
Benefits Of Drinking Oatmeal Water In Hindi: ओट्स सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। ओट्स में विटामिन ए, विटामिन बी, प्रोटीन, कैल्शियम, जिंक, मैग्नीशियम, आयरन, पोटेशियम, फाइबर, आदि पोषक तत्व पाए जाते हैं। वजन कम करने से लेकर पाचन संबधी समस्याओं को दूर करने तक में ओट्स बहुत लाभकारी माना जाता है। अधिकतर लोग ब्रेकफास्ट में दूध वाला ओट्स खाना पसंद करते हैं। कई लोग ओट्स को सब्जियों और मसालों के साथ पकाकर भी खाते हैं। लेकिन आप चाहें तो ओट्स का पानी भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ओट्स का पानी पीने से सेहत को कई बेहतरीन लाभ मिल सकते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की कई समस्याओं को दूर हो सकती हैं। तो आइए, जानते हैं ओट्स का पानी पीने के फायदे (Oats Ka Pani Peene Ke Fayde) और इसे बनाने का तरीका -
ओट्स का पानी पीने के फायदे - Benefits Of Drinking Oatmeal Water In Hindi
शरीर को डिटॉक्स करता है
ओट्स का पानी एक बेहतरीन डिटॉक्स ड्रिंक साबित हो सकता है। सुबह खाली पेट ओट्स का पानी पीने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाते हैं। ओट्स का पानी पीने से शरीर हाइड्रेटेड रहता है।
वजन घटाने में मददगार
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ओट्स का पानी शामिल कर सकते हैं। यह बैली फैट को कम करने में भी मददगार होता है। ओट्स के पानी में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखता है। सुबह खाली पेट ओट्स के पानी का सेवन करने से भूख कंट्रोल होती है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
कोलेस्ट्रॉल कम करता है
ओट्स का पानी दिल को स्वस्थ रखने में फायदेमंद साबित हो सकता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि ओट्स का पानी शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (एचडीएल) को बेहतर बनाने में मदद कर सकता है। इसके साथ ही, यह खराब कोलेस्ट्रॉल (एलडीएल) को कम करता है। इसके नियमित सेवन से दिल की बीमारियों का जोखिम कम हो सकता है।
इसे भी पढ़ें: रातभर दूध में भिगोकर रखें ओट्स, सुबह इसे खाने से मिलेंगे कई फायदे
पाचन तंत्र को मजबूत बनाए
ओट्स के पानी का सेवन करने से पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है। इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो पाचन को बढ़ावा दे सकता है। यह मल त्याग की प्रक्रिया को आसान बनाता है, जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है। इसके साथ ही, यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याओं में लाभ हो सकता है।
ब्लड शुगर लेवल नियंत्रित रखे
डायबिटीज रोगियों के लिए ओट्स का पानी लाभकारी हो सकता है। इसमें फाइबर प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो इंसुलिन स्पाइक को रोकता है। ओट्स के पानी का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। अगर आपको डायबिटीज है, तो आप डॉक्टर की सलाह पर ओट्स का पानी डाइट में शामिल कर सकते हैं।
इसे भी पढ़ें: सेहत के लिए बादाम दूध और ओट्स खाने के फायदे
ओट्स का पानी कैसे बनाएं - How To Make Oatmeal Water In Hindi
- ओट्स का पानी बनाने के लिए दो गिलास पानी में आधा कटोरी ओट्स को रातभर के लिए भिगोकर रख दें।
- फिर सुबह इसे पानी समेत मिक्सी में डालकर अच्छी तरह ब्लेंड कर लें।
- इसके बाद गिलास में निकालकर उसमें शहद और दालचीनी पाउडर मिलाएं।
- रोजाना खाली पेट इसका सेवन करने से आपको बहुत लाभ मिलेगा।