How To Identify Real And Fake Tea Leaves: भारत में चाय के शौकीन लोगों की कमी नहीं है। यही कारण है कि देश के हर हिस्से में गली, नुक्कड़, चौराहे पर चाय की दुकानें मिल जाएंगी। चाय की चुस्की और चर्चा का दौर तो पुराने जमाने से चला आ रहा है। ऐसा माना जाता है कि भारत में पानी के बाद चाय दूसरी सबसे ज्यादा पी जाने वाली ड्रिंक है। ज्यादातर लोगों के दिन की शुरूआत ही चाय से होती है। गम हो या खुशी हर मौके पर लोग चाय का सहारा लेते हैं। चाय पीने से शरीर को कई तरह के फायदे और नुकसान दोनों ही होते हैं। मार्केट में जिस चीज की डिमांड ज्यादा होती है, उससे जुड़े नकली प्रोडक्टस भी उतनी ही तेजी से मिलने लगते हैं। आइए इस लेख में विस्तार से जानते हैं, असली और नकली चायपत्ती की पहचान कैसे करें?
असली और नकली चायपत्ती की पहचान कैसे करें?- How To Identify Real And Fake Tea Leaves in Hindi
बाजार में कई प्रकार की चाय मिलती है। काला बाजारी के चक्कर में आप असली और नकली चीजों की पहचान नहीं कर पाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है, नकली चायपत्ती से बनी चाय का सेवन करने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंच सकते हैं। आरोग्यं हेल्थ सेंटर के क्लीनिकल डाइटिशियन डॉ वीडी त्रिपाठी कहते हैं, "असली और नकली चायपत्ती दोनों दिखने में एक जैसी ही लगती हैं। यही कारण है कि लोग आसानी से इसकी पहचान नहीं कर पाते हैं। नकली चायपत्ती का सेवन करने से शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचता है।"
इसे भी पढ़ें: Fact Check: क्या चाय में पानी मिलाकर पीने से दस्त ठीक होता है? डॉक्टर से जानें जवाब
असली और नकली चायपत्ती की पहचान करने के लिए ये तरीका अपनाएं-
टॉप स्टोरीज़
पत्तियों के रंग से करें पहचान
चायपत्ती के रंग से आप असली और नकली चायपत्ती की पहचान कर सकते हैं। असली चायपत्ती का रंग बिल्कुल हरा, लाल और काला होता है। नकली चायपत्ती में ये रंग हल्का कम या धुंधला हो सकता है।
खुशबू से करें पहचान
असली चाय की पत्तियों में एक विशेष खुशबू होती है। आपको इस खुशबू को महसूस करने के लिए अपनी नाक को पत्तियों के पास ले जाना चाहिए। अगर खुशबू तेज और स्वादिष्ट है, तो असली चाय हो सकती है।
पानी की सहायता से करें पहचान
मिलावटी चायपत्ती में रंग बाहर से मिलाया जाता है। इसकी पहचान करने के लिए आप पानी में चायपत्ती डालें। अगर चायपत्ती से कोई और रंग छूट रहा है, तो समझें चायपत्ती नकली है।
इसे भी पढ़ें: डायबिटीज में रोज पिएं मशरूम की चाय, तेजी से कम होगा ब्लड शुगर
नकली चायपत्ती का सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। आप ऊपर बताए गए तरीकों से असली और नकली चायपत्ती की पहचान कर सकते हैं। चाय का बहुत ज्यादा सेवन भी शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। किसी भी बीमारी या समस्या में इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
(Image Courtesy: Freepik.com)