Fri Sep 11, 2026 | 08:23 PM IST

Doctor Verified

Fact Check: क्या चाय में पानी मिलाकर पीने से दस्त ठीक होता है? डॉक्टर से जानें जवाब

Does Drinking Tea With Water Helps in Diarrhea: क्या दस्त और डायरिया को रोकने के लिए चाय में पानी मिलाकर पीना चाहिए? जानें डॉक्टर की राय।

Does Drinking Tea With Water Helps in Diarrhea: खानपान में गड़बड़ी और इन्फेक्शन की वजह से डायरिया और दस्त की समस्या हो सकती है। दस्त और डायरिया की वजह से आपका शरीर बहुत कमजोर हो जाता है। इसकी वजह से शरीर में पानी के कमी भी हो जाती है। डायरिया या दस्त लगने पर सबसे पहले लोग घरेलू नुस्खों को आजमाते हैं। पुराने जमाने में लोग ज्यादातर समस्याओं का इलाज पारंपरिक तरीके से करते थे, लेकिन अब न तो लोगों का खानपान वैसा है और न ही जीवनशैली उतनी ठीक है। इसकी वजह से घरेलू नुस्खों से भी लोगों को कोई फायदा नहीं मिलता है। दस्त या डायरिया की समस्या में लोग चाय में पानी डालकर पीने की सलाह देते हैं। कुछ लोग तो दस्त या पेचिस को रोकने के लिए चाय में बर्फ के गोले डाल देते हैं। लेकिन सवाल यह है कि क्या वाकई इसका सेवन करने से दस्त रोकने में फायदा मिलता है या इसके नुकसान भी हो सकते हैं। 

सेहत और खानपान से जुड़ी ऐसी बातों की सच्चाई बताने के लिए हम 'धोखा या हकीकत' नाम से एक सीरीज चला रहे हैं। इसके तहत हम आपको ऐसी ही बातों की सच्चाई डॉक्टर या एक्सपर्ट के जरिए देने की कोशिश कर रहे हैं। ओनलीमायहेल्थ की स्पेशल Fact Check सीरीज 'धोखा या हकीकत' में आइए जानते हैं, क्या वाकई चाय में चीनी मिलाकर पीने से दस्त या डायरिया रोकने में फायदा मिलता है?

क्या चाय में पानी मिलाकर पीने से दस्त ठीक होता है?- Does Drinking Tea With Water Helps in Diarrhea in Hindi

वैसे तो दस्त, डायरिया या पेचिस की परेशानी होने पर आपको डॉक्टर की सलाह लेकर खानपान का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। लेकिन आज भी तमाम लोग दस्त रोकने या पेचिस जैसी परेशानी से छुटकारा पाने के लिए आधा गिलास चाय में आधा पानी मिलाकर पीते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ऐसा करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। बाबू ईश्वर शरण हॉस्पिटल के सीनियर फिजिशियन डॉ. समीर कहते हैं कि, "दस्त, पेचिस या डायरिया जैसी समस्या सिर्फ खानपान में गड़बड़ी से ही नही होती है। इसके लिए कई अन्य कारण भी जिम्मेदार हो सकते हैं। इसलिए इन परेशानियों में बिना डॉक्टर की सलाह के किसी भी तरह के पारंपरिक और घरेलू उपचार को अपनाने से बचना चाहिए।" लंबे समय तक दस्त बनी रहने के कारण आपको दूसरी समस्याएं भी हो सकती हैं।

Does Drinking Tea With Water Helps in Diarrhea

इसे भी पढ़ें: डायरिया, लूज मोशन (दस्त) और पेचिश कैसे हैं एक दूसरे से अलग? डॉक्टर से जानें अंतर और इन्हें ठीक करने के उपाय

दस्त या डायरिया में ध्यान रखें ये बातें

दस्त और डायरिया की समस्या में आपके शरीर में पानी की कमी हो जाती है। इस स्थिति से बचने के लिए आपको चीनी और नमक वाले पानी का सेवन करना चाहिए। इससे शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स का स्तर बना रहता है और कमजोरी नहीं होती है। इसके अलावा नींबू पानी का सेवन भी दस्त में फायदेमंद माना जाता है। दस्त के साथ पेट में दर्द और मरोड़ उठने पर बिना मसाले और बिना तेल वाला खाना चाहिए। इस समस्या में जल्दी पचने वाले और फाइबर युक्त फूड्स का सेवन करने से फायदा मिलता है। 

पेट में इन्फेक्शन फैलने से बचने के लिए आपको डाइट और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना चाहिए। दस्त और डायरिया, संक्रमित खाद्य पदार्थों के सेवन और पेट में संक्रमण के कारण होता है। इस समस्या में मरीज को उल्टी भी हो सकती है। इस परेशानी में डॉक्टर की सलाह लेकर इलाज कराने से आपको तुरंत आराम मिलेगा।

(Image Courtesy: Freepik.com)

Read Next

उंगली दब जाने (कुचलने) पर कैसे करें प्राथम‍िक इलाज? डॉक्‍टर से जानें

Disclaimer

इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

जागरण न्यू मीडिया में (Only MyHealth) में बतौर सब एडिटर काम कर रहे प्रिंस को डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 5 सालों से अधिक काम करने का अनुभव है। बतौर पत्रकार प्रिंस ने त्रिपुरा, नागालैंड सही पूर्वोत्तर के राज्यों में राजनीति, महिला सुरक्षा और हेल्थ जैसे मुद्दों पर रिपोर्टिंग भी की है। ग्राउंड रिपोर्टिंग में अच्छी पकड़ रखने वाले प्रिंस ने देश के विभिन्न राज्यों में चुनावी कवरेज भी की है। प्रिंस को हेल्थ, पब्लिक पॉलिसी, राजनीति, क्राइम, फैक्ट चेक और डेटा स्टोरी समेत कई विषयों पर रिपोर्टिंग और लिखने की अच्छी समझ है। प्रिंस ने कमला नेहरु संस्थान से ग्रेजुएशन और पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है।

Read More..

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version

    Sep 08, 2023 15:23 IST

    Published By : Prins Bahadur Singh

Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content
Medically reviewed content
200+ medical reviewers in network
17 Years of Trusted Health Content