पीरियड क्रैंप्स एक आम समस्या है, जो महिलाओं को हर महीने पीरियड्स के टाइम पर होती है। इस दौरान महिलाओं पेट को दर्द, पीठ दर्द, ऐंठन और मूड स्विंग्स जैसी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पाइनएप्पल पीरियड क्रैंप्स में फायदेमंद होता है? इसमें विटामिन-सी, फाइबर, पोटैशियम, मैंगनीज, विटामिन सी और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, साथ ही, इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-ऑक्सीडेंट्स के गुण पाए जाते हैं। इसको खाने से पीरियड क्रैंप्स से राहत देने में मदद मिलती है। यह स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद है। आइए जयपुर में स्थित Angelcare-A Nutrition and Wellness Center की निदेशक, डायटिशियन एवं न्यूट्रिशियनिस्ट अर्चना जैन से जानें पाइनएप्पल पीरियड क्रैंप्स में क्यों फायदेमंद हैं? और इससे मिलने वाले फायदों के बारे में -
पीरियड क्रैंप्स में क्यों फायदेमंद हैं पाइनएप्पल? - Why Are Pineapple Beneficial For Period Cramps?
अक्सर पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पीरियड क्रैंप्स की समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसा शरीर में प्रोस्टाग्लैंडिंस नामक हार्मोन का स्तर बढ़ने के कारण हो सकता है। बता दें, प्रोस्टाग्लैंडिंस हार्मोन का स्तर बढ़ना गर्भाशय में दर्द और इंफ्लेमेशन की वजह बन सकता है। ऐसे में इससे राहत के लिए पाइनएप्पल खाना फायदेमंद है। पाइनएप्पल में भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं, साथ ही इसमें ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, जिससे पीरियड्स कैंप्स से राहत देने में मदद मिलती है।
रिसर्च गेट के अध्ययन के अनुसार, पाइनएप्पल जूस का सेवन करने से पीरियड्स के दर्द को कम करने में मदद मिलती है, साथ ही, इसमें मौजूद ब्रोमेलैन एंजाइम मांसपेशियों को रिलैक्स करने में सहायक हैं।
इसे भी पढ़ें: पीरियड क्रैम्प्स से राहत पाने के लिए अपनाएं एक्सपर्ट के बताए ये 7 टिप्स, दर्द से मिलेगा आराम
पाइनएप्पल के पीरियड्स में फायदे - Benefits of Pineapple During Periods In Hindi
सूजन कम करे
पाइनएप्पल में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से सूजन कम करने और दर्द को कम करने में मदद मिलती है, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है।
मसल क्रैंप्स से दे राहत
पाइनएप्पल में मौजूद एंजाइम पीरियड्स में मसल्स को रिलैक्स करने में मदद करते हैं। इससे मांसपेशियों की ऐंठन को कम करने, दर्द को कम करने और शरीर की सूजन को कम करने में मदद मिलती है। इसके अलावा, इससे ब्लड फ्लो को बेहतर करने में मदद मिलती है।
इसे भी पढ़ें: क्या पीरियड्स में सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से ऐंठन की समस्या बढ़ सकती है? डॉक्टर से जानें
मांसपेशियों को देता है आराम
पाइनएप्पल में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी और मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। ऐसे में इसका सेवन करने से मांसपेशियों को ऐंठन को कम करने, दर्द कम करने और रिलैक्स करने में मदद मिलती हैं।
पीरियड क्रैंप्स में होने वाली परेशानियां - Problems Occur In Period Cramps In Hindi
पेट में ऐंठन की समस्या - Period Stomach Cramps
पीरियड्स में अक्सर महिलाओं को पेट में ऐंठन, दर्द और भारीपन की समस्याएं होती हैं। ऐसे में पाइनएप्पल खाना फायदेमंद है। पाइनएप्पल विटामिन-सी और ब्रोमेलैन का एक अच्छा सोर्स है, जिससे ऐंठन और दर्द को कम करने में मदद मिलती है।
थकान होना - Period fatigue
पीरियड्स के दौरान महिलाओं के शरीर में थकान महसूस होने लगती है। ऐसे में इससे राहत के लिए पाइनएप्पल फायदेमंद है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन-सी, मैंगनीज और ब्रोमेलैन होता है। इसे खाने से शरीर में आयरन के स्तर को बढ़ाकर थकान से राहत देने में मदद मिलती है।
सूजन की समस्या - Period Swelling Problem
पीरियड्स में महिलाओं को शरीर में सूजन आने और भारीपन महसूस होने के कारण हो सकता है। ऐसा शरीर में वॉटर रिटेंशन की समस्या के कारण हो सकता है। इससे राहत के लिए पाइनएप्पल खाना फायदेमंद है। इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण सूजन को कम करने में सहायक है।
पीरियड्स के दौरान होने वाली अन्य परेशानियां
पीरियड्स के दौरान महिलाओं को पेट में ऐंठन, दर्द, भारीपन, पीठ दर्द और थकान के अलावा, जी मिचलाना, सिरदर्द, या मूड स्विंग, पाचन, सूजन और पैर दर्द होने की परेशानी भी होती है।
कैसे करें पाइनएप्पल का सेवन? - How To Consume Pineapple During Period Cramps?
पीरियड्स के दौरान दर्द, ऐंठन और इससे जुड़ी अन्य समस्याओं से राहत के लिए पाइनएप्पल को मिड मिल में ताजा खाया जा सकता है। इसके अलावा, पाइनएप्पल को स्मूदी, जूस या सलाद के रूप में भी खाया जा सकता है। इससे दर्द से राहत मिलती है, साथ ही शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है।
निष्कर्ष
पाइनएप्पल में विटामिन-सी, मैंगनीज और ब्रोमेलैन नामक एंजाइम होता है, साथ ही, इसमें मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी के गुण होते हैं, जिससे पीरियड्स के दौरान होने वाले क्रैंप्स, दर्द और सूजन जैसी समस्याओं से राहत देने में मदद मिलती है।
ध्यान रहे इससे किसी भी तरह की एलर्जी होने पर इसके सेवन से बचें। पीरियड्स के दौरान अधिक समस्या होने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।