Expert

क्या पीरियड्स में सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से ऐंठन की समस्या बढ़ सकती है? डॉक्टर से जानें

कुछ महिलाएं सॉफ्ट ड्रिंक्स अधिक मात्रा में पीती हैं। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि यह ड्रिंक्स आपके पीरियड्स कैम्प को बढ़ा सकती हैं? आगे जानते हैं इस बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
क्या पीरियड्स में सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से ऐंठन की समस्या बढ़ सकती है? डॉक्टर से जानें


महिलाओं को हर माह एक निश्चित पीरियड्स साइकिल से गुजरना पड़ता है। इस दौरान महिलाओं के शरीर में हार्मोनल बदलाव होते हैं, जो उनके मूड स्विंग्स और पेट में ऐंठन की वजह बनता है। हालांकि यह लक्षण सभी महिलाओं के लिए समान नहीं होते हैं, लेकिन ज्यादातर महिलाओं को इस तरह की समस्याएं महूसस होती हैं। इस दौरान पीरियड क्रैम्प्स (मासिक धर्म के दौरान पेट में ऐंठन) एक आम समस्या मानी जाती है। यह ऐंठन अक्सर असहनीय होती है और ऐसे में महिलाओं की लाइफस्टाइल प्रभावित हो सकती है। इस स्थिति में यह जानना जरूरी है कि हमारे खानपान की कौन सी आदतें भी इस दर्द को बढ़ाने में योगदान कर सकती हैं। सॉफ्ट ड्रिंक्स, जिन्हें कई लोग अपने आहार का हिस्सा बना चुके हैं, इन समस्याओं को बढ़ा सकते हैं। एसेंट्रिक्स डाइट क्लीनिक की डाइटिशियन शिवाली गुप्ता से जानते हैं कि कैसे सॉफ्ट ड्रिंक्स पीरियड क्रैम्प्स को बढ़ा सकते हैं? 

क्या पीरियड्स में सॉफ्ट ड्रिंक्स पीने से ऐंठन की समस्या बढ़ सकती है? - Can Soft Drinks May Worsen Periods Cramps in Hindi 

कैफीन का प्रभाव

कुछ सॉफ्ट ड्रिंक्स में कैफीन की मात्रा अक्सर काफी अधिक होती है। कैफीन एक स्टिमुलेंट है, जो शरीर में नसों को संकुचित कर सकता है। मासिक धर्म के दौरान यह प्रक्रिया ऐंठन को बढ़ा सकती है, जिससे दर्द और भी तीव्र हो सकता है। कैफीन ब्लड सर्कुलेशन को भी प्रभावित करता है, जिससे पेट में असहजता और सूजन बढ़ सकती है।

Can Soft Drinks May Worsen Periods Cramps in Hindi

चीनी की उच्च मात्रा

सॉफ्ट ड्रिंक्स में शुगर की भी मात्रा अधिक होती है, जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को अचानक बढ़ा सकती है। यह ब्लड शुगर का उतार-चढ़ाव हार्मोनल असंतुलन को और खराब कर सकता है, जिससे पीरियड क्रैम्प्स और भी तीव्र हो जाते हैं। अधिक शुगर का सेवन शरीर में सूजन की संभावना को भी बढ़ाता है, जिससे ऐंठन और दर्द में वृद्धि होती है।

कार्बोनेशन से गैस और सूजन

सॉफ्ट ड्रिंक्स में कार्बन डाइऑक्साइड गैस होती है, जो पेट में गैस और सूजन पैदा कर सकती है। मासिक धर्म के दौरान पहले से ही शरीर में सूजन की प्रवृत्ति होती है, और सॉफ्ट ड्रिंक्स इसे और बढ़ा सकते हैं। पेट में गैस की वजह से ऐंठन और दर्द का अनुभव अधिक हो सकता है, जिससे मासिक धर्म के लक्षण और गंभीर हो जाते हैं।

कैल्शियम के अवशोषण में रुकावट

कुछ सॉफ्ट ड्रिंक्स में फॉस्फोरिक एसिड पाया जाता है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को कम कर सकता है। कैल्शियम हड्डियों और मांसपेशियों के लिए जरूरी होता है, और मासिक धर्म के दौरान कैल्शियम की कमी ऐंठन को और खराब कर सकती है। यदि आप नियमित रूप से सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन करती हैं, तो आपके शरीर में कैल्शियम की कमी हो सकती है, जिससे पीरियड क्रैम्प्स और भी अधिक तीव्र हो सकते हैं।

पीरियड क्रैम्प्स के दौरान सॉफ्ट ड्रिंक्स से बचने के उपाय - Tips to Protect Periods Cramps in Hindi

  • सॉफ्ट ड्रिंक्स की जगह हर्बल चाय का सेवन करें, जैसे अदरक या कैमोमाइल चाय, जो ऐंठन को कम करने में मदद कर सकती हैं।
  • हाइड्रेटेड रहना मासिक धर्म के दौरान बेहद जरूरी है। नारियल पानी और सामान्य पानी का सेवन शरीर के इलेक्ट्रोलाइट संतुलन को बनाए रखने में मदद करता है।
  • ताजे फलों का रस, विशेष रूप से विटामिन C और पोटैशियम से भरपूर, शरीर को प्राकृतिक ऊर्जा प्रदान करता है और पीरियड क्रैम्प्स को कम करने में सहायक होता है।
  • मासिक धर्म के दौरान कैफीन युक्त पेय पदार्थों से बचें और इसके स्थान पर कैफीन-रहित पेय पदार्थों का सेवन करें।
  • पीरियड्स के दौरान ताजे फल, सब्जियां, नट्स और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें, जिससे आपके शरीर को आवश्यक पोषक तत्व मिल सकें।

इसे भी पढ़ें : क्या सफेद पानी की समस्या से राहत दिला सकता है मेथी दाना? एक्सपर्ट से जानें

सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन मासिक धर्म के दौरान ऐंठन और दर्द को बढ़ा सकता है। इसलिए, इस समय सॉफ्ट ड्रिंक्स से बचना और हाइड्रेशन के लिए स्वस्थ विकल्पों को अपनाना बेहतर होता है। सही खानपान और जीवनशैली की मदद से आप पीरियड क्रैम्प्स को नियंत्रित कर सकती हैं और मासिक धर्म के दौरान बेहतर महसूस कर सकती हैं।

Read Next

इन 5 स्थितियों में पड़ सकती है बच्चेदानी निकलवाने की जरूरत, डॉक्टर से जानें क्यों होता है जरूरी?

Disclaimer