Fruits Not To Eat On Empty Stomach In Hindi: फलों का सेवन करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी होता है। फलों में कई तरह के न्यूट्रिएंट्स होते हैं, जो हमारी इम्यूनिटी को बूस्ट करते हैं, हमें बार-बार बीमार होने से रोकते हैं। यहां तक कि भविष्य में होने वाले स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के जोखिम को भी कम करते हैं। विशेषज्ञों की मानें, तो ज्यादातर लोगों को मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए। मौसम के अनुसार मिलने वाले हर फल की अपनी खासियत होती है, जो हमारी शरीर की बुनियादी जरूरतों को पूरा करता है। उदाहरण स्वरूप समझें- गर्मियों के दिनों में मिलने वाला तरबूज 90 फीसदी पानी से भरपूर होता है। गर्मी में इसका सेवन करने से बॉडी हाइड्रेट रहती है। इसका साफ मतलब है कि फल हमारे लिए बहुत उपयोगी है। मगर क्या आप जानते हैं कि कुछ फलों का सेवन हमें खाली पेट नहीं करना चाहिए। इससे फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है। आइए, जानते हैं कि खाली पेट कौन-से फल न खाएं। इस संबंध में हमने Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से बात की। (Kaun Se Fal Khali Pet Nahi Khana Chahiye)-
खाली पेट कौन-से फल नहीं खाने चाहिए- Fruits To Avoid On Empty Stomach In Hindi
खाली पेट न खाएं केला
आमतौर पर केले को हेल्दी फलों में शामिल किया जाता है। यह इंस्टेंट वजन बढ़ो के लिए जाना जाता है। इसमें पोटैशियम काफी मात्रा में पाई जाती है। यही कारण है कि छोटे बच्चों को केला खिलाने की सलाह दी जाती है। लेकिन, यह एक ऐसा फल है, जिसे खाली पेट नहीं खाना चाहिए। ऐसा इसलिए, क्यांकि केला खाने से ब्लड शुगर का स्तर स्पाइक कर सकता है। इसका मतलब है कि खाली पेट केला खाने से ब्लड शुगर का स्तर फ्लक्चुएट हो सकता है और यह पाचन संबंधी समस्या का कारण भी बन सकता है। यही नहीं, खाली पेट केला खाने से हार्ट संबंधी बीमारियों के होने का रिस्क भी बढ़ जाता है।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट क्या पीना चाहिए? एक्सपर्ट से जानें 7 ड्रिंक्स, जिनसे होगी दिन की अच्छी शुरुआत
खाली पेट न खाएं अनानास
अनानास भी पोषक तत्वों से भरपूर फल है। लेकिन, खाली पेट इसका सेवन करने से कई लोगों को नुकसान हो सकता है। इसकी वजह से पाचन तंत्र बिगड़ सकता है। यह फल हाई एसिडिटी का कारण बन सकता है। इसमें ब्रोमिलेन नाम का एंजाइम होता है और इसमें फाइबर कंटेंट भी पाया जाता है। खाली पेट इसका सेवन करने से सीने में जलन और पेट में इरिटेशन हो सकती है।
खाली पेट न खाएं तरबूज
गर्मियों के दिनों में हर कोई तरबूज खाना पसंद करता है। इसमें काफी ज्यादा मात्रा में पानी होता है। पानी होने की वजह से यह बॉडी को हाइड्रेट रखता है। लेकिन, इसमें शुगर कंटेंट भी काफी ज्यादा पाया जाता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि आप इसे खाली पेट खाने की भूल कभी न करें। खाली पेट तरबूज खाने से ब्लड शुगर स्पाइक कर सकता है और पाचन संबंधी परेशनी ट्रिगर हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- सुबह खाली पेट पिएं अजवाइन का पानी, सेहत को मिलेंगे ये 5 जबरदस्त फायदे
खाली पेट न खाएं नींबू
हालांकि, यह सच है कि कई लोग सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिक्स करके पीना पसंद करत हैं। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है और पूरा दिन एनर्जी भी बनी रहती है। लेकिन, यह हाई एसिडिटी का कारण बन सकता है। इसमें शुगर कंटेंट भी काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है, इसलिए इसका सेवन सबके लिए फायदेमंद नहीं होता है। इससे हार्ट बर्न और अपच की समस्या भी हो सकती है।
खाली पेट न खाएं नाशपाती
नाशपाती स्वादिष्ट फलों में से एक है। यह पोषक तत्वों से भरपूर है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि इसमें फाइबर बहुत ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसलिए, जब आप इसे खाली पेट खाते हैं, तो इसकी वजह से स्टमक लाइनिंग पर बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में पाचन क्षमता कमजोर हो जाती है। इसमें एसिडिक तत्व भी होते हैं, जिससे इसे खाली खाने से पेट में एसिडिटी बनने लगती है यानी एसिड रिफ्लक्स की दिक्कत भी हो सकती है।
All Image Credit: Freepik
FAQ
सुबह उठकर सबसे पहले क्या खाना चाहिए?
सुबह उठकर सबसे पहले आप गुनगनु नींबू पानी पी सकते हैं। इससे वेट लॉस में मदद मिलती है। इसके अलावा, भीगे हुए ड्राई फ्रूट्स या अन्य फल खाना फायदेमंद हो सकता है। हां, अगर आपकोई बीमारी है, तो बेहतर होगा कि इस संबंध में आप एक्सपर्ट राय ले लें।सुबह खाली पेट संतरा खाने से क्या होता है?
संतरा अच्छे फलों में से एक है। इसमें काफी मात्रा में विटामिन-सी पाया जात है। इससे बॉडी डिटॉक्स होती है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है। आमतौर पर इसे एक मील के बाद खाने की सलाह दी जाती है।पेट के लिए सबसे बढ़िया फल कौन सा है?
यूं तो सभी फल अच्छे होते हैं। हां, आप उन्हें कब और कैसे खा रहे हैं, यह बात मायने रखती है। बहरहाल, आप तरबूज, अनानास, चेरी जैसे फलों को अपने बैलेंस्ड डाइट का हिस्सा बना सकते हैं। ये पेट के लिए अच्छे माने जाते हैं।
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Oct 04, 2025 06:00 IST
Published By : Meera Tagore