-1763643287295.webp)
Fake Ghee Side Effects: हाल ही में आपने न्यूज सुनी होगी कि लोग बाजार में जानवरों की चर्बी से बना घी बेच रहे हैं। लोग इसे असली घी के नाम पर धड़ल्ले से खरीद रहे हैं। इसमें कोई दो राय नहीं है कि घी स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी है। इससे पाचन क्षमता में सुधार होता है, इम्यूनिटी बूस्ट होती है और इसमें कई तरह के विटामिंस पाए जाते हैं, जो ओवर आॅल हेल्थ के लिए अच्छे हैं। यही कारण है कि लोग बिना सोचे-समझे किसी भी ब्रांड का घी खरीद लेते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि अगर आपने जाने-अनजाने लंबे समय तक नकली घी लिया, तो स्वास्थ्य पर इसका क्या असर पड़ सकता है? आइए, Divya Gandhi's Diet & Nutrition Clinic की डायटिशियन और न्यूट्रिशनिस्ट दिव्या गांधी से जानते हैं इस बारे में सभी जरूरी बातें।
इस पेज पर:-
कैसे पहचानें नकली घी- How To Identify Fake Ghee
-1763643788627.jpg)
दिव्या गांधी के अनुसार, शुद्ध घी पिघलने पर गहरा सुनरहा और डार्क गोल्डन कलर का हो जाता है। इससे बहुत अच्छी खुशबू आती है। वहीं, मिलावटी या नकली घी की बात करें, तो इसमें न सिर्फ घी पिघलने में अधिक समय लेता है, बल्कि यह पिघलने पर लाइफ येलो हो जाता है। इसी संकेत से आप समझ सकते हैं कि घी असली है या नहीं।
इसे भी पढ़ें: कहीं आप तो नहीं खा रहे मिलावटी घी? जानें इसके नुकसान और पहचान के तरीके
नकली घी खाने के नुकसान- Disadvantages Of Eating Fake Ghee

1. हार्ट प्राॅब्लम
अगर कोई व्यक्ति लंबे समय से नकली घी का सेवन कर रहा है, तो इसकी वजह से हार्ट संबंधी समस्या हो सकती है। असल में, इस तरह के घी में बैड कोलेस्ट्राॅल और ट्रांस फैट्स होता है। इस तरह की चीजों का सेवन करने से हाई ब्लड प्रेशर और हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ यह भी बताते हैं कि बैड कोलेस्ट्राॅल बढ़ना और गुड कोलेस्ट्राॅल घटना किसी भी मायने में सही नहीं है। इससे सीरियस हेल्थ इश्यूज हो सकते हैं।
2. पाचन संबंधी समस्या
-1763643828595.jpg)
आपने सुना होगा कि घी का सेवन करने से पाचन संबंधी समस्याएं दूर रहती हैं। वहीं, अगर आप अनजाने में नकली घी का सेवन करते हैं, तो इसकी वजह से पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। असल में, नकली घी पचने में दिक्कत करती है, पेट की लाइनिंग में इरिटेशन पैदा करती है, जिससे ब्लोटिंग, गैस और कब्ज जैसी समस्याएं ट्रिगर हो सकती हैं।
3. शरीर में टाॅक्सिंस का बनना
नकली घी नैचुरल नहीं होते हैं। इन्हें बनाने के लिए किस तरह के प्रोडक्ट और केमिकल का यूज किया जाता है, इसकी जानकारी आमतौर पर ग्राहकों को नहीं होती है। अनजाने में घी के जरिए हार्मफुल रसायनों का सेवन करने से शरीर में टाॅक्सिंस बनने लगते हैं। ये टाॅक्सिंस किडनी और लिवर जैसे अहम अंगों को प्रभावित करते हैं।
इसे भी पढ़ें: आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी चीजें? डायटीशियन स्वाती बाथवाल से जानें फूड्स में मिलावट जांचने के आसान तरीके
4. वजन का बढ़ना
नकली घी का सेवन करने से वजन तेजी से बढ़ सकता है। ध्यान रखें कि मोटापा एक तरह का क्राॅनिक काॅम्प्लेक्स डिजीज है। डब्लूएचओ भी इसक बात की पुष्टि करता है। इसलिए, आप जब भी घी खरीदें, तो असली ही खरीदें। नकली घी में मौजूद बैड कोलेस्ट्राॅल आपके वजन को तेजी से बढ़ा सकता है। इसमें पोषक तत्वों की भी कमी होती है।
5. स्किन से जुड़ी परेशानी
नकली घी का सेवन करने की वजह से त्वचा संबंधी कई समस्याएं ट्रिगर हो जाती हैं। इसमें स्किन रैशेज, एक्ने, एलर्जी जैसी परेशानियां शामिल हैं। यही नहीं, नकली घी का सेवन करने से बाॅडी में इंफ्लेमेशन बढ़ जाता है, जिससे चेहरे पर कील-मुंहासे हो जाते हैं। इससे त्वचा डल नजर आती है और इचिंग भी बढ़ सकती है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर, कहने की बात ये है कि जब भी घी खरीदें, कोशिश करें कि शुद्ध घी ही खरीदें। नकली घी आपके स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है। यहां तक कि इसकी वजह से गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिसमें हार्ट प्राॅब्लम, मोटापा सब शामिल हैं।
All Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version
Nov 20, 2025 18:36 IST
Published By : Meera Tagore