डिस्चार्ज होना नॉर्मल है या नहीं? समझें डॉक्टर से

एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड्स के बाद वजाइनल डिस्चार्ज होना बिलकुल नॉर्मल है। लेकिन अगर इसके साथ आपको अन्य समस्याएं भी हो रही हैं, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। लेख में आपको सामान्य जानकारी दी गई है। इस बारे में ज्यादा जानने के लिए एक्सपर्ट से बात करें।

 

Read Next

पीरियड्स का दर्द कम करने में फायदेमंद है पाइनएप्पल, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का तरीका

Disclaimer