Tue Oct 27, 2026 | 01:48 AM IST

Doctor Verified

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद सफेद पानी क्यों आता है? जानें डॉक्टर से

White Discharge After Uterus Surgery In Hindi: बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद सफेद पानी निकल सकता है। लेकिन, ऐसा क्यों होता है? जानने के लिए पूरा लेख पढ़ें।
बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद सफेद पानी क्यों आता है? जानें डॉक्टर सेबच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद सफेद पानी क्यों आता है? जानें डॉक्टर से

White Discharge After Hysterectomy In Hindi: बच्चेदानी की सर्जरी (Uterus Surgery) के बाद महिलाओं के शरीर में कई तरह के स्थाई बदलाव हो जाते हैं। जैसे, बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद उन्हें पूरी तरह पीरियड्स बंद हो जाते हैं। असल में, सर्जरी के बाद बच्चेदानी को बाहर निकाल दिया जाता है। इसके कई गंभीर कारण हो सकते हैं, जैसे हैवी ब्लीडिंग होना और उसका न रुकना और कैंसर। बहरहाल, बच्चेदानी की सर्जरी होने के बाद महिलाएं कभी प्रेग्नेंट नहीं हो सकती हैं। जाहिर है, ऐसे में बायोलॉजिकल मां बनना उनके लिए संभव नहीं होता है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बच्चेदानी का ऑपरेशन होना एक जटिल प्रक्रिया है। इसलिए, ऑपरेशन के तुरंत बाद महिलाओं के लिए सामान्य जीवन जीने में मुश्किलें आ सकती हैं। वहीं, कुछ महिलाएं सर्जरी के बाद व्हाइट डिस्चार्ज की शिकायत करती भी देखी गई हैं। सवाल है कि बच्चेदानी की सर्जरी के बाद महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज क्यों आता है? और सफेद पानी आने से क्या नुकसान होता है? आइए, जानते हैं मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से।

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद सफेद पानी क्यों आता है?- White Discharge After Uterus Removal In Hindi

White Discharge After Uterus Removal In HindiWhite Discharge After Uterus Removal In Hindi

विशेषज्ञ की मानें, तो ऑपरेशन के कुछ समय बाद इस तरह की समस्या हो सकती है। ऐसा इसलिए, क्योंकि सर्जरी के बाद बॉडी की अपनी हीलिंग पॉवर होती है। जब सर्जरी से बॉडी हील प्रोसेस में होती है, तो उस समय योनि से व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है। विशेषज्ञ आगे बताती हैं कि अगर व्हाइट डिस्चार्ज के साथ-साथ योनि में दर्द, जलन और अजीब-सी दुर्गंध आए, तो ऐसे में महिला को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ये सभी संकेत इंफेक्शन की ओर इशारा करते हैं। लेकिन, आपको यह पता होना चाहिए कि वजाइनल फ्लूइड के लिए सिर्फ बच्चेदानी जिम्मेदार नहीं होती है। सर्विक्स में मौजूद वजानइल ग्लैंड की मदद से भी योनि में चिपचिपापन बना रहता है। इससे योनि में नमी बनी रहती है, जिससे उसकी नेचुरल सफाई भी होती रहती है।

इसे भी पढ़ेंः बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद ब्लीडिंग क्यों होती है? जानें डॉक्टर से

व्हाइट डिस्चार्ज होने के अन्य कारण

White Discharge After Uterus Removal In HindiWhite Discharge After Uterus Removal In Hindi

बच्चेदानी के सर्जरी के अलावा भी व्हाइट डिस्चार्ज होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे-

  • हार्मोनल बदलावः बच्चेदानी की सर्जरी के बाद महिलाओं में हार्मोनल बदलाव देखे जा सकते हैं। ऐसे में व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है। अगर काफी ज्यादा मात्रा में व्हाइट डिस्चार्ज हो, तो बेहतर होगा कि आप एक बार डॉक्टर से मिलें।

इसे भी पढ़ेंः बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद बरतें ये 5 जरूरी सावधानियां, रिकवरी होगी तेज

  • यीस्ट इंफेक्शनः यीस्ट इंफेक्श्न होने के कारण भी महिला को व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है। ध्यान रखें कि यीस्ट इंफेक्शन होने पर थिक व्हाइट डिस्चार्ज होता है।
  • दवाईयों का असरः कई बार किसी दवा के प्रभाव के कारण भी महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है। अगर आप किसी तरह की दवा लंबे समय से लेर रही हैं, तो बेहतर होगा कि डॉक्टर से इस बारे में बात करें और शरीर में हो रहे अन्य बदलावों पर भी गौर करें।

निष्कर्ष- Conclusion

बच्चेदानी के ऑपरेशन के बाद महिलाओं को न सिर्फ व्हाइट डिस्चार्ज हो सकता है, बल्कि हल्की ब्लीडिंग भी हो सकती है। जैसे-जैसे समय बीतता जाता है, बॉडी हील होती जाती है ये सभी समस्याएं कम हो जाती हैं। अगर व्हाइट डिस्चार्ज में बदबू भी आए, तो डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है।

All Image Credit: Freepik

Read Next

→ क्या वाकई रोज शारीरिक संबंध बनाने से स्तनों का आकार बढ़ता है? एक्सपर्ट से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Meera Tagore

Health Journalist

मीरा टैगोर 2009 से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और पिछले 5 वर्षों से विशेष रूप से हेल्थ जर्नलिज्म पर काम कर रही हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealthमें सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। वह महिला स्वास्थ्य और यौन स्वास्थ्य जैसे संवेदनशील विषयों पर लिखती हैं और इनसे जुड़ी जानकारी को प्रमाणित स्रोतों और रिसर्च के आधार पर सटीक और सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। जिन विषयों में मेडिकल पुष्टि जरूरी होती है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी और OnlyMyHealth से पहले Image Reflection Centre, Haribhoomi और MyUpchar के साथ काम कर चुकी हैं।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 18, 2024 18:30 IST

    Modified By : Meera Tagore
  • Sep 18, 2024 18:30 IST

    Published By : Meera Tagore