Is It Good To Eat Oats Daily In Breakfast: ब्रेकफास्ट दिन का पहला मील होता है। यह हमें दिनभर फिट और एक्टिव रहने में मदद करता है इसलिए यह हैवी और हेल्दी दोनों होना चाहिए। अगर आप ब्रेकफास्ट में तला-भूना या ज्यादा मसालेदार खाते हैं, तो इससे आपको ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है। लेकिन अगर नाश्ते में कुछ हेल्दी खाया जाए, तो इससे दिनभर एक्टिव रहने में मदद मिलती है। कुछ लोग नाश्ते में रोज ओट्स खाना पसंद करते हैं। इसके सेवन के बाद काफी देर तक भूख नहीं लगती है और यह वेट लॉस व वेट गेन दोनों में ही मदद करता है। कुछ लोग नाश्ते में रोज ओट्स खाना पसंद करते हैं। लेकिन क्या नाश्ते में रोज ओट्स खाना सेफ होता है? क्या इसके सेवन से सेहत को नुकसान हो सकता है? इन प्रश्नों के उत्तर जानने के लिए हमने ग्रेटर नोएडा स्थित यथार्थ हॉस्पिटल के डिपार्टमेंट ऑफ न्यूट्रिशन एंड हेल्थ के हेड डॉ किरन सोनी से बात की।
क्या नाश्ते में रोज ओट्स खाना सेफ होता है? Can we eat oats Daily in the morning
एक्सपर्ट के मुताबिक नाश्ते में रोज ओट्स खाना पूरी तरह सेफ है। अगर आप इसे बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बनाते हैं, तो ओट्स रोज खाना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है, जिससे आपको बार-बार फूड क्रेविंग नहीं होगी। ओट्स पचने में काफी समय लेता है। इसलिए जिन लोगों को पाचन से जुड़ी समस्याएं रहती हैं उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें- किन लोगों को ओट्स नहीं खाना चाहिए? जानें एक्सपर्ट से
नाश्ते में रोज ओट्स खाना कैसे फायदेमंद है?
ओट्स में फाइबर, विटामिन्स और कई मिनरल्स मौजूद होते हैं। इसलिए दिन की शुरुआत इसके सेवन से करना एक अच्छा विकल्प है। ओट्स में सॉल्युबल फाइबर यानी बीटा ग्लूकन मौजूद होता है जिससे डाइजेशन में मदद मिलती है। इसके सेवन से बॉवेल मूवमेंट बेहतर होता है और कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन रहता है। ओट्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है जिससे ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखने में मदद मिलती है। इसके सेवन से काफी देर तक भूख नहीं लगती है और अनहेल्दी स्नैकिंग की संभावना कम हो जाती है।
ओट्स को बैलेंस्ड मील कैसे बनाएं?
ओट्स को बैलेंस्ड मील बनाने के लिए ओटमील में फ्रेश फ्रूट्स, नट्स, सीड्स और योगट एड करें। इससे इसमें प्रोटीन, हेल्दी फैट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स की मात्रा बढ़ जाती है। लेकिन ध्यान रखें कि आप इसे ओवरईट न करें। ओट्स में प्रिजर्वेटिव्स और चीनी एड मन करें। क्योंकि इससे यह फायदे के बजाय नुकसानदायक हो सकता है।
इसे भी पढ़ें- वर्किंग लोगों के लिए हेल्दी हैं ये 5 ईजी ब्रेकफास्ट ऑप्शन, झटपट कर सकते हैं तैयार
लेख में हमने जाना नाश्ते में रोज ओट्स खाना फायदेमंद है। लेकिन जो लोग रोज किसी स्वास्थ्य समस्या के लिए दवा लेते हैं, उन्हें एक्सपर्ट की सलाह पर ही इसका सेवन करना चाहिए।