Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Medically Reviewed by Neha Mohan Sinha , Clinical Nutrition and Dietetics

63 में भी यंग द‍िखते हैं जावेद जाफरी, बताए स्‍लो एज‍िंग के राज, बोले हेल्‍दी नाश्‍ता है मेरा सीक्रेट

63 साल की उम्र में भी जावेद जाफरी कैसे रहते हैं यंग और फिट? जानिए उनका एज-रिवर्सिंग ब्रेकफास्‍ट, घर का खाना, रोज का वर्कआउट, शराब-सिगरेट से दूरी और हेल्‍दी लाइफस्‍टाइल के सीक्रेट, जो बनाते हैं उन्‍हें सुपरफिट।

बॉलीवुड के मशहूर डांसर, एक्टर और कॉमेडियन जावेद जाफरी (Javed Jaaferi) 63 साल की उम्र में भी जिस एनर्जी और यंग लुक के साथ नजर आते हैं, वह हर किसी को हैरान कर देता है। हाल ही में उन्होंने और उनके बेटे और एक्‍टर मीजान जाफरी (Meezaan Jaaferi) ने अपनी फिटनेस और स्लो एजिंग का सीक्रेट शेयर किया, जिसमें सबसे बड़ा रोल उनके हेल्दी डाइट और ब्रेकफास्ट रूटीन का है। दोनों एक्‍टर ने अपनी यह जर्नी कामिया जानी के साथ शेयर की जो क‍ि प्रसिद्ध यूट्यूबर और कर्ली टेल्स की संस्थापक हैं। बातचीत के दौरान जावेद ने बताया क‍ि फिट रहने के लिए किसी जादू की जरूरत नहीं, बल्कि रोज की छोटी-छोटी हेल्दी आदतें ही सबसे बड़ा राज हैं। वे बाहर का खाना बिल्कुल नहीं खाते और केवल घर का बना भोजन ही पसंद करते हैं। इसके साथ ही वे धूम्रपान और अल्कोहल से पूरी तरह दूरी बनाए रखते हैं, जो उनके स्लो एजिंग का सबसे मजबूत आधार है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Curly Tales | A Fork Media Group Co. (@curly.tales)

दिन की शुरुआत होती है गुनगुने पानी से- Javed Jaaferi Starts His Day With Lukewarm Water

जावेद जाफरी बताते हैं कि वे सुबह उठते ही सबसे पहले गुनगुना पानी पीते हैं, जिससे शरीर डिटॉक्स होता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है। इसके बाद वे फल खाते हैं, जिसमें पपीता, सेब, एवोकाडो या केला शामिल होता है। Neha Sinha, Nutritionist At The Nutriwise Clinic, Lucknow ने बताया क‍ि ये सभी फल फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होते हैं, जो त्वचा को हेल्दी रखने और उम्र के असर को धीमा करने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या नाश्ता छोड़ने से बढ़ जाते हैं स्ट्रेस हार्मोन? जान लें डॉक्टर की सलाह

प्रोटीन से भरपूर नाश्ता है फिटनेस की कुंजी- Protein Rich Breakfast

actor-javed-fitness-routine

फलों के बाद जावेद जाफरी चार अंडे खाते हैं, जिन्हें वे उबालकर या हाफ फ्राई करके लेते हैं। अंडों के साथ वे नाचनी (रागी) की रोटी खाते हैं, जो कैल्शियम, फाइबर और आयरन से भरपूर होती है। यही वजह है कि उनका ब्रेकफास्ट न सिर्फ एनर्जी देता है, बल्कि मसल्स स्ट्रेंथ और हड्डियों के लिए भी फायदेमंद होता है।

रात में भीगे नट्स और ब्लूबेरी

जावेद जाफरी रात को भीगे हुए नट्स खाना नहीं भूलते, जिसमें अखरोट और बादाम शामिल होते हैं। इसके साथ वे ब्लूबेरी भी खाते हैं, जो एक सुपरफूड माना जाता है। Nutritionist, Neha Sinha ने बताया क‍ि ब्लूबेरी में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट एजिंग की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद करते हैं और त्वचा को अंदर से हेल्दी बनाते हैं।

यह भी पढ़ें- नाश्ता न करने से बढ़ता है हाई बीपी और हार्ट रिस्क? जानें एक्‍सपर्ट की राय

दोपहर में हल्का खाना

उनका मानना है कि जरूरत से ज्यादा खाना शरीर को थका देता है। इसलिए वे दोपहर में भारी खाना नहीं खाते, बल्कि केवल सलाद पर ही निर्भर रहते हैं। इससे पाचन ठीक रहता है और शरीर हल्का महसूस करता है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Naved Jafri (@navedjafri_boo)

मीजान जाफरी का फिटनेस रूटीन भी है प्रेरणादायक- Meezaan Jaaferi Fitness Routine

मीजान जाफरी ने भी खुलासा किया कि वे रोजाना कम से कम दो घंटे जिम में वर्कआउट करते हैं। उन्होंने बताया कि फिट और अनुशासन में रहने की सीख उन्हें अपने पिता जावेद जाफरी से ही मिली है। दोनों पिता-पुत्र की जोड़ी हाल ही में फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ में पहली बार साथ नजर आने वाली है।

यह भी पढ़ें- क्या सर्दी में रोज अंडा खा सकते हैं? जानें कितने अंडे खाना है सही

स्वाद और सेहत को साथ लेकर चल सकते हैं

हाल ही में कामिया जानी ने जावेद जाफरी के बांद्रा घर का दौरा किया। इस मौके पर जावेद और मीजान ने उन्हें घर का बना खाना खिलाया, जिसमें आलू गोश्त, दाल फ्राई और मोनाको चिकन शामिल था। यह मुलाकात इस बात की मिसाल है कि स्वाद और सेहत दोनों को साथ लेकर चला जा सकता है।

निष्कर्ष:

जावेद जाफरी की स्लो एजिंग का सबसे बड़ा राज है हेल्दी ब्रेकफास्ट, संतुलित डाइट, अनुशासित दिनचर्या, नियमित एक्सरसाइज और नशे से दूरी। यही वजह है कि 63 साल की उम्र में भी वे यंग, फिट और एनर्जेटिक नजर आते हैं। उनका जीवन हर उस व्यक्ति के लिए प्रेरणा है, जो उम्र को मात देकर फिट रहना चाहता है।

उम्‍मीद करते हैं कि‍ आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस लेख को शेयर करना न भूलें।

Article Credit: Curly Tales

Read Next

फाइबर सप्लीमेंट लेने से हो सकती है ये 5 स्वास्थ्य समस्याएं, जानें इसके नेचुरल सोर्स

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

Yashaswi Mathur

Yashaswi Mathur

Senior Sub Editor

यशस्वी माथुर पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं, जिनमें से करीब 8 साल उन्होंने हेल्थ जर्नलिज्म को दिए हैं। फिलहाल वह OnlyMyHealth में सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं। यहां वह स्वास्थ्य, महिला स्वास्थ्य, पोषण और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। यशस्वी की खासियत है जटिल मेडिकल विषयों और रिसर्च को आसान भाषा में समझाना, ताकि आम पाठक भी उन्हें आसानी से समझ सके। लेख तैयार करते समय वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की राय, मेडिकल रिसर्च और भरोसेमंद स्रोतों का ध्यान रखती हैं। जिन विषयों में मेडिकल वैरिफिकेशन जरूरी होता है, उन्हें प्रकाशित होने से पहले डॉक्टरों द्वारा रिव्यू किया जाता है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान अखबार से की थी। उस दौरान स्वास्थ्य से जुड़ी उनकी एक खोजी रिपोर्ट के बाद लखनऊ के KGMU स्थित क्वीन मेरी अस्पताल के गायनेकोलॉजी विभाग में व्यवस्थाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग को सुधारात्मक कदम उठाने पड़े। Editorial Policy: यशस्वी द्वारा लिखे गए सभी लेखों की हमारी संपादकीय टीम द्वारा तथ्य-जांच की जाती है और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा की जाती है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Dec 05, 2025 17:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 05, 2025 17:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 05, 2025 17:37 IST

    Modified By : Yashaswi Mathur
  • Dec 05, 2025 17:37 IST

    Published By : Yashaswi Mathur
    Reviewed By : Neha Mohan Sinha

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content