Oats Benefits in Hindi: अधिकतर लोग नाश्ते में ओट्स का सेवन करते हैं। फिट और हेल्दी रहने के लिए कई हेल्थ एक्सपर्ट्स नाश्ते में ओट्स खाने की सलाह देते हैं। ओट्स वजन घटाने में मदद (Oats for Weight Loss) करता है। वहीं, अगर ओट्स का सेवन ड्राई फ्रूट्स या दूध के साथ किया जाए, तो इससे वेट गेन में भी मदद मिल सकती है। आपको बता दें कि ओट्स हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ओट्स में फाइबर पाया जाता है, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल रखने में मदद करता है। आपको बता दें कि ओट्स में मैंगनीज, कॉपर, बायोटिन और विटामिन ए जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। स्वस्थ रहने के लिए आप भी ओट्स का सेवन कर सकते हैं। वैसे तो ओट्स का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। आप ब्रेकफास्ट, लंच या फिर डिनर में भी ओट्स का सेवन कर सकते हैं। क्या खाली पेट ओट्स खा सकते हैं? आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं-
क्या खाली पेट ओट्स खा सकते हैं?
डॉ. सुगीता मुटरेजा बताती हैं, 'ओट्स हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। ओट्स विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर होते हैं। आप भी अपनी डाइट में ओट्स शामिल कर सकते हैं। अगर बात की जाए, क्या खाली पेट ओट्स खा सकते हैं, तो इसका जबाव है, हां। खाली पेट ओट्स खा सकते हैं। खाली पेट ओट्स खाना सेहत के लिए अच्छा (Khali Pet Oats Khane ke Fayde) होता है। दरअसल, जब खाली पेट ओट्स खाए जाते हैं, तो शरीर ओट्स में मौजूद सभी पोषक तत्वों को आसानी से अवशोषित कर लेता है। इसमें फाइबर भी होता है, जो सेहत के लिए जरूरी होता है।'
डॉ. सुगीता आगे बताती हैं कि आप खाली पेट ओट्स (Khali Pet Oats) खा सकते हैं। इसमें फाइबर अधिक होता है। हालांकि, आपको सिंपल ओट्स खाने चाहिए। इंस्टेंट ओट्स खाने से परहेज करें। आप नमक या फिर मीठे ओट्स बनाकर खा सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- वजन बढ़ाने के लिए इन 4 तरीकों से करें ओट्स का सेवन, होगा जबरदस्त फायदा
खाली पेट ओट्स कैसे खाएं?- How to Eat Oats on an Empty Stomach in Hindi
- खाली पेट कई तरह से ओट्स का सेवन किया जा सकता है।
- आप खाली पेट ओट्स का चीला बनाकर खा सकते हैं।
- खाली पेट ओट्स का दलिया खाना भी फायदेमंद होता है।
- ओट्स की इडली हेल्थ के लिए फायदेमंद होती है। आप रोज नाश्ते में इसका सेवन कर सकते हैं।
- ओट्स की खीर भी खाली पेट खाई जा सकती है।
- इसके अलावा, खाली पेट ओट्स का शेक पीना भी बेहद फायदेमंद होता है।
इन बातों का रखें ध्यान
वैसे तो आप खाली पेट ओट्स का सेवन कर सकते हैं। लेकिन आपको अधिक मात्रा में ओट्स खाने से बचना चाहिए। अधिक ओट्स खाने से हेल्थ को नुकसान भी पहुंच सकता है।
- छोटे बच्चों को ज्यादा ओट्स खिलाने से परहेज करना चाहिए।
- अगर आपका वजन कम है, तो भी अधिक मात्रा में ओट्स का सेवन करने से बचें।
- ओट्स का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है।
- इसे ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर आदि में लिया जा सकता है।
क्या खाली पेट ओट्स खा सकते हैं? जी हां, खाली पेट ओट्स खा सकते हैं। खाली पेट ओट्स खाने से सेहत को कई लाभ मिलते हैं। यह पाचन के लिए भी फायदेमंद होता है।