Doctor Verified

पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा क्यों होती है कम? डॉक्टर से समझें

Why do girls have low hemoglobin in Hindi: हीमोग्लोबिन की मात्रा आमतौर पर आयरन की कमी के कारण होती है। लेकिन इस स्थिति को नजरअंदाज करना एनीमिया का कारण बन सकता है।
  • SHARE
  • FOLLOW
पुरुषों की तुलना में महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा क्यों होती है कम? डॉक्टर से समझें


Why do girls have low hemoglobin in Hindi: शरीर में पोषक तत्वों के साथ-साथ जरूरी मात्रा में हीमोग्लोबिन रहना भी बेहद जरूरी होता है। हीमोग्लोबिन की मात्रा आमतौर पर आयरन की कमी के कारण होती है। लेकिन इस स्थिति को नजरअंदाज करना एनीमिया का कारण बन सकता है। पुरुषों की तुलना में महिलाओं की शरीर में हीमोग्लोबिन थोड़ा कम होता है। इसके पीछे कई वजहें जिम्मेदार हो सकती हैं। हालांकि, आयरन से भरपूर डाइट लेने के साथ एक हेल्दी लाइफस्टाइल मेनटेन रखने से हीमोग्लोबिन बढ़ जाता है। आइये वृंदावन और नई दिल्ली स्थित मदर्स लैप आईवीएफ सेंटर की चिकित्सा निदेशक, स्त्री रोग और आईवीएफ विशेषज्ञ डॉ. शोभा गुप्ता से जानते हैं महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम क्यों होती है।

महिलाओं में हीमोग्लोबिन की मात्रा कम क्यों होती है?

महिलाओं में पुरुषों की तुलना में हीमोग्लोबिन कम होता है यह बात पूरी तरह सही है। बहुत सी महिलाओं को थकान और कमजोरी महसूस होती है और उन्हें पता भी नहीं होता है कि उनका हीमोग्लोबिन कम है। दरअसल, महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान हेवी ब्लीडिंग होती है, जिससे उनकी शरीर में ब्लड लॉस हो जाता है। हालांकि, समय के साथ-साथ यह बनता रहता है। बल्कि, नॉर्मल मेंस्ट्रुअल ब्लीडिंग में भी कई बार हीमोग्लोबिन कम हो जाता है। यही नहीं, इसके अलावा प्रेग्नेंसी के दौरान भी महिलाओं का हीमोग्लोबिन कम हो जाता है क्योंकि गर्भ में पल रहे भ्रूण के विकास के लिए आयरन की जरूरत पड़ती है। 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyank Mehta | Fitness Coach (@getsetfit)

महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम होने के अन्य कारण

  • महिलाओं में हीमोग्लोबिन कम होने के पीछे अन्य भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं।
  • किशोर अवस्था में लड़कियों को ऑक्सीजन और लाल रक्त कोशिकाओं की जरूरत पड़ती है, जिसमें भी कई बार हीमोग्लोबिन कम हो सकता है।
  • महिलाओं में हीमोग्लोबिन होने के पीछे कई बार अल्सर, कैंसर और आयरन की कमी के कारण भी हो सकता है।
  • कई बार क्रॉनिक किडनी डिजीज और बोन मैरो से जुड़ी समस्याओं के कारण भी हीमोग्लोबिन कम हो सकता है।

Read Next

नॉर्मल डिलीवरी के क्या फायदे-नुकसान हो सकते हैं? डॉक्टर से जानें

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version