समय के साथ लोगों की लाइफस्टाइल में कई तरह के बदलाव आए हैं। लोग ग्रामीण इलाकों से निकलकर शहरी माहौल में रहना शुरु कर रहे हैं। ऐसे में उनके शरीर को कई पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। जिसे पूरा करने के लिए अधिकतर लोग प्रोटीन शेक को डाइट का हिस्सा बनाते हैं। प्रोटीन शेक आपकी रोजाना आवश्यकता को पूरा करने में मदद करता है। साथ ही, कसरत के दौरान मसल्स ब्रेकआउट को दोबारा रिपेयर करने में मुख्य भूमिका निभाता है। लेकिन, कई बार लोगों के मन में सवाल उठता है कि क्या नाश्ते में प्रोटीन शेक को शामिल (is it safe to drink protein shake in morning diet) करना सही है? इस लेख में मणिपाल अस्पताल बाणेर पुणे की सीनियर डाइटिशियन प्रियंका प्रणय बांदल से जानते हैं कि प्रोटीन शेक को नाश्ते में लेना सही है या गलत?
क्या प्रोटीन शेक को नाश्ते में लिया जा सकता है? - Is It a Good Idea to Drink a Protein Shake for Breakfast?
प्रोटीन शेक एक हेल्दी ड्रिंक है, जो प्रोटीन पाउडर को पानी, दूध, या अन्य तरल पदार्थों में मिलाकर तैयार किया जाता है। इसके पाउडर में आमतौर पर प्रोटीन विभिन्न स्रोतों से प्राप्त किया जाता है। जिसमें आप Whey, केसिन, सोया, या पौधों पर आधारित प्रोटीन जैसे मटर या हेम्प को शामिल कर सकते हैं। कई प्रोटीन शेक में अतिरिक्त विटामिन, मिनरल्स, मिठास, और फ्लेवरिंग भी मिलाए जाते हैं। सुबह के नाश्ते में आपको संतुलित आहार का सेवन करना चाहिए। ऐसे में आप केवल प्रोटीन शेक के सहारे नहीं रह सकते हैं। प्रोटीन शेक के अलावा आप सुबह के नाश्ते में सभी पौष्टिक चीजों का सेवन करें। इससे आपको पूरा दिन एनर्जी बनी रहेगी। एक्सपर्ट्स के अनुसार प्रोटीन यदि आप पाउडर या अन्य रूप में लेते हैं तो इसे सीमित मात्रा में सेवन करें। अधिक प्रोटीन के सेवन से आपको कई किडनी से जुड़ी समस्या का जोखिम हो सकता है। इसके अलावा, यह डिहाईड्रेशन और पोषक तत्वों के अवशोषण में भी गड़बड़ी की वजह बन सकता है।
नाश्ते में सीमित मात्रा में प्रोटीन शेख लेने के फायदे- Benefits Of Taking Protein Shake in Morning Diet In Hindi
मांसपेशियों को रिपेयर करने में सहायक - Support Your Muscles Growth
प्रोटीन मांसपेशियों को रिपेयर और ग्रोथ के लिए आवश्यक होता है, इसलिए प्रोटीन शेक एथलीट्स लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। सुबह के समय प्रोटीन युक्त नाश्ता मांसपेशियों को बनाए रखने में मदद कर सकता है, खासकर अगर आप सुबह कसरत करते हैं या मांसपेशियों की ग्रोथ (Muscles Growth) का प्रयास कर रहे हैं।
भूख को नियंत्रित करें - Control Your Appetite
प्रोटीन आपकी भूख को कंट्रोल करने में मदद करता है। इससे आपकी दिन में बार-बार खाने की संभावना कम हो जाती है। नाश्ते में प्रोटीन शेक पीने से आपको जल्द भूख नहीं लगती है। जिसकी वजह आपको बाहर का खाना (जंक फूड - Junk Food) खाने की आवश्यकता नहीं होती है।
पोषण आवश्यकताओं को करें पूरा - Customizable Nutrition
प्रोटीन शेक को अपनी पोषण आवश्यकताओं के अनुसार बना सकते हैं। आप इसमें फल, सब्जियां, नट्स, सीड्स या अन्य सप्लीमेंट्स मिला सकते हैं, जिससे इसके पोषण तत्व बढ़ जाते हैं। इस प्रोटीन शेक से आपको प्रोटीन के साथ फाइबर (Fiber), हेल्दी फैट (Healthy Fat) और आवश्यक विटामिन और मिनरल्स भी मिलते हैं।
इसे भी पढ़ें : नाश्ते में हाई प्रोटीन लेना क्यों जरूरी है? एक्सपर्ट से जानें कारण
Best Time To Drink Protein Shake: प्रोटीन शेक को आप सुबह के नाश्ते में ले सकते हैं। लेकिन, इसे लेते समय आप डाइट में अन्य पोषक तत्वों का भी पूरा ध्यान दें। शरीर को केवल प्रोटीन की आवश्यक नहीं होती है, उसे अन्य पोषक तत्व भी नियमित रूप से चाहिए होते हैं। डाइट में किसी भी तरह के बदलाव से पहले आप डॉक्टर या डाइटिशियन की सलाह अवश्य लें।