-1763647429845.webp)
सर्दियों में अंडे खाने का अपना ही मजा आता है। यह तरह-तरह के पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत माना जाता है, जैसे विटामिन ए, डी, ई और बी12। इसका सेवन करने से ब्रेन और आंखों के स्वास्थ्य में सुधार होता है, हार्ट हेल्थ बेहतर होती है और इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है। सर्दियों में कई लोग इसे अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या वाकई रोजाना अंडा खाना सही होता है? क्या रोज अंडा खाने से किसी तरह के स्वास्थ्य नुकसान तो नहीं है? आइए, जानते हैं इस बारे में Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी क्या बता रही हैं?
इस पेज पर:-
क्या सर्दियों में रोजाना अंडा खाना सेफ है?- Is It Bad To Eat Eggs Every Morning For Breakfast During Winter
-1763647768534.jpg)
सर्दियों में रोजाना अंडा खाना पूरी तरह सेफ है। इसका मतलब है कि आप बेझिझक इसका सेवन कर सकते हैं। दिव्या गांधी की मानें, तो इसका सेवन करने से स्वास्थ्य को कई बेहतरीन लाभ मिलते हैं। यह पोषक तत्वों से भरपूर है, इसका जिक्र हमने लेख के शुरुआत में भी किया है। वैसे तो इसे आप अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बना सकते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि जिन लोगों को कोलेस्ट्राॅल, डायबिटीज या कोई अन्य मेडिकल कंडीशन है, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। उन्हें अंडे को अपनी रेगुलर डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में अंडे खाने से मिलते कई गजब के फायदे, कई बीमारियों से होता है बचाव
रोजाना कितने अंडे खाएं?

एक दिन में आप एक से तीन अंडे तक खा सकते हैं। हालांकि, आप अंडा किस तरह पका रहे हैं और इसका सेवन कैसे कर रहे हैं, इन बातों को ध्यान में रखते हुए अंडे का सेवन करें। इसके अलावा, अंडों को हमेशा अपने बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाएं।
सर्दियों में रोजाना अंडे खाने के फायदे
विटामिन डी का स्रोतः आपको यह पता होगा कि विटामिन-डी पाने का मुख्य स्रोत है, धूप। सर्दियों में विटामिन-डी मिलना मुश्किल हो जाता है। इसलिए, डाइट में ऐसी चीजें शामिल करने की सलाह दी जाती है, जिसमें विटामिन-डी मौजूद हैं। अंडे में विटामिन-डी पाया जाता है। अगर आप रोजाना इसका सेवन करते हैं, तो इससे शरीर में विटामिन-डी की कमी नहीं होती है।
अन्य पोषक तत्वों से भरपूरः विटामिन-डी कई अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर है। इसमें विटामिन-बी और प्रोटीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी नहीं होती है, जिससे इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।
मसल्स को सपार्टः जब आप नियमित रूप से अंडे खाते हैं, तो इसकी जवह से मसल्स को भी सपोर्ट मिलता है। यही नहीं, अंडा खाने से ब्रेन फंक्शन में सुधार होता है और ओवर ऑल हेल्थ पर भी अच्छा असर पड़ता है।
इसे भी पढ़ें: सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए अंडे की जगह खाएं ये 5 चीजें, रहेंगे स्वस्थ
अंडा खाते वक्त रखें जरूरी बातों का ध्यान
- सर्दियों में रेगलुर अंडा खाना अच्छा होता है, लेकिन कुछ बातों को जहन में रखना जरूरी है, जैसे-
- जिन लोगों केा कोलेस्ट्राॅल की दिक्कत है, उन्हें अंडा सीमित मात्रा में ही खाना चाहिए। ऐसा न करने पर हार्ट हेल्थ से जुड़ी समस्या हो सकती है।
- अधपका अंडा खाना स्वास्थ्य के लिए सही नहीं होता है। खासकर, यह उन लोगों के लिए जिनकी इम्यूनिटी कमजोर है।
- अंडा में कई तरह के पोषक तत्व जरूर मिलते हैं, लेकिन यह अकेले आपके न्यूट्रिशन को कंप्लीट नहीं करता है। इसलिए, अंडे को अपने बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाएं।
- अगर किसी को अंडे से एलर्जी है, तो उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए। इससे स्वास्थ्य को नुकसान हो सकता है।
निष्कर्ष
अंडा सेहत के लिए फायदेमंद होता है। विशेषज्ञ भी इसे डाइट का हिस्सा बनाने की सलाह देते हैं। यह कई तरह के पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत भी माना जाता है। इसके बावजूद, इसे अपनी डाइट का हिस्सा बनाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें। साथ ही, ध्यान रखें कि अंडे की ओवर ईटिंग से भी सेहत को नुकसान हो सकता है।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
FAQ
सर्दियों में कितने अंडे खाने चाहिए?
आप सर्दियों में रोजाना दो अंडे खा सकते हैं। हालांकि, लंबे समय तक एक ही रूटीन अपनाने से बचें। बेहतर होगा कि कुछ-कुछ समय के अंतराल में गैप देकर रोजाना दो अंडों का सेवन कर सकते हैं।रोज अंडा खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है?
अंडा किसी बीमारी का इलाज नहीं है। हालांकि, यह प्रोटीन का अच्छा स्रोत है। इसका सेवन करने से मांसपेशियां रिपेयर होती हैं। यह हार्ट हेल्थ को भी बढ़ावा देता है। इसका सेवन करने से इम्यूनिटी भी बूस्ट होती है।कौन सा बेहतर है कच्चा अंडा या उबला अंडा?
कच्चा अंडा सबको नहीं खाना चाहिए, इससे सेहत बिगड़ सकती है। उबला हुआ अंडा खाना ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 20, 2025 19:41 IST
Published By : Meera Tagore